छत्तीसगढ़
यात्रियों बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 19 ट्रेनों में नई तकनीक वाले एलएचबी कोच की सुविधा
रेल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं संरक्षित रेल परिचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । रेल यात्रियों को सुविधाजनक, आरामदायक और सुरक्षित बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली सभी ट्रेनों में धीरे-धीरे पुराने आईसीएफ़ (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री) कोच को हटाकर नई तकनीक वाले एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाये जा रहे हैं । वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 19 ट्रेनों को नई तकनीक वाले एलएचबी कोच के साथ चलाई जा रही है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 19 ट्रेनों के 22 रैक के कुल 465 एलएचबी कोच है ।
आज चढ़ेगा सियासी पारा : स्मृति ईरानी पाटन और प्रियंका गांधी भिलाई से भरेंगी चुनावी हुंकार, महिला मतदाताओं आकर्षित करने की जुगत
छत्तीसगढ़ में आज एक ओर प्रियंका गांधी भिलाई में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होने आ रही हैं. तो दूसरी ओर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सीएम के विधानसभा क्षेत्र पाटन में भव्य सभा को संबोधित करेंगी।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सिविक सेंटर भिलाई में होंगी। वहीं भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़ पाटन में रहेंगी। एक-दूसरे के खिलाफ तल्ख राजनीतिक टिप्पणियों के लिए चर्चित दोनों ही नेत्रियां महज 15 किलोमीटर की दूरी पर जनसभा भी करेंगी। ऐसे में दोनों ही नेत्रियों के एक-दूसरे के खिलाफ बड़े बयानों के साथ जिले में राजनीतिक गहमागहमी तय है।
आज का कार्यक्रम : CM बघेल भिलाई नगर में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में होंगे शामिल, पुल, ग्रामीण व शहरी सड़कों, स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं तथा स्कूल-कॉलेज भवनों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
रायपुर.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सेक्टर-06 स्थित जयंती स्टेडियम में दोपहर 1 बजे ‘‘महिला समृद्धि सम्मेलन’’ में शामिल होंगे। श्रीमती प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि होंगी।
मुख्यमंत्री बघेल पूर्वान्ह 11.45 बजे अपने निवास से कार द्वारा रवाना होकर 1.00 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘महिला समृद्धि सम्मेलन’ शामिल होंगे। बघेल शाम 6.00 बजे होटल बेबीलोन में ‘बुत मरते नहीं’ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 21 सितम्बर को दुर्ग जिले के भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में क्षेत्रवासियों को 309 करोड़ 56 लाख 88 हजार रूपए के 186 विकास कार्यो की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में 241 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत के 123 कार्यों का भूमिपूजन तथा 67 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत के 63 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस मौके पर शासन के विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिन नये विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत 3.74 करोड़ की लागत से पाटन विधानसभा क्षेत्र के 2 सड़कों, 1.21 करोड़ की लागत से निर्मित 30 स्कूल भवन, 4.65 करोड़ की लागत से शासकीय महाविद्यालय जामुल के भवन सहित कुल 8.23 करोड़ की लागत के 5 निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार 25.19 करोड़ रूपए की लागत से 5 पुलों – जिसमें 5.36 करोड़ रूपए की लागत से डगनिया नाला पर पुल, 4.55 करोड़ की लागत से भानपुरी-कोड़िया मार्ग में नाला पर और 2.96 करोड़ रूपए की लागत से पाउवारा नाला तथा 3.80 करोड़ की लागत से चिरपोटी कातरो मार्ग में उच्च स्तरीय पुल, 8.50 करोड़ रूपए की लागत से तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण होगा।
3.84 करोड़ की लागत से 13 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत 3.84 करोड़ की लागत से 13 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। तांदुला जलाशय अंतर्गत 9.75 करोड़ रूपए की लागत के 6 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें भनसुली नाला 1.05 करोड़ की लागत से जरवाय स्टाप डेम, 1.02 करोड़ की लागत से कसही जलाशय मरम्मत एवं नहर लाईनिंग कार्य, 1.12 करोड़ की लागत से सांतरा जलाशय के नहरों का मरम्मत कार्य, 5.05 करोड़ की लागत से करसा व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं नहर प्रणाली का रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य, उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुर्वेदिक औषधालय सहित 10.41 करोड़ की लागत से निर्मित 29 कार्यों, नगर पालिका निगम भिलाई चरौदा में 2.47 करोड़ की लागत से डा बी.आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन और दुर्ग शहर में 2.06 करोड़ तथा भिलाई नगर में 2.24 करोड़ की लागत से 33/11 केव्ही के 2 नवीन विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण करेंगे।
पेण्डरी सहित अन्य सड़क एवं नाली निर्माण का कार्यों का भूमिपूजन शामिल
मुख्यमंत्री जिन नए स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 14.32 करोड़ की लागत से 15 सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों 1.20 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड (जोगीगुफा) से चीचा, 1.68 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से पोटिया मेडेसेरा, 2.12 करोड़ की लागत से कन्हारपुर से सिल्ली, 1.83 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड टी 05 से खिलोरा मंदिर, 2.30 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से परसदा सहित अन्य सड़क निर्माण कार्यों शामिल है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 18.75 करोड़ रूपए की लागत से 18 सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जिसमें 2.13 करोड़ रूपए की लागत से टठिया मोहलाई मार्ग, 2.31 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से भिंभोरी, 1.32 करोड़ रूपए की लागत से मडियापार से परसदापार से नवागांव, 2.48 करोड़ रूपए की लागत से घोटारूहा से पेण्डरी सहित अन्य सड़क एवं नाली निर्माण का कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
पोटिया से बडेटेमरी मार्ग में पोटिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में 82.49 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 12 सड़क और 2 हाई स्कूल भवन निर्माण के कार्यों का भी भूमिपूजन करेंगे। जिसमें कुरूदडीह-बटंग-खम्हरिया तथा पान्हदा में सड़क, पान्हदा से अम्लेश्वर मार्ग, बटंग से नारधी, बेलौदी से दरबारमोखली, फुण्डा से अचानकपुर, खपरी बायपास मार्ग, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में शमशान घाट पहुंच मार्ग और चन्दखुरी-दमादपारा, सांकरा-कंडरका मार्ग, ब्रम्हकुमारी आनंद सरोवर बायपास, ग्राम ढाबा मुर्रा पहुंचमार्ग, ग्राम कपसदा सांकरा बायपास निर्माण कार्यों सहित स्कूल भवन निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा। इसी प्रकार 21.59 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 5 पुलों जिसमें 10.29 करोड़ रूपए की लागत से चिंगरी आलबरस में तान्दुला नदी में उच्च स्तरीय पुल, कुम्हारी-परसदा अम्लेश्वर मार्ग में मध्यम पुल, कुगदा कुरूदडीह मोतीपुर मार्ग में मध्यम पुल, घोटवानी से मुड़पार मार्ग में कुलछुरी नाला पर उच्च स्तरीय पुल, पोटिया से बडेटेमरी मार्ग में पोटिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन करेंगे।
38.64 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे
मुख्यमंत्री बघेल तान्दुला जलाशय अंतर्गत 50.43 करोड़ रूपए की लागत के सिपकोन्हा डिस्ट्रीब्यूटरी के रिमॉडलिंग, लाईनिंग एवं कांक्रीटीकरण, बरबसपुर के पास स्टापडेम, किकिरमेटा उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही भिलाई नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 6.80 करोड़ रूपए की लागत से शहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा मेंटल हेल्थ केयर यूनिट और खाद्य एवं औषधीय संभागीय कार्यालय भवन, इसी प्रकार नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में 8.53 करोड़ रूपए की लागत से सीसी रोड तथा नाली निर्माण के 62 कार्यों, मुख्यमंत्री समग्र/अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के 38.64 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे
CM बघेल आज भिलाई नगर में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में होंगे शामिल, पुल, ग्रामीण व शहरी सड़कों, स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं तथा स्कूल-कॉलेज भवनों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सेक्टर-06 स्थित जयंती स्टेडियम में दोपहर 1 बजे ‘‘महिला समृद्धि सम्मेलन’’ में शामिल होंगे। श्रीमती प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि होंगी।मुख्यमंत्री बघेल पूर्वान्ह 11.45 बजे अपने निवास से कार द्वारा रवाना होकर 1.00 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘महिला समृद्धि सम्मेलन’ शामिल होंगे। बघेल शाम 6.00 बजे होटल बेबीलोन में ‘बुत मरते नहीं’ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 21 सितम्बर को दुर्ग जिले के भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में क्षेत्रवासियों को 309 करोड़ 56 लाख 88 हजार रूपए के 186 विकास कार्यो की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में 241 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत के 123 कार्यों का भूमिपूजन तथा 67 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत के 63 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस मौके पर शासन के विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिन नये विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत 3.74 करोड़ की लागत से पाटन विधानसभा क्षेत्र के 2 सड़कों, 1.21 करोड़ की लागत से निर्मित 30 स्कूल भवन, 4.65 करोड़ की लागत से शासकीय महाविद्यालय जामुल के भवन सहित कुल 8.23 करोड़ की लागत के 5 निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार 25.19 करोड़ रूपए की लागत से 5 पुलों – जिसमें 5.36 करोड़ रूपए की लागत से डगनिया नाला पर पुल, 4.55 करोड़ की लागत से भानपुरी-कोड़िया मार्ग में नाला पर और 2.96 करोड़ रूपए की लागत से पाउवारा नाला तथा 3.80 करोड़ की लागत से चिरपोटी कातरो मार्ग में उच्च स्तरीय पुल, 8.50 करोड़ रूपए की लागत से तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण होगा।
3.84 करोड़ की लागत से 13 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत 3.84 करोड़ की लागत से 13 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। तांदुला जलाशय अंतर्गत 9.75 करोड़ रूपए की लागत के 6 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें भनसुली नाला 1.05 करोड़ की लागत से जरवाय स्टाप डेम, 1.02 करोड़ की लागत से कसही जलाशय मरम्मत एवं नहर लाईनिंग कार्य, 1.12 करोड़ की लागत से सांतरा जलाशय के नहरों का मरम्मत कार्य, 5.05 करोड़ की लागत से करसा व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं नहर प्रणाली का रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य, उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुर्वेदिक औषधालय सहित 10.41 करोड़ की लागत से निर्मित 29 कार्यों, नगर पालिका निगम भिलाई चरौदा में 2.47 करोड़ की लागत से डा बी.आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन और दुर्ग शहर में 2.06 करोड़ तथा भिलाई नगर में 2.24 करोड़ की लागत से 33/11 केव्ही के 2 नवीन विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण करेंगे।
पेण्डरी सहित अन्य सड़क एवं नाली निर्माण का कार्यों का भूमिपूजन शामिल
मुख्यमंत्री जिन नए स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 14.32 करोड़ की लागत से 15 सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों 1.20 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड (जोगीगुफा) से चीचा, 1.68 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से पोटिया मेडेसेरा, 2.12 करोड़ की लागत से कन्हारपुर से सिल्ली, 1.83 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड टी 05 से खिलोरा मंदिर, 2.30 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से परसदा सहित अन्य सड़क निर्माण कार्यों शामिल है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 18.75 करोड़ रूपए की लागत से 18 सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जिसमें 2.13 करोड़ रूपए की लागत से टठिया मोहलाई मार्ग, 2.31 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से भिंभोरी, 1.32 करोड़ रूपए की लागत से मडियापार से परसदापार से नवागांव, 2.48 करोड़ रूपए की लागत से घोटारूहा से पेण्डरी सहित अन्य सड़क एवं नाली निर्माण का कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
पोटिया से बडेटेमरी मार्ग में पोटिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में 82.49 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 12 सड़क और 2 हाई स्कूल भवन निर्माण के कार्यों का भी भूमिपूजन करेंगे। जिसमें कुरूदडीह-बटंग-खम्हरिया तथा पान्हदा में सड़क, पान्हदा से अम्लेश्वर मार्ग, बटंग से नारधी, बेलौदी से दरबारमोखली, फुण्डा से अचानकपुर, खपरी बायपास मार्ग, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में शमशान घाट पहुंच मार्ग और चन्दखुरी-दमादपारा, सांकरा-कंडरका मार्ग, ब्रम्हकुमारी आनंद सरोवर बायपास, ग्राम ढाबा मुर्रा पहुंचमार्ग, ग्राम कपसदा सांकरा बायपास निर्माण कार्यों सहित स्कूल भवन निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा। इसी प्रकार 21.59 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 5 पुलों जिसमें 10.29 करोड़ रूपए की लागत से चिंगरी आलबरस में तान्दुला नदी में उच्च स्तरीय पुल, कुम्हारी-परसदा अम्लेश्वर मार्ग में मध्यम पुल, कुगदा कुरूदडीह मोतीपुर मार्ग में मध्यम पुल, घोटवानी से मुड़पार मार्ग में कुलछुरी नाला पर उच्च स्तरीय पुल, पोटिया से बडेटेमरी मार्ग में पोटिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन करेंगे।
38.64 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे
मुख्यमंत्री बघेल तान्दुला जलाशय अंतर्गत 50.43 करोड़ रूपए की लागत के सिपकोन्हा डिस्ट्रीब्यूटरी के रिमॉडलिंग, लाईनिंग एवं कांक्रीटीकरण, बरबसपुर के पास स्टापडेम, किकिरमेटा उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही भिलाई नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 6.80 करोड़ रूपए की लागत से शहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा मेंटल हेल्थ केयर यूनिट और खाद्य एवं औषधीय संभागीय कार्यालय भवन, इसी प्रकार नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में 8.53 करोड़ रूपए की लागत से सीसी रोड तथा नाली निर्माण के 62 कार्यों, मुख्यमंत्री समग्र/अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के 38.64 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई थाना प्रभारी, देखें आदेश
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है, एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारियों की तबादला सूची जारी की गई है। जारी लिस्ट में कटघोरा थाना प्रभारी को अब दीपका का थाना इंचार्ज बनाया गया है।
देखें पूरी सूची-

अवैध शराब परिवहन पर कलेक्टर सख्त, 4 महीने में 123 वाहनों को किए राजसात
बलौदाबाजार : कलेक्टर चंदन कुमार (Collector Chandan Kumar) ने अवैध शराब परिवहन पर सख्त कार्रवाई करतें हुए आबकारी विभाग के तहत जप्त वाहनों पर कोर्ट के माध्यम से सुनवाई करते हुए 4 माह के भीतर ही कुल 123 वाहनों को राजसात करनें के आदेश दिए है।
उक्त वाहनों में लगभग 121 दुपहिया वाहन एवं 2 चारपहिया वाहन शामिल है। कलेक्टर ने अपने कोर्ट के माध्यम से अब तक कुल 160 प्रकरणों पर सुनवाई की प्रकिया पूरी कर ली है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर ने आबकारी अधिनियम धारा 47 क(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों के उपयोग करतें हुए किए है।
CGPSC में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप, चीफ जस्टिस ने पूछा- एक ही अधिकारी के चार-पांच रिश्तेदारों का कैसे हो सकता है चयन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक ननकीराम कंवर ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने गहरी नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस ने पैरवी कर रहे वकील से पूछा है कि एक ही अधिकारी के चार-पांच रिश्तेदारों का कैसे चयन हो सकता है। मामले में हाई कोर्ट ने शासन से जवाब मांगा है।
छत्तीसगढ़ पीएससी में बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी बनाने को लेकर लगी याचिका पर बिलासपुर हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक ननकीराम कंवर ने यह याचिका लगाई है। हाई कोर्ट खुलते ही चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने इसे पहला केस लिया। हाई कोर्ट के सूत्रों के अनुसार कोर्ट ने याचिका की सुनवाई करते हुए पीएससी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
हालांकि कोर्ट ने किसी तरह का फिलहाल स्टे देने के बजाय यथास्थिति रखने कहा है। ननकीराम कंवर ने अपनी याचिका में राजभवन के सचिव अमृत खलको के बेटा और बेटी के डिप्टी कलेक्टर बनने पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने पीएससी चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी व कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के रिश्तेदारों के भी चयन पर प्रश्न खड़ा करते हुए कहा है कि पीएससी में जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों ने न सिर्फ रेवड़ियों की तरह नौकरियां नहीं बांटी बल्कि इसकी आड़ में करोड़ों का भ्रष्टचार किया गया है।
इनकी नियुक्ति को चुनौती
उम्मीदवार पद रिश्तेदारी
0 नितेश, डिप्टी कलेक्टर, पीएससी के अध्यक्ष तामन सिंह सोनवानी का पुत्र, सरनेम छिपाया गया
0 साहिल, डीएसपी, पीएससी के अध्यक्ष तामन सिंह सोनवानी के बड़े भाई का पुत्र, सरनेम छिपाया गया
0 निशा कोशले, डिप्टी कलेक्टर, पीएससी के अध्यक्ष तामन सिंह के पुत्र नितेश की पत्नी
0 दीपा अजगले/आडिल जिला आबकारी अधिकारी, पीएससी के अध्यक्ष तामन सिंह सोनवानी के भाई की बहू
0 सुनीता जोशी, लेबर आफिसर, पीएससी के अध्यक्ष तामन सिंह सोनवानी की बहन की पुत्री
0 सुमित ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर, लोक सेवा आयोग के सचिव अमृत खलखो का पुत्र
0 नेहा खलखो, डिप्टी कलेक्टर, लोक सेवा आयोग के सचिव अमृत खलखो का पुत्री
0 निखिल खलखो, डिप्टी कलेक्टर, लोक सेवा आयोग के सचिव अमृत खलखो का पुत्र
0 साक्षी ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर, बस्तर नक्सल आपरेशन के डीआइजी ध्रुव की पुत्री
0 प्रज्ञा नायक, डिप्टी कलेक्टर कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार क पुत्री
0 प्रखर नायक, डिप्टी कलेक्टर, कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार का पुत्र
0 अन्यया अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता की पुत्री
0 शशांक गोयल, डिप्टी कलेक्टर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर कटियार का दामाद
0 भूमिका कटियार, डिप्टी कलेक्क्टर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की पुत्री।
0 खुशबू बिजौरा, डिप्टी कलेक्टर, कांग्रेस नेता के ओएसडी के साढू भाई की पुत्री।
0 स्वर्णिम शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला की पुत्री
0 राजेंद्र कुमार कौशिक, डिप्टी कलेक्टर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता का पुत्र
0 मिनीक्षी गनवीर, डिप्टी कलेक्टर, गनवीर की पुत्री जो कि लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष तामन सिंह सोनवानी के साथ रहती हैं।
भाई ने गला घोंटकर की भाई की हत्या, 7 दिन बाद नदी में तैरती मिली लाश
रायपुर।छत्तीसगढ़ की रायपुर में अपराधियों पर लगाम लगाने पुलिस पूरा जोर लगा रही है, बावजूद इसके राजधानी में आपराधिक मामलों में कमी नहीं देखने को मिल रही है। ताजा मामला राजधानी गुढ़ियारी इलाके से आ रहा है, यहां एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की हत्या कर दी, और उसकी लाश को खारुन नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक ओमकेशवर साहू अपने चचेरे भाई आरोपी अंकित साहु और उसके पिता के साथ गुढ़ियारी में रहता था, ओमकेशवर 13 सितंबर से लापता था, खोजबीन की जा रही थी, जिसके गुम होने की रिपोर्ट भी राम नगर चौकी में दर्ज कराई गई थी, वहीँ खारुन नदी में 7 दिन बाद युवक की लाश मिली, सुचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों से पूछताछ कि, मृतक के भाई अंकित के जवाब से पुलिस उसपर संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस ने अंकित से कड़ाई से पूछताछ कि जिसपर अंकित ने अपना जुर्म कबुल करते हुए बताया कि मृतक ओमकेशवर की वजह से घर में पारिवारिक विवाद होता था जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया, 13 सितंबर को शराब पिलाने के नाम पर मृतक को अपने साथ ले कुम्हारी टोलप्लाजा के पास ले गया, जहां दोनों ने शराब पी, शराब पीने के बाद आरोपी ने ओमकेशवर की गला दबाकर हत्या कर दी, और उसकी लाश को खारुन नदी में फेंक दिया। पुलिस आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर सीएम बघेल का पलटवार, बोले- वे पहले PM मोदी का मुंडन कराएं, तब मानूंगा हिमंत हिंदू हैं…
रायपुर। असम के सीएम और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से राहुल गांधी के हिंदू होने पर सवाल उठाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी माता के निधन पर सिर नहीं मुड़ाया, हिमंत बिस्वा सरमा पीएम मोदी का मुंडन कराएं, तब मानूंगा हिमंत बिस्वा सरमा हिंदू हैं।
सीएम बघेल ने सीजीपीएससी मामले में हाईकोर्ट की टिप्पणी पर कहा कि, भाजपा नेता ननकीराम कंवर ही कोर्ट गए हैं, कोर्ट का जो आदेश है उसका हम पालन कर रहे हैं। 2003 में पीएससी भर्ती इन्हीं के शासनकाल में हुआ था। 2016 में फैसला आया था कि, मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी हुई है। उसके बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी, अब तक मामले में फैसला अपेक्षित है। न्यायालय जांच का आदेश देती है तो जांच कर लेंगे।
सीएम भूपेश ने कांग्रेस की 21 सितंबर को ओजित महिला सम्मेलन को लेकर कहा कि, आरएसएस और भाजपा वैसे भी महिला विरोधी हैं। हम महिला सम्मेलन कर रहे हैं, प्रियंका गांधी कल आ रही हैं।
टूलकिट मामले में रमन सिंह और संबित पात्रा को मिली राहत, FIR निरस्त करने के आदेश
बिलासपुर। बहुचर्चित टूलकिट मामले में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने दोनों के खिलाफ दर्ज सभी FIR निरस्त करने के आदेश दिए हैं। इस मामले को लेकर भाजपा ने राजधानी के सिविल लाइन थाने में जमकर प्रदर्शन किया था।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व भाजपा नेता संबित पात्रा ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए टूल किट मामले में दर्ज FIR को निरस्त करने की मांग करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए पूर्व सीएम डॉ. सिंह, और संबित पात्रा के खिलाफ दर्ज सभी FIR निरस्त करने के आदेश दिए।
क्या है टूलकिट का मामला..?
पूर्व सीएम डॉ. सिंह ने 18 मई 2021 को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पत्र पोस्ट किया था जिसमें दावा किया था कि देश का माहौल खराब करने के लिए कांग्रेस षड्यंत्र कर रही है। विदेशी मीडिया में देश को बदनाम किया जा रहा है। पात्रा ने भी ऐसी ही पोस्ट ट्विटर पर डाली थी।

डॉ रमन सिंह द्वारा किया गया ट्वीट :
इस ट्वीट को लेकर युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद डॉ. सिंह और डॉ. पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस FIR को लेकर भाजपा ने राजधानी रायपुर में प्रदर्शन किया और सिविल लाइन थाने में प्रदर्शन भी किया था, इसमें शामिल भाजपा नेताओं ने खुद को गिरफ्तार करने की मांग भी की थी।

FILE PHOTO : सिविल लाइन थाने में प्रदर्शन करते भाजपा नेता
इस एफआईआर को दोनों नेताओं ने हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा था कि यह अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है, दोनों पर कोई आपराधिक मामला नहीं बनता। प्रारंभिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने आगे की पुलिस जांच पर रोक लगा दी थी। इस मामले में अंतिम सुनवाई कल हुई। भाजपा नेताओं की तरफ से अधिवक्ता विवेक शर्मा और अभिषेक गुप्ता ने पैरवी की। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने भाजपा नेताओं का पक्ष रखा था। न्यायालय ने इस मामले को लेकर टिप्पणी की कि इस तरह के ट्वीट से कोई सौहार्द्र नहीं बिगड़ता।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल छत्तीसगढ़ दौरे पर, पाटन में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को करेंगी संबोधित
रायपुर/दुर्ग। CG News: बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने 21 सितंबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पाटन पहुंच रही है। यहां वो एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं 21 सितंबर को महिला सम्मेलन में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे।
CG News: वीआईपी मोमेंट को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि 21 सितंबर को महिला सम्मेलन में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आने वाले हैं, इसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
CG News: बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा कांग्रेस के साथ अन्य राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता इन दिनों लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं।
एक दिन की छाया कलेक्टर रहीं श्रीकृति का निधन
रायपुर। भाजपा शासनकाल में 12 जनवरी सन् 2018 में रायपुर जिला की एक दिन की छाया कलेक्टर रहीं श्रीकृति दीवान का आज सुबह निधन हो गया वे 27 वर्ष की थीं। वर्तमान में वे यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। श्रीकृति कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। ज्ञात हो कि युवाओं में उच्च शिक्षा तथा ऊंचे पदों पर जाने की ललक पैदा करने तत्कालीन भाजपा सरकार ने एक दिन का छाया कलेक्टर बनाने का कार्यक्रम किया था। चयन प्रक्रिया के तहत सभी जिलों में चयनित युवा को एक दिन का छाया कलेक्टर बनाया गया था। रायपुर जिला में श्रीकृति दीवान ने 12 जनवरी 2018 को एक दिन के लिए छाया कलेक्टर की कुर्सी सम्हाली थी। तब ओपी चौधरी रायपुर जिला के कलेक्टर थे। ब्राम्हणपारा निवासी प्रदीप दीवान बबला (संकरी वाले) की द्वितीय पुत्री, श्रुति दीवान की बहन व सुदेश तथा भावेश दीवान की भतीजी थी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशानघाट में किया गया।
जवानों को मिली बड़ी सफलता, पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है। आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया।मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा जिले के नहाड़ी में सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जानें की खबर है। एसपी गौरव रॉय ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।
700 युवाओं को मिलेगा रोजगार, मुख्यमंत्री बघेल ने खुर्सीपार में बीपीओ सेंटर का किया लोकार्पण
खुर्सीपार। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में 7 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बीपीओ सेंटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर में युवकों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार हेतु निजी संस्थाओं को आगे ला रही है। जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। ज्ञात हो कि भिलाई के इस बीपीओ सेंटर के माध्यम से लगभग 700 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

चिटफंड कम्पनियों पर कार्रवाई: यश ड्रीम की सम्पत्तियों की नीलामी से शासन को मिले 42.77 करोड़ रूपये, निवेशकों को जल्द लौटाई जाएगी राशि
रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई और उनकी सम्पत्ति की नीलामी से प्राप्त राशि को निवेशकों को लौटाए जाने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। चिटफंड कम्पनी यश ड्रीम रियल इस्टेट की सम्पत्तियों की नीलामी से प्राप्त हुई 42 करोड़ 77 लाख 82 हजार रूपए की राशि इस कम्पनी के निवेशकों को शीघ्र लौटाई जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में विभिन्न चिटफंड कम्पनियों की धोखाधड़ी के शिकार हुए निवेशकों को अब तक 33.97 करोड़ रूपए की राशि लौटाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यश ड्रीम कम्पनी के निवेशकों को नियमानुसार शीघ्र राशि लौटाए जाने की कार्रवाई के निर्देश जिला प्रशासन दुर्ग को दिए हैं।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिटफंड कम्पनियों के निवेशकों के साथ न्याय करने के अपने वायदे को पूरा करने की शुरूआत सत्ता की बागड़ोर संभालते ही कर दी थी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में चिटफंड कम्पनियों के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के साथ ही 208 चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध प्रकरण कुल 462 प्रकरण दर्ज कर 700 डायरेक्टरों/पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।
लगभग 97.77 करोड़ रूपए की राशि शासन को प्राप्त हो चुकी है
राज्य में 99 प्रकरणों में चिटफंड कम्पनियों की 141.51 करोड़ रूपए की सम्पत्ति की कुर्की एवं नीलामी का आदेश न्यायालय द्वारा दिया जा चुका है, जिसके परिपालन में 55 करोड़ रूपए की राशि सम्पत्ति की नीलामी से पहले ही प्राप्त हो चुकी है। यश ड्रीम रियल इस्टेट कम्पनी की दुर्ग जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित सम्पत्तियों की नीलामी से 42.77 करोड़ रूपए की राशि को मिलाकर शासन को लगभग 97.77 करोड़ रूपए की राशि शासन को प्राप्त हो चुकी है। न्यायालय में चिटफंड कम्पनियों की लगभग 68 करोड़ रूपए की सम्पत्ति की नीलामी के लिए कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
ब्रेकिंग : रायगढ़ एक्सिस बैंक डकैती मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रक से भाग रहे तीन आरोपी गिरफ्तार … जानें क्या हुआ बरामद
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल मंगलवार को रायगढ़ जिले में बड़ी डकैती हुई थी जिसने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया था। यहीं अब डकैती के घंटों बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक्सिस बैंक डकैती के मामले में बलरामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की टीम ने ट्रक से भाग रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग चार करोड़ रूपए सहित डकैती किए गए सोने चांदी के जेवरात बरामद किये हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी झारखंड भगाने की फिराक में थे।
मुख्यमंत्री बघेल आज राजधानी रायपुर में अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।बघेल दोपहर 12.30 बजे होटल कोर्टयार्ड मैरियट में टाईम्स नेटवर्क के कार्यक्रम ‘मिरर नाउ सम्मिट छत्तीसगढ़’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 7 बजे होटल सायाजी में भारत-24 चैनल के ‘विजन ऑफ न्यू छत्तीसगढ़’ तथा रात 7.45 बजे होटल बेबिलोन कैपिटल में न्यूज-24 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम ‘मंथन छत्तीसगढ़’ में शामिल होंगे।