छत्तीसगढ़
सीएम बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़वासियों को दी अनेक महत्वपूर्ण सौगात
रायपुर। आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में सीएम बघेल ने समारोह में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है।
घोषणा: – 1
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के साहित्यिक वातावरण को और भी सुदृढ़ करने के लिये साहित्यकारों को तीन श्रेणियों में ‘‘छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी सम्मान’’ दिये जाने की घोषणा की।
पहला – छत्तीसगढ़ी एवं अन्य बोली जैसे गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुरुख आदि में लिखे गये साहित्य के लिये।
दूसरा – हिंदी में लिखे गये पद्य के लिये।
तीसरा – हिंदी में लिखे गये गद्य के लिये यह सम्मान दिया जायेगा।
हर श्रेणी में सम्मानित साहित्यकारों को 5 लाख रूपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे
घोषणा:- 2
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उनकी अस्मिता बनाये रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम निर्णय लेने जा रहे हैं कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को शासकीय नौकरियों से प्रतिबंधित किया जायेगा।
घोषणा:- 3
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया जाएगा। यह प्रावधान इसी वर्ष से लागू किये जायेंगे।
घोषणा:- 4
मछली पालन और लाख पालन को कृषि का दर्जा दिये जाने के सकारात्मक परिणामों को देखते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में अब रेशम कीट पालन एवं मधुमक्खी पालन को भी कृषि का दर्जा देने की घोषणा की है।
घोषणा:- 5
छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुक्कुटपालन को प्रोत्साहित करने नवीन रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित किये जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘‘छत्तीसगढ़ कुक्कुटपालन प्रोत्साहन योजना’’ प्रारंभ किये जाने की घोषणा की है।
इस योजना के अंतर्गत कुक्कुट पालकों को सब्सिडी तथा वाणिज्यिक दर के स्थान पर अब रियायती दर पर बिजली उपलब्ध करायी जाएगी।
घोषणा:- 6
शिक्षा के क्षेत्र में:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के शासकीय शालाओं के 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी भी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर रूप से तैयारी कर सकें इसके लिये देश के ख्याति प्राप्त कोचिंग संस्थाओं से ऑनलाइन कोचिंग निःशुल्क कराने की व्यवस्था हम शीघ्र करने जा रहे हैं। इसके लिये सभी विकासखंड मुख्यालयों में ऑनलाइन कोचिंग कक्षाओं की व्यवस्था की जायेगी।
घोषणा:- 7
भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में कम से कम एक कॉलेज में पोस्ट-ग्रेजुएट कक्षाओं में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय हमने लिया है। इसी क्रम में नवनिर्मित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ मुख्यालय में संचालित शासकीय लोचनप्रसाद पाण्डे महाविद्यालय सारंगढ,़ जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही मुख्यालय में संचालित डाॅ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय पेंड्रा, जिला सक्ती मुख्यालय में संचालित क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति एवं जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी में संचालित शासकीय एल.सी.एस. महाविद्यालय अंबागढ़ चैकी को स्नातकोत्तर विद्यालय का दर्जा प्रदान करने की घोषणा करता हूँ। इसके लिये आवश्यक नवीन विषय एवं पद संरचना इन महाविद्यालयों को अति शीघ्र उपलब्ध करा दी जायेगी।
घोषणा:- 8
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़नें में आधुनिक प्रौद्योगिकी की भूमिका को देखते हुये हम अगले शिक्षा सत्र से स्कूली बच्चों के पाठ्यक्रम में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकी की जानकारी पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे जिससे हमारे बच्चे भविष्य की तकनीक के लिये अभी से तैयार हो सके और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने के योग्य बन सके।
घोषणा:- 9
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की कि शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने जाने के लिये बस के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
घोषणा:- 10
भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और पहचान छत्तीसगढ़ी भाषा से है। मैं आज यह घोषणा करता हूँ कि अगले शिक्षा सत्र से राज्य के जिन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ी भाषा बोली जाती है वहां छत्तीसगढ़ी भाषा एवं आदिवासी क्षेत्रों में वहां की स्थानीय बोली को कक्षा एक से कक्षा पांचवी तक पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में सम्मिलित किया जायेगा।
घोषणा:- 11
मानदेय राशि में बढ़ोतरी:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शहरी स्वच्छता दीदियों के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुये उनके मानदेय में भी 20 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा करता हूँ। स्वच्छता दीदियों के उत्कृष्ट कार्यो के कारण ही हमारे प्रदेश नें लगातार तीन बार देश का स्वच्छतम् राज्य होने का गौरव हासिल किया है।
घोषणा:- 12
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहरी आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत सामुदायिक संगठकों के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुये उनके मानदेय में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की मैं घोषणा की है।
घोषणा:- 13
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मेहनतकश निर्माण श्रमिकों के लिये मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना प्रारंभ करने की घोषणा की। निर्माण कार्य करने वाले ऐसे मजदूर जिनकी आयु 60 वर्ष पूरी हो चुकी हो तथा जो 10 साल तक पंजीकृत रहे हैं उन्हें जीवन पर्यंत हर महीने 1500 रूपये मासिक पेंशन दी जायेगी।
घोषणा:- 14
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यरत संविदा प्रशिक्षण अधिकारियों के एकमुश्त संविदा वेतन को 25,780 रू से बढ़ाकर प्रतिमाह 32,740 रू करने तथा मेहमान प्रवक्ताओं के प्रतिमाह अधिकतम भुगतान की सीमा को 13,000 रू से बढ़ाकर 15,000 रू प्रतिमाह करने की घोषणा की है।
घोषणा:- 15
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुविधाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अंशकालीन सफाई कर्मी भाई-बहनों को एवं मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम से जुड़े रसोइयों के मानदेय में 500 रू प्रतिमाह वृद्धि किये जाने की घोषणा की है।
सीएम भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में ध्वजारोहण किया
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में ध्वजारोहण किया। बता दें कि आज ही के दिन 1947 में देश ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हुआ था. आज देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक शान से तिरंगा लहरा रहा है. जिसके बाद वे 11.10 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना होकर घड़ी चौक स्थित टाउन हॉल में 11.15 बजे जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल राजभवन में 5.10 बजे से 6 बजे तक स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे।
रायपुर से गुजरने वाली ये 9 मेमू पैसेंजर रद्द, देखिये लिस्ट
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों में सुधार एवं ट्रैक रखरखाव कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह यह कार्य विभिन्न तिथियों में किया जाएगा।
इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-
- 1. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 2. दिनांक 17 से 23 अगस्त, 2023 तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 3. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक बिलासपुर एवं शहडोल चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 4. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 5. दिनांक 17 से 23 अगस्त, 2023 तक डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 6. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक रायपुर एवं दुर्ग चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 7. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक गोंदिया एवं कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 8. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक गोंदिया चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 9. दिनांक 17 से 23 अगस्त, 2023 तक कटंगी चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है ।
स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ी पोस्टिंग, 4 नए जेडी, डीईओ भी पोस्ट, आदेश जारी
रायपुर। राज्य सरकार ने चार संभागों के जिन ज्वाइंट डायरेक्टर को सस्पेंड किया था, वहां आज पोस्टिंग कर दी।
आदेश जारी

सीएम बघेल आज इतने बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड में फहराएंगे तिरंगा, यहां देखिए पूरा शेड्यूल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री 09.02 बजे से 9.25 तक परेड का निरीक्षण और मार्चपास्ट के पश्चात 9.25 बजे से राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।सीएम बघेल समारोह में 9.50 बजे से 10.15 बजे तक पदक अलंकरण और पुरस्कार वितरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 10.15 बजे से 10.25 बजे तक परेड का प्रस्थान और परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में 10.29 बजे से 10.39 बजे तक पुलिस महिला बैण्ड की ओर से प्रदर्शन, 10.39 बजे से 10.49 बजे तक पीटीआई ड्रिल शो और 10.49 बजे से 11.09 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी होगी। सीएम समारोह के बाद पुलिस परेड ग्राउण्ड से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में अब हो सकती है सीबीआई की एंट्री ! ईडी ने की मांग, कहा…
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। ईडी ने याचिका में लिखा है कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले के मामले में राज्य सरकार की ओर से जो उदासीनता बरती गई है।
वहीं इस मामले में ईडी का आरोप है कि शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को सरकार संरक्षण दे रही थी। जेल में आरोपियों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थी। ईडी ने इन बातों को हाईलाइट करते हुए इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
छत्तीसगढ़ में कथित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद कारोबारी नितेश पुरोहित और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को अंतरिम 4 सप्ताह तक के लिए अंतरिम बेल दी गई है। बता दें कि अनवर ढेबर को मेडिकल ग्राउंड पर बेल मिली थी उसी ग्राउंड पर नितेश और ढिल्लन को 4 सप्ताह की अंतरिम बेल दी गई है।
वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी दखल देते हुए कहा था कि ED फिलहाल अगले आदेशों तक अपने हाथ बांधे रखे। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के सरकारी अफसरों को अंतरिम संरक्षण देते हुए कहा कि इस मामले में अफसरों पर कोई कठोर कार्रवाई ना हो।
प्रेमी ने ही दोस्तों के साथ मिलकर की थी न्यूज एंकर सलमा सुलताना की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। Anchor Salma Sultana murdered: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पांच साल पहले रहस्यमय ढंग से गायब होने वाली न्यूज एंकर सलमा सुलताना की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दापाश कर दिया है। सलमा की बेरहमी से हत्या कर लाश जमीन में गाड़ दिया गया था। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही था। पुलिस में आरोपी की दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी उदयकीरण ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना कुसमुण्डा के फरवरी 2019 में गुम इंसान को मामला दर्ज हुआ था। 20 जनवरी 2019 को सलमा सुल्ताना लस्कर के पिता का देहांत हुआ था अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सलमा उपस्थित नहीं हुई थी। काफी दिनों से सलमा के परिजनों का सलमा से सपर्क नहीं हुआ था।
परिजनों अनहोनी की आशंका में कुसमुण्डा थाने में गुम इंसान दर्ज कराया था। मार्च 2023 में राज्य स्तरीय आपरेशन मुस्कान में गुम इंसान, महिलाओं एवं बच्चों का पता तलाश करने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा था। इसी कड़ी में थाना कुसमुण्डा के गुम इंसान सलमा सुल्ताना की केस डायरी का भी बारीकी से अवलोकन किया गया। जिसमें यह बात सामने आई कि परिवार के कुछ सदस्यों का बयान लिया जाना शेष है।
पुलिस जांच में ये बात सामने आई कि यूनियन बैक से सुल्ताना ने लोन लिया था। इस संबंध में यूनियन बैंक से जानकारी ली गयी। बैंक से पता चला कि अभी भी बैंक एकाउंट में पैसा डिपोजिट हो रहा है एवं यह पैसा ईएमआई के तौर पर गंगाश्री जिम का मालिक एवं जिम इंस्ट्रक्टर मधुर साहू द्वारा किया जा रहा है। कुसमुण्डा पुलिस ने मधुर साहू की पता तलाश किया गया लेकिन वह फरार हो गया था।
जिसके बाद पुलिस ने उनके सभी दोस्तों एवं जान पहचान वाले एवं उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ शुरु की और गुम इंसान सलमा सुल्ताना के 05 वर्ष पूर्व का सीडीआर एनालिसिस किया गया। बयान लेने दौरान दो महिला एवं तीन पुरुषों के कथन में विरोधाभाष सामने आया। इन सबसे कड़ाई से पूछताछ करने पर 21 अक्टूबर 2018 एलजी 17 शारदा बिहार में मधुर साहू एवं कौशल श्रीवास के द्वारा सलमा सुल्ताना का गला घोटकर हत्या करने की बात सामने आई और डेड बाडी को अतुल शर्मा की मदद से भवानी मंदिर के सामने कोहडिया पुल के आस-पास दफनाए जाने की जानकारी मिली।
एसपी ने बताया जहां डेड बाडी दफनाया गया है उनकी वास्तविक जानकारी सिर्फ तीन लोगों को ही पता था। प्रारंभिक पूछताछ में मिली जानकारी अनुसार सस्पेक्टेड जगह के आस-पास में सेटेलाईट डेटा, थर्मल ईमेजिंग एवं ग्राउण्ड पेनेट्रेशन राडार मशीन के माध्यम से डेडबाडी के बारे में पता करने का प्रयास किया गया था, किन्तु उस स्थान पर वर्तमान में नेशनल हाईवे बन चुका है। गवाहों के कथन के आधार पर गुम इंसान क्रमांक 02/2019 सलमा सुल्ताना का हत्या होना पता चला। जिस पर कुसमुण्डा थाने में मर्ग कायम कर शुन्य में FIR दर्ज किया गया।
मुखबीर की सूचना पर आरोपियों मधुर साहू एवं कौशल को पुलिस ने कब्जे में लिया और उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो आपसी संबंधों में अनबन होने एवं चरित्र शंका के कारण मृतिका सलमा सुल्ताना का गला घोटकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।
प्रकरण में आरोपी के पास से हार्ड डिस्क एवं लेपटाप जप्त किया गया है, जिसके तस्दीक करने पर घटना के संबंध में कुछ आडियो क्लिप के बारे में पता चला एवं जिस वाहन से डेडबाडी को दफनाने में उपयोग किया गया था उस वाहन की जप्ती किया जा चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
आबकारी विभाग में 100 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी…
रायपुर। राज्य सरकार ने आबकारी विभाग में बड़ी संख्या में तबादले किये हैं। आबकारी उपायुक्त, सहायक आयुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी समेत 100 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले किये गये हैं।
देखिये लिस्ट –

IAS जनक प्रसाद पाठक को मिला छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने आवास एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव IAS जनक प्रसाद पाठक को नई जिम्मेदारी दी है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि IAS जनक प्रसाद पाठक के पास पहले से वाणिज्यक कर विभाग, आबकारी आयुक्त, आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार है।
आबकारी विभाग में बड़ी फेरबदल, उपायुक्त आबकारी, सहायक आयुक्त आबकारी सहित कई अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट
रायपुर। CG TRANSFER NEWS : आबकारी विभाग में थोक में बड़ी संख्या में तबादले किये गए है। जारी आदेश में उपायुक्त आबकारी, सहायक आयुक्त आबकारी सहित इन अधिकारियों के तबादले हुए है।
देखिए पूरी लिस्ट












कलेक्टर ने तत्काल 2 टीचर का किया तबादला, जानिए वजह
कांकेर। दुर्गुकोंदल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जादेकुर्से में संचालित बालक आश्रम एवं मिडिल स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। इस स्कूल के 4 शिक्षकों को अन्यत्र सलग्न कर दिए जाने से यहां के हाईस्कूल में 87 छात्रों के लिए केवल 1 शिक्षक हैं. इसे लेकर 27 जुलाई को भी ग्रामीणों ने आंदोलन किया था।
जुलाई में प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारियों ने 8 दिनों में शिक्षक भेजने का आश्वासन दिया था, परंतु 15 दिन बीत जाने पर भी शिक्षक नहीं भेजे गए। आज स्कूल में ताला लगाने की सूचना पर एसडीएम एवं एसडीओपी गांव पहुंचे। इनकी समझाइश का भी ग्रामीणों पर असर नहीं हुआ। ग्रामीणों के प्रदर्शन पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने 2 शिक्षकों के संलग्नीकरण को समाप्त कर वापस जाडेकुरसे में पदस्थ किए जाने का आदेश जारी किया है। आदेश की प्रति देखने के बाद ग्रामीण आंदोलन समाप्त कर स्कूल का ताला खोला।
देखें आदेश

नदी में मिली महिला एवं 2 बच्चो की लाश देखिए क्या है मामला
रायगढ़ जिले के मांड नदी में एक साथ 3 शव मिले हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे एक महिला और 2 बच्चों की लाश लोगों ने देखी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। मामला भूपदेवरपुर इलाके का है।
उधर पुलिस का कहना है कि, मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल भूपदेवपुर पुलिस महिला और दोनों बच्चों की शिनाख्त में जुटी है। साथ ही आसपास के थानों से भी पतासाजी कर रही है। इन लोगों के तस्वीरें सभी थानों में भेजी गई हैं। आस-पास के गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, खरसिया विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली मांड नदी में तीनों की लाश मिली है। महिला की उम्र 35 से 40 साल के करीब बताई जा रही है। वहीं एक बच्चे की उम्र 6-7 साल और दूसरे बच्चे की 4-5 साल हो सकती है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाश को निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला ने अपने बच्चों के साथ नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी की होगी।
बड़ी खबरः राज्य वन सेवा के अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य वन सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।




कांग्रेस व प्रदेश सरकार खुद ही अपने प्रति भरोसे के भयावह संकट से गुजर रही : भाजपा
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के दौरे पर बोले नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल
रायपुर। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ आगमन एवं भरोसे के सम्मेलन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि आज तो कांग्रेस और प्रदेश सरकार खुद ही अपने प्रति भरोसे के भयावह संकट के दौर से गुजर रही है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार के घपलों-घोटालों और भ्रष्टाचार ने कांग्रेसमुक्त छत्तीसगढ़ की प्रस्तावना लिख दी है और समूचा प्रदेश समवेत स्वर में कह रहा है- ‘भूपेश है तो भरोसा है, छत्तीसगढ़ के गाँव-गाँव में भ्रष्टाचार परोसा है।’
नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आहूत भरोसे के सम्मेलन के सिलसिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के जांजगीर दौरे से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं का ही प्रदेश सरकार और कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर अब भरोसा नहीं रह गया है और आज कांग्रेस किसी चेहरे के बजाय सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कहने और जगह-जगह भरोसे का सम्मेलन करके अपनी हताशा व निराशा पर पर्दा डालने की कोशिशों के लिए मजबूर हो गई है। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का नेताओं और विधायकों से, विधायकों का मंत्रियों से, मंत्रियों एवं उपमुख्यमंत्री का मुख्यमंत्री से एवं प्रदेश की जनता का कांग्रेस से भरोसा उठ चुका है, इसीलिए कांग्रेस को बार-बार भरोसे के सम्मेलन करने पड़ रहे हैं। 39हजार नवजात शिशुओं की मौत, 7हजार बलात्कार, 3हजार से ज्यादा हत्याएँ, 26हजार से ज्यादा आत्महत्याओं एवं वादाखिलाफी का कीर्तिमान रचने वाली इस कांग्रेस सरकार के कितने भी भरोसे के सम्मेलन हो जाएँ, अब जनता इन पर भरोसा नहीं करने वाली। जनता का भरोसा भाजपा पर तेजी से बढ़ रहा है।
भरोसे का सम्मेलन 2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम का आईना : कांग्रेस
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जांजगीर में कांग्रेस सरकार के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता का अटूट भरोसा दिखा। भरोसे का सम्मेलन कांग्रेस की और कांग्रेस सरकार की सफलता की झांकी है। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति में कांग्रेस सरकार अपनी उसी उपलब्धियों का प्रदर्शन हितग्राहियों ने किया। जांजगीर-चांपा के भरोसे का सम्मेलन 2023 के विधानसभा चुनाव का आईना है। यहा उपस्थित जनता का प्यार बताने के लिये पर्याप्त है कि 2023 में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ के न्याय की बयार बह रही है। कांग्रेस सरकार युवाओं, किसानों मजदूरों, आदिवासियों, अनुसूचित जाति सभी के साथ न्याय कर रही राज्य की न्याय योजनाये इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। पंजीकृत भूमिहीन परिवारों को आर्थिक मदद देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना की शुरुआत की है, योजना के माध्यम से उन मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है जिनके पास अपनी जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा भी नहीं है और न ही आय का कोई अन्य साधन है।चरवाहा, बढई, लोहार, मोची, नाई, धोबी और पुरोहित जैसे पारंपरिक काम से जुड़े लोगों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। यही कारण है कि सरकार और कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि साढ़े चार साल पहले कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से वायदा किया था उसको तो पूरा किया ही उसके अलावा राज्य की जनता के भलाई के लिये कांग्रेस सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाये जिससे राज्य के हर वर्ग के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन आया। भरोसे का सम्मेलन उसी की जीवंत झांकी है जिसमें हितग्राही कांग्रेस पर कांग्रेस की सरकार पर भरोसा जताते है। कांग्रेस राज के साढ़े चार साल में लोगो को भरोसा कांग्रेस के प्रति और बढ़ा है। यही कारण है कि 2018 का विधानसभा चुनाव दो तिहाई से जीतने के बाद कांग्रेस ने लगातार पांच उपचुनाव नगरी निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव में प्रचंड बहुमत से जनता का भरोसा जीता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता के प्रति अपने उत्तरदायित्व का बेहतर ढंग से निर्वहन कर रही है जनता ने जिस विश्वास के साथ कांग्रेस को चुना उस विश्वास को पूरा कर रही है। राज्य निर्माण के बाद 15 साल तक भाजपा की सरकार रही उस दौरान किसान, भूमिहीन कृषि मजदूर गांव में रहने वाले लोहार बढाई नाई ग्राम पुजारियों परिवारों के बारे में कभी भी सोचा नहीं गया था। कांग्रेस सरकार बनने के बाद सभी वर्गों के साथ न्याय किया जा रहा है जब न्याय की बात होती है तब उस वर्ग थे शिक्षा दीक्षा स्वास्थ्य रोजगार की समस्यों को दूर करना सहित आर्थिक मदद करना ही न्याय होता है और यह काम कांग्रेस की सरकार पौने पांच वर्ष से कर रही है राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 25 लाख से अधिक धान बेचने पंजीकृत किसानों के अलावा गन्ना मक्का कोदो कुटकी रागी दलहन तिलहन फलदार वृक्ष और सब्जी लगाने वाले किसानों को भी आर्थिक प्रोत्साहन राशि देकर कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने और कृषि को प्रोत्साहन देने की सबसे बड़ी योजना देश में बनकर उभरी है जिसके माध्यम से प्रति एकड़ 10 हजार रु. की आर्थिक प्रोत्साहन सहायता दी जा रही। गोधन न्याय योजना 2 रु. किलो की दर से गोबर एवं 4 रू. लीटर में गौमूत्र खरीद कर ग्रामीण क्षेत्रों के महिलाओं को पशुपालकों को गोठनों को आर्थिक मदद करना और गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर कृषि लागत को कम करना साथ में महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से गोबर से दीया गोकास्ट पेंट और अन्य सामग्री का निर्माण कर आर्थिक लाभ दिलाने की योजना है। जिसका लाभ गोपालको के साथ-साथ पशुधन को भी हो रहा है जो पशुधन सड़कों पर भटक रहे थे दुर्घटना का शिकार होते थे उन्हें गोपालक घरों में रखते हैं और उस के माध्यम से लाभ कमा रहे हैं।
सीएम आज करेंगे कृषिकॉलेज साजा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
बालक-बालिका छात्रावासों का भी लोकार्पण किया जाएगा
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 14 अगस्त को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, साजा, बेमेतरा के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन एवं बालक तथा बालिका छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ताम्रध्वज साहू, मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन विभाग करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रविन्द्र चौबे, मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन, आयाकट, स्कूल शिक्षा सहकारिता विभाग, गुरूदयाल सिंह बंजारे, संसदीय सचिव, आशीष छाबड़ा, विधायक बेमेतरा, डॉ. कमलप्रीत सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त, डॉ. गिरीश चंदेल, कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर बंशीलाल पटेल, अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, बेमेतरा, संतोष वर्मा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, साजा, जितेन्द्र उपाध्याय, अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, थानखम्हरिया, दिनेश वर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत, साजा, श्रीमती अनुसुईया पोषण सोनकर, सदस्य जनपद पंचायत, साजा, श्रीमती दुर्गेश पारस साहू, सरपंच, ग्राम पंचायत मोहगांव, साजा, श्रीमती इन्द्राणी सुखीराम सोनकर, सरपंच, ग्राम पंचायत मौहभाठा, साजा भी मौजूद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में स्थापित कृषि महाविद्यालय, साजा के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ शासन की वित्तीय सहायता से किया गया है। इस भवन के निर्माण में कुल 5 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत आई है। महाविद्यालय के बालक तथा बालिका छात्रावास भवनों का निर्माण भी छत्तीसगढ़ शासन की वित्तीय सहायता से किया गया है, जिसके निर्माण में कुल 2 करोड़ 28 लाख रूपये की लागत आई है। इन छात्रावास भवनों में कुल 20-20 कमरे हैं, जिनमें प्रति छात्रावास कुल 60 विद्यार्थियों की रहने की क्षमता है। छत्तीसगढ़ शासन कृषि विभाग द्वारा मोहगांव (साजा) जिला बेमेतरा में स्थापित कृषि महाविद्यालय में बी.एस.सी. (कृषि) 4 वर्षीय पाठ्यक्रम उपाधि की शिक्षा दी जाती है। इस महाविद्यालय में 60 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। वर्तमान में महाविद्यालय में कुल 185 छात्र अध्ययनरत हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि महाविद्यालय, साजा का नामकरण साजा की पूर्व विधायक स्वर्गीय श्रीमती कुमारी देवी चौबे के नाम पर करने का निर्णय लिया गया है। कृषि महाविद्यालय भवन के प्रांगण में स्वर्गीय श्रीमती कुमारी देवी चौबे की प्रतिमा स्थापीत की गई है जिसका अनावरण भी अतिथियों द्वारा किया जाएगा।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे, अपराधियों पर बुलडोजर चलवाएंगे : साव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का छग राष्ट्रवादी संघ ने किया बुलडोजर से अभिनंदन
रायपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के अध्यक्षीय कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर हिंदू वादी सोशल मीडिया संगठन छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के मुख्य द्वार पर बुलडोजर से फूल बरसा कर उनका अभिननंदन किया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अरुण साव ने कहा कि प्रदेश के युवा उत्साह से भरे हुए हैं। उनके इस अभिननंदन से अभिभूत हैं। इस प्रेम के लिए सबका आभार। कांग्रेस शासन के गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का पोल खोलते हुए अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है, माफियाओं के गढ़ बन गया है। आज निरंकुश कानून व्यवस्था के कारण लव जिहाद और लैंड जिहाद की घटनाएं हो रही है। इस कांग्रेस सरकार के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं।
यह प्रदेश सीधे साधे लोगों का प्रदेश है, शांत प्रदेश है। आज छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से लगातार आपराधिक घटना बढ़ रही है। ऐसे अपराधियों और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई जरूरी। छत्तीसगढ़ में बुलडोजर वाली सरकार जरूरी है। छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ लगातार सोशल मीडिया में बुलडोजर वाली सरकार की मांग करता आया है। अरुण साव से मिलकर संगठन के पदाधिकारियों ने बुलडोजर वाली सरकार का वादा लिया है।
अरुण साव ने स्पष्ट रुप से कहा है कि छत्तीसगढ़ की प्रकृति शांत है। इस कांग्रेस सरकार ने अपने इस पांच साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ से विकास का विनाश किया है। शांत छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बना दिया है। ऐसे छत्तीसगढ़ को फिर से शांति का गढ़ बनाने, अपराधियों पर कानून का भय स्थापित करने, प्रदेश की खुशहाली के लिए छत्तीसगढ़ में बुलडोजर चलाना आवश्यक है। भाजपा की सरकार बनने पर निश्चित तौर पर अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जब से बनी है तब से कका और भतीजा छत्तीसगढ़ को लूटने में लगे हैं साथ ही अपराधियों को, भू माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में त्वरित न्याय नही मिल रहा है। बिरनपुर मामले में देखा जाए तो कठोर कार्रवाई की जानी थी। लेकिन सरकार ने समझौता कर लिया। ऐसे में कांग्रेस की सरकार से जनता को न्याय के लिए क्या आशा रहेगी। हमारी उम्मीदें भाजपा पर टिकी हुई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाएं औऱ अपराधियों पर पर बुलडोजर चलाएं।


