छत्तीसगढ़
बाघ के तस्कर गिरोह को पकड़ने में वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए सघन अभियान जारी है। इस कड़ी में बाघ के तस्कर गिरोह को पकड़ने में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। इसके तस्कर में संलिप्त अभी तक 39 आरोपियों को जेल भेजा गया।
गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा वन्यजीव के तस्करी के प्रकरण में संयुक्त टीम बनाकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इन्द्रावती टायगर रिजर्व, बीजापुर के रुद्रारम गांव से बाघ की खाल की तस्करी में लिप्त नौ आरोपियों को बाघ के खाल के साथ गिरफ्तार कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत 3 जुलाई 2023 को 9 आरोपियों को जेल भेजा गया था। इसके पश्चात आरोपियों के निशान देही पर अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। 18 जुलाई 2023 की स्थिति में कुल 39 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
प्रकरण में मुख्य रूप से आरोपी तुलसीराम, रामकुमार टिंगे, ओमप्रकाश ठाकुर, गणेश यालम एवं मनोज कुरसम, अमित कुमार झा, आरती दास गंधर्व, पुतुल बर्मन (महिला आरोपी), पीतांबर साहू, सुधाकर हटवार, श्यामराव शिवनकर, शालीकराम मरकाम, अशोक खोटेले, जागेश्वर साहू, धर्माराव चापले, श्रवण झाड़ी, रंजीत कुलदीप, अली बक्श खान, किशोर दशरिया आदि की बाघ, तेंदुआ की खाल, कछुआ और अन्य वन्यजीवों की खरीदी-बिक्री में संलिप्तता रही है।
इस प्रकरण में अभी तक कुल 39 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है एवं वर्तमान में प्रकरण से संबंधित 07 आरोपी फरार है। प्रकरण में आरोपियों का संबंध महाराष्ट्र के तस्कर गिरोह से होने से संयुक्त टीम ने 14 आरोपियों को महाराष्ट्र के भंडारा, गोंदिया और चंद्रपुर जिले से आरोपियों को ग्राम कोसाटोला, सालेकसा में बाघ को करंट लगाकर मारने और तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
प्रकरण में आरोपियों से बाघ की खाल, 02 नग हिरण के सींग एवं बाघ की हड्डियां, तेंदुआ का खाल, कोटरी सींग-2 नग, कोटरी का कपाल -01 नग, उल्लू का कपाल, उल्लू का पंजा-02 नग, सांबर का सींग-02 नग, भालू का नाखून-04 नग, कार, मोटरसायकल, मोबाईल फोन, जी.आई.तार. का फंदा आदि सामग्री बरामद की गई है।
इंद्रावती टायगर रिजर्व के उप संचालक, धम्मशील गणवीर ने बताया कि यह सम्पूर्ण कार्यवाही संयुक्त रूप से टीम गठित कर की गयी है। जिसमें उदन्ती सीतानदी टायगर रिजर्व के उप संचालक वरून जैन, वनमण्डलाधिकारी दुर्ग शशी कुमार, शशिगानंदन वनमण्डलाधिकारी पश्चिम भानुप्रतापपुर एवं सबंधित वनमण्डल के टीम द्वारा इस बड़े तस्कर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्यवाही में पुलिस विभाग का भी सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस विभाग में TI, SI, ASI, समेत कई पुलिसकर्मियों का तबादला...आदेश जारी
मनेन्द्रगढ़। CG POLICE TRANSFER : छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. मनेन्द्रगढ़ और बिलासपुर के पुलिस विभाग में 47 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है
SP सिद्धार्थ तिवारी ने निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है. जिसमें 13 नाम पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है. इसमें कई थाना प्रभारियों का प्रभार बदला है

वहीं इसके साथ ही एसपी संतोष सिंह ने बिलासपुर के उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को इधर से उधर किया है. जिसमें कुल 34 नाम शामिल हैं.
पति ने पहले डंडे से पीटकर पत्नी को किया अधमरा, फिर मौत होने तक कमरे में छोड़ा, चरित्र शंका से जुड़ा है मामला
कोरबा। लेमरू थाना क्षेत्र के गढ़ उपरोड़ा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसे एक सप्ताह तक कमरे में बंद करके रखा। एक सप्ताह बाद पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की मौत होने के बाद पति खुद ही थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसकी पत्नी पेड़ से गिरकर घायल हो गई थी, जिसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना पर लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। संदेह होने पर पुलिस ने मृतका के पति से पूछताछ की गई तो पहले वह गोलमोल जवाब देने लगा, उसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल किया।
वहीं, इस मामले में लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। उसके पति पर संदेह होने पर पूछताछ की गई तो पता चला कि कुछ दिनों पहले उसकी पिटाई की गई थी, जिसके चलते उसकी मौत हुई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के 4 बच्चे हैं, जो घटना के दौरान घर पर मौजूद थे. लेकिन इतने डरे सहमे थे कि वह किसी को कुछ भी नहीं बता पा रहे थे। बच्चों ने बताया कि उसके पिता अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट किया करते थे।
BREAKING : राजधानी में विदेशी युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
रायपुर। राजधानी रायपुर से आत्महत्या का मामला सामने आया है जहां पर एक विदेशी युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम सम्बन्ध के चलते अशोका रतन सोसाइटी के फ्लैट में एक विदेशी युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतिका का नाम नीना बेदींनिस्को 25 वर्षीय निवासी किर्गिस्तान की रहने वाली है व टैटू आर्टिस्ट थी। अपने बॉय फ्रेंड इमरान फारूखी देवेंद्र नगर निवासी को सुबह साढ़े 4 बजे लाइव सुसाइड का वीडियो भेजकर माफी मांगी थी। यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉडम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर में बाढ़, 50 गांवों से संपर्क टूटा
रायपुर। बस्तर में बीते 48 घंटों में हुई अच्छी बारिश का सबसे अधिक असर दक्षिण-पश्चिम बस्तर में देखने को मिला है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में नदी-नालों के उफान पर आने से 50 से अधिक गांवों का तहसील एवं जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इससे आगामी दिनों में स्थिति के और बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है।
नदी-नालों के उफान पर आने से प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी
बस्तर अंचल में हालांकि इंद्रावती, मारकंडी, सबरी, नारंगी, शंकिनी-डंकनी आदि बड़ी नदियों में अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है लेकिन इनका जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। दूसरी ओर छोटे नदी-नाले रविवार से ही उफान पर चल रहे हैं।
बाढ़ से कई गांवाें का सड़क संपर्क टूटा
बीजापुर जिले में भोपालपटनम-हैदराबाद मार्ग में---7 बीजापुर-तोएनार मार्ग में बोरजे नाला, बीजापुर-गंगालूर के बीच चेरपाल नाला, नेलसनार-मिरतूर के बीच मिरतूर नदी में बाढ़ से कई गांवाें का सड़क संपर्क बाधित है। दंतेवाड़ा जिले में कलेकल्याण-दंतेवाड़ा, बुरगुम-रेवाली मार्ग बंद है। यहां मलगेर, डूमाम, गोला नाला में बाढ़ है। सुकमा जिले में मलगेर व फूल नदी तथा मुकरम नाला में बाढ़ से दोरनापाल-जगरगुंडा, छिंदगढ़-गादीरास मार्ग बंद है।
जिला कलेक्टरों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति देखी
नारायणपुर के ओरछा विकासखंड, बस्तर के लोहंडीगुड़ा व दरभा विकासखंड में भी एक दर्जन गांवों का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। बुधवार को बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, दंतेवाड़ा कलेक्टर एस हरीश ने अपने-अपने जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति देखी। राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी जिलों में तैयारियां रखी गई हैं।
सदन में गरमाया रायपुर की जर्जर सड़कों का मामला
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन रायपुर नगर निगम को विभिन्न मदों से प्राप्त राशि और कार्यों की वर्तमान स्थिति का मामला उठा।
बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी में सड़कों की स्थिति जर्जर हो गई है। गड्ढों में लोग बेशरम के पेड़ लगा रहे हैं।
बृजमोहन अग्रवाल ने सवाल किया कि रायपुर नगर निगम में पिछले 4 सालों में कितना पैसा शासन ने दिया है, और इसमें कितने काम स्वीकृत हो गए हैं, कितने अधूरे है? मंत्री शिव डहरिया ने बताया कि 4 साल का सवाल पूरा एक साथ पूछा है. इसमें 9 हजार 615 कार्य स्वीकृत हुए हैं. 13274 हज़ार 49 लाख रुपए के काम स्वीकृत किए गए हैं। 2018-19 में 89 कार्य अपूर्ण है। इस वर्ष के 70 कार्य अपूर्ण है।
भाजपा विधायक ने कहा कि जिस कार्य के लिए शासन पैसा देता है, उस कार्य के लिए उन पैसे का उयोग नहीं किया गया है. रायपुर शहर के विकास के लिए नगर निगम को कितने काम स्वीकृत हुए हैं। इस पर बताया कि रायपुर शहर को 1327 करोड़ 49 लाख की राशि स्वीकृत हुई है, जिनमें से कई कार्य पूरे ही गए हैं।
बृजमोहन अग्रवाल ने सवाल किया कि लगातार राजधानी की सड़कों का हाल बुरा है। रायपुर नगर निगम में मुगलिया शासन चल रहा है, भूपेश बघेल का शासन नहीं चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने रायपुर नगर निगम की सड़क के टेंडर को लेकर सवाल किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तात्यापारा तक जो सड़क बनाने की घोषणा की थी, वह कब तक बन जाएगी? इस पर मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि प्रक्रिया लगातार चल रही है, जल्द ही सड़क बन जाएगी।
बृजमोहन अग्रवाल ने इस पर कहा कि आपकी तो चलती ही नहीं है। इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि सबकी चलती है. लगातार पीडब्ल्यूडी विभाग देख रहा है, जल्द ही सड़क बन जाएगी। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सड़क को पीडब्ल्यूडी विभाग नहीं, रायपुर नगर निगम देख रहा है।
भाजपा विधायक ने कहा कि लगातार रायपुर नगर निगम, रायपुर शहर के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि हम स्वछता में पहले नम्बर पर आए हैं. हमें 4 नेशनल अवॉर्ड मिले हैं, जो प्रधानमंत्री ने दिए. इससे स्पष्ट है कि हमने बेहतर कार्य किए हैं। शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाटापारा में गंदगी इतनी है. पुरुस्कार कैसे मिल गया।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केवल घोषणाएं कर दी जाती है। घोषणाओं से क्या होगा, हम सभी रायपुर शहर में रहते हैं, लेकिन उसके लिए जितना बजट में प्रावधान करना चाहिए, वह कभी बजट में नहीं हुआ है। शहर के विकास के लिए जो भी योजना स्वीकृत की गई है, क्या आप उन्हें जल्द ही पूरा करवा देंगे क्या? मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि बैठक की जाएगी, समीक्षा भी की जाएगी।
सदन में गूंजा कर्मचारी संगठनों की हड़ताल का मुद्दा
रायपुर । कर्मचारी संगठनों की हड़ताल की गूंज गुरूवार को सदन में भी सुनायी पड़ी। शून्यकाल में भाजपा विधायकों ने कर्मचारियों की मांगों और हड़ताल का मुद्दा उठाया।
भाजपा विधायकों ने कहा कि कर्मचारी सरकार की वादाखिलाफी से काफी नाराज हैं। लगातार राजधानी में आंदोलन चल रहा है। उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं नहीं है।
कर्मचारियों की मांगों को लेकर हंगामा इतना बढ़ा कि सदन की कार्रवाई को 5 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ गया। दरअसल प्रश्नकाल जैसे ही खत्म हुआ, शून्यकाल में भाजपा विधायकों ने कर्मचारियों का मुद्दा उठाया।
भाजपा विधायकों ने इस मामले में काम रोको प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की। भाजपा विधायकों ने कहा कि कर्मचारीयों से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए इस मुद्दे पर सदन में काम रोककर इस मुद्दे पर चर्चा करानी चाहिये। बीजेपी सदस्यों की मांग अध्यक्ष ने खारिज कर दी।
सदन में चर्चा की इजाजत नहीं मिलने पर विपक्षी विधायक नाराज हो गये और हंगामा शुरू हो गया। कर्मचारी संगठन की मांग पर सदन में हंगामा हुआ।
विपक्ष ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की वजह से कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गयी।
प्रेमी के साथ पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, फिर हुआ ये...
मनेन्द्रगढ़। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने के लिए डेढ़ लाख की सुपारी दी, लेकिन सुपारी लेने वाले ने न केवल पति की जान बख्श दी, बल्कि जब उसे पत्नी का असली चेहरा दिखाया तो पति के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। अब पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार है और पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश कर रही है।
यह पूरा मामला एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी ने बताया कि 9 जुलाई को श्रीनगर के आगे पडऩे वाले गांव सुरता पोंड़ी से रिश्ते में उसका दामाद एक अन्य युवक के साथ पत्नी के बुलाने पर उसके घर आया। दामाद ने उससे कहा कि चाचा तुमसे जरूरी काम है। कहीं बाहर चलते हैं। इसके बाद वे लोग हसदो नदी चले गए जहां दामाद ने कहा कि हम लोग तुम्हारी जान लेने आए हैं। तुम्हारी पत्नी और सुरता गाँव में रहने वाला उसका प्रेमी अख्तर खान तुम्हें रास्ते से हटाना चाहते हैं। इसके लिए उनके द्वारा उन्हें डेढ़ लाख रूपए की सुपारी दी गई है।
प्रार्थी ने कहा कि उसे यकीन नहीं हो रहा। इसके बाद यकीन दिलाने के लिए सुपारी लेने वाले ने मोबाइल का स्पीकर ऑन कर पत्नी को फोन लगाया, जिस पर पत्नी ने कहा कि निपटा दो। वहीं प्रेमी को फोन लगाया तो उसने काम पूरा करने के लिए उसी समय दामाद के खाते में फोन से 10 हजार रूपए भी डाल दिए।
प्रार्थी ने कहा कि जब उसे यकीन हो गया कि पत्नी और उसका प्रेमी उसे मारना चाहते हैं, तब उसने पत्नी के साजिश को विफल करने के उसे मारने आए दोनों युवकों के साथ मिलकर योजना बनाई और योजना के मुताबिक उन्हें दूसरे दिन 10 जुलाई को अपने घर बुलाया और उनके साथ पत्नी को यह कहकर चला गया कि वह जरूरी काम से जा रहा है। प्रार्थी ने बताया कि सुरता गांव अपने ममेरे भाई के यहां जाकर वहां से अपनी पत्नी को फोन लगाकर और कहा कि जंगल में एक घर में उसे बंधक बनाकर रखा गया है और एक आदमी उसके साथ मारपीट कर रहा है, वह किसी भी तरह उसे बचा ले।
इसके बाद पत्नी ने सुपारी लेने वाले दामाद के मोबाइल पर कॉल किया और कहा कि जंगल में उसके पति को जहां छोड़े हो जल्दी से जाओ यदि वह भाग गया तो हम सब फंस जाएंगे। उसने पति के मोबाइल को तोडऩे और उसे जल्द खत्म करने के लिए कहा। इसके बाद पत्नी के प्रेमी अख्तर ने भी दामाद को कॉल किया और जानकारी ली कि काम हुआ या नहीं। पत्नी और उसके प्रेमी को विश्वास दिलाने के लिए प्रार्थी को जमीन पर सुलाकर वीडियो कॉलिंग के जरिए उन्हें मरा दिखा दिया गया।
पत्नी को जब यह यकीन हो गया कि उसके पति को मार दिया गया है तो पुलिस को गुमराह करने के लिए 11 जुलाई की सुबह उसने पड़ोस के कुछ लोगों को साथ लेकर सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पहुंचकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। वहीं 11 जुलाई की शाम पति के द्वारा सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पहुंचकर संपूर्ण घटना की जानकारी दी जा रही थी तभी पत्नी भी थाने पहुंची और पुलिस को चकमा देकर वहां से गायब हो गई। मामले में पुलिस द्वारा फरार आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
BREAKING : टेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत, 2 लोगों की हालत गंभीर
कोरबा। ACCIDENT BREAKING : जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां कटघोरा मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक टेलर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घायलों को कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है। बाइक को ठोकर मार कर टेलर भाग निकला था।
अजय चंद्राकर ने मंत्री लखमा और मुख्यमंत्री को बोला आई लव यू, तो सीएम बोले – क्या टेस्ट बदल गया है
रायपुर। विधानसभा में आज I LOVE U की भी गूंज रही। दरअसल हुआ यूं कि विधानसभा में चर्चा के दौरान सड़कों की स्थिति पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर सड़कों के संतोष प्रद और अंसोतषप्रद होने के मुद्दे पर मंत्री से जवाब मांग रहे थे। माहौल को हल्का-फुल्का बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा संतोष पद्र का मतलब जैसा कि आपका व्यवहार आज संतोषप्रद है।
उसी दौरान मुख्यमंत्री सदन में प्रवेश हुए, तो अजय चंद्राकर उत्तेजित होकर बोलने लगे। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक आपका व्यवहार संतोषप्रद था, लेकिन अब आप उत्तेजित हो गये। जिस पर अजय चंद्राकर ने मंत्री कवासी लखमा और मुख्यमंत्री को आई लव यू बोल दिया। जिस पर मुख्यमंत्री ने खड़े होकर कहा कि आज अजय चंद्राकर जी ने कवासी लखमा को आई लव यू बोल रहे हैं। मेरे सदन में आने पर उत्तेजित होने की बात कह रहे हैं, क्या अजय चंद्राकर का टेस्ट बदल गया है।
इधर, मुख्यमंत्री की बातों पर खड़े होकर चंद्राकर ने कहा कि मैं जिसे प्यार करता हूं, उसे आई लव यू कहता हूं, इसमें गलत क्या है। इस पर अरूण वोरा ने कहा कि क्या चंद्राकर जी का उम्र अब आई लव यू कहने की रह गयी है। अगर वो आई लव यू बोलेंगे तो हमलोग कहां जायेंगे। इस पर भाजपा के सीनियर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने भी आई लव यू के मुद्दे पर तंज कस दिया है। सदन के गरमागरम चर्चा के बीच प्यार भरी बातों से माहौल काफी हल्का हो गया और फिर सदन में हंसी तैर गयी।
इस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि आपके दिमाग में अश्लीलता भरी है इस पर अरुण वोरा ने आपत्ति जताई । इस चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने अजय चंद्रकार से कहा कि आज आप संतुष्ट नजर आ रहे है , लेकिन मुख्यमंत्री के आने पर उत्तेजित हो गये।
VIDHANSABHA NEWS : सड़क को लेकर सदन में बवाल, मंत्री साहू से उलझे शिवरतन शर्मा
रायपुर। नांदघाट से बलौदाबाजार सड़क के निर्माण और लागत को लेकर सदन में शिवरतन शर्मा पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू से उलझ गए। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।
इसी प्रश्न में अजय चंद्राकर ने प्रश्न किया कि आपने काम को संतोषप्रद बताया है। चंद्राकर ने पूछा कि यह संतोषप्रद क्या है। मंत्री साहू ने बताया कि जब कोई सड़क खराब हुआ तो असंतोष और रिपेयर हो गया तो संतोषप्रद।
चंद्राकर बोले विभाग संतोषप्रद लिखता है, लेकिन कोई तकनीकी विभाग इस शब्द का प्रयोग करता है तो उसका कोई मापदंड या परिभाषा होनी चाहिए। इस पर नारायण चंदेल ने कहा कि पूरे प्रदेश की सड़क दैनिय है। उन्होंने पूछा कि क्या विभाग के मंत्री विभागीय सचिव के साथ सड़क का अवलोकन कर वीडियोग्राफी करा सकते हैं। इस पर मंत्री साहू ने काह कि इसकी कोई जरुरत नहीं है। चंद्राकर ने कहा यह स्थिति ठीक नहीं है।
शर्मा ने अफसरों को भेजकर वीडियो ग्राफी करा लें। साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़क की स्थिति चिकना है। एकाद सड़क की बात है तो जहां जरुरत होगी तो उसे दिखा लेंगे।शर्मा ने कहा कि मंत्री जी सदन को गुमराह कर रहे हैं। सड़क पर गड्डे हैं इसलिए मुख्यमंत्री को ईएनसी को हटाना पड़ा।
प्रदेश के इन इलाकों के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी, अति बारिश की संभावनाएं
रायपुर। CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में लगातार बारिश की गतिविधि थोड़ी कम होगी। हालांकि कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा के भी आसार है
बीजापुर व दंतेवाड़ा जिले मे रेड अलर्ट जारी
विभाग ने बीजापुर व दंतेवाड़ा जिले के लिए गुरुवार को रेड अलर्ट भी जारी किया है और चेतावनी दी है कि इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही सुकमा जिले में कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। सुकमा जिले के लिए आरेंज अलर्ट की चेतावनी है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनी तंत्र के प्रभाव से अभी बस्तर संभाग में कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा हुई। रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। प्रदेश में अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और 21 जुलाई के बाद से फिर से मौसम का मिजाज बदलने के आसार है। मालूम हो कि इस वर्ष मानसून की लेटलतीफी के कारण प्रदेश में अभी सामान्य से कम वर्षा हुई है।
इन क्षेत्रों में हुई वर्षा
गीदम 17 सेमी, भैरमगढ़ 13 सेमी, सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर 11 सेमी, कटेकल्याण 10 सेमी, पखांजुर-बस्तानार 9 सेमी, छिंदगढ़ 8 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है। बाकी क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधि थोड़ी कम होगी।
छत्तीसगढ़ विस मानसून सत्र : विधानसभा में गूंजा चावल घोटाले का मुद्दा, 500 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए विपक्ष का हंगामा, वॉकआउट
रायपुर। राज्य विधानसभा में खाद्यान्न योजना में गड़बड़ी के मामले को लेकर बीजेपी विधायकों ने राज्य के खाद्य मंत्री को घेरते हुए जमकर हंगामा किया और खाद्य मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट किया। प्रश्न काल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के प्रश्न पर चर्चा करते हुए बीजेपी विधायकों ने राज्य सरकार पर 500 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया।
विधायक सौरभ सिंह ने खाद्य मंत्री से जानना चाहा कि राज्य के राशन दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर राज्य सरकार के द्वारा अबतक क्या कार्यवायी की गई। प्रश्न के जवाब में खाद्य मंत्री ने कहा कहा की मामला न्यायालय में लंबित होने की वजह से स्टॉक का सत्यापन नही हो पा रहा है। मंत्री ने आगे कहा कि पूरे मामलें की जांच के लिए केंद्र की टीम आई थी जिसने पाया है की कोई अनियमितता नही हुई है। मंत्री के इस जवाब के बाद बीजेपी के सदस्य उत्तेजित हो गए और सरकार पर 500 करोड़ के चावल घोटाले का आरोप लगाते हुए नारेवाजी करने लगे। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोड़दार हंगामा हुआ और बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया।
मानसून सत्र के तीसरा दिन आज : विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन गुरुवार आज विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 20 जुलाई को शासकीय कार्य खत्म होने के बाद शाम 5:30 बजे तक और 21 जुलाई को शासकीय कार्य खत्म होने के बाद शाम 5:30 बजे तक समय निर्धारित की है।उन्होंने बताया कि सदन को मंत्रिमंडल के प्रति दो अविश्वास प्रस्ताव की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें पहली सूचना नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व अन्य सदस्यों की है.
अनुदान मांग की चर्चा को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक
बुधवार को सदन में छह हजार 31 करोड़ पचहत्तर लाख दो हजार नौ सौ सत्तहत्तर रुपये का अनुपूरक बजट पास हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने पक्ष को घेरा। विपक्ष ने बेरोजगारी भत्ता, शराबबंदी समेत कई मुद्दों को लेकर सदन में हंगामा किया।
पूछे जाएंगे 550 प्रश्न
इस सत्र में कुल 13 मंत्रियों को 550 प्रश्नों का सामना करना होगा. वहीं, पक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 21 जुलाई को चर्चा होगी. भूपेश सरकार के इस विधानसभा के कार्यकाल में दूसरी बार विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है. सरकार की ओर से सदन में 2022-23 के लिए महालेखाकार की रिपोर्ट भी पेश की जा सकती है.
भूपेश बघेल नियमितीकरण की घोषणा कब करेंगे : भाजपा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कर्मचारियों को लेकर की गई घोषणाओं के बाद नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार नियमितीकरण की घोषणा आखिर कब करेगी। कब तक कर्मचारियों को ठगती रहेगी, कांग्रेस सरकार केवल घोषणाओं की सरकार बन के रह गई है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा लगभग 5 साल बीतने को है सरकार की विदाई का समय आ गया है अतः सरकार चुनावी घोषणाएं कर रही है जिसे वह होर्डिंग में लगा सके पुरानी घोषणाओं का क्या होगा सरकार नियमितीकरण कब करेगी?
आदिवासी-अनुसूचित जाति के लोग कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे : भाजपा
विधानसभा में गूंजा युवाओं के नग्न प्रदर्शन का मामला
रायपुर । अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के युवाओं द्वारा सरकार के खिलाफ हुए नग्न प्रदर्शन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा यह बेहद संवेदनशील मामला हैं। आखिर ये स्थिति क्यो बनी। छत्तीसगढ़ के लोग सरल है संकोची हैं। ऐसा करने पर क्यों मजबूर हुए इसकी जांच होनी चाहिए।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक बोले जिन पर कार्यवाही होनी चाहिए वो बाहर है जिन्होंने कार्यवाही की मांग की उन पर कार्यवाही हुई है सरकार को शर्म आनी चाहिए। इस घटना ने हम सब को शर्मसार किया है
पूर्व मंत्री, विधायक बृजमोहन अग्रवाल बोले पूरे प्रदेश का आदिवासी और अनुसूचित जाति समाज कांग्रेस को माफ नही करेगा । जो सरकार युवाओं को नग्न प्रदर्शन करने पर मजबूर करें ऐसी सरकार पर लानत है।
चुनाव संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की गई नियुक्ति, दी गई ये जिम्मेदारियां
रायपुर : Assembly Elections 2023 : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के सफलतापूर्वक संचालन के लिए स्वीप, आदर्श आचार संहिता, कानून व्यवस्था, मतदान केन्द्रों की व्यवस्था, सम्पत्ति विरूपण, मतदान दल,मास्टर ट्रेनर्स, सेक्टर अधिकारी, माईकोआब्जवर का गठन, मीडिया प्रमाणणन अनुवीक्षण समिति, पेड न्यूज, वितरण/वापसी केन्द्र मे लाईट, गाईक, शमियाना, अवकाश स्वीकृति,स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रेक्षको, रोक्टर अधिकारियो, उडन दस्ता, स्थैतिक निगरानी टीम, बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा फोटो मतदाता पर्ची वितरण, सेक्टर/रूट चार्ज, मतदान दलो की रवानगी एवं सकुशल वापसी, फ्लाईग स्क्वार्ड, स्थाई निगरानी समिति का गठन, चिकित्सा व्यवस्था, डाक मतपत्र एवं सर्विस वोटर हेतु ई.टी.पी.बी.एस. तथा निर्वाचन कर्त्तव्य प्रमाणपत्र, वेबकास्टिंग, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति प्रशिक्षण, आई कार्ड जारी करना, कन्ट्रोल रूम की स्थापना, आई कार्ड जारी करना, विडियोग्राफी, कन्ट्रोल रूम/ सहायता केन्द्र, व्यय प्रेक्षक, लेखांकन दल, वीडियो निगरानी दल, कम्प्यूटर, स्कैनर,प्रिंटर, फोटोकापी मशीन आदि की व्यवस्था हेतु कुल 33 नोडल अधिकारी तथा 133 सहायक नोडल अधिकारियो की नियुक्ति कर दी है।