छत्तीसगढ़
छग में बड़ा हादसा : मवेशियों को बचाने के चक्कर में पलटी यात्रियों से भरी बस, 2 लोगों की दर्नाक मौत, दर्जनों से अधिक घायल
बिलासपुर। जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आरही है जहां केंदा घाटी में लग्जरी बस पलटने से दो लगों की मौत और दर्जनों घायल हो गए है। 108 की त्वरित सेवा को इसकी सूचना दी गई, मौके पर पहुंची 108 ने सभी घायलों को अस्पताल पहुचाया। रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र नीजी हॉस्पिटल सहित सिम्स में घायलों का इलाज जारी हैं। मवेशियों को बचने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस पलटी


शुक्रवार को सबेरे केंदा घाटी में उत्तर प्रदेश मऊगंज की डायमंड बस सर्विस ,सिद्दीकी ट्रैवल्स की लग्जरी बस खाई में गिर गई, जहां 40 से 50 लोग सवार थे। इसकी सूचना 108 टीम को मिली, उन्होंने तत्काल 4 से 5 एंबुलेंस को घटनास्थल की ओर रवाना किया। घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस कर्मियों ने पाया कि बस में बहुत सारे लोग फंसे हुए हैं। जिन्हें पुलिस की रेस्क्यू टीम तथा 108 की टीम, स्थानीय लोगों ने बस में फंसे लोगों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकाल कर, 108 एंबुलेंस के द्वारा केंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, और रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उन्हें सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर के लिए रेफर किया गया, जहां मरीजों का इलाज जारी है।वहीं इस हादसे में बस का ड्राइवर भी घायल हो गया हैं, उसने बताया कि मवेशी के सामने आने से बस को दूसरी ओर मोड़ते समय बस ओवर ब्रिज से नीचे गिर गया। आए दिन मवेशी सड़कों में बैठें नजर आते है, जिससे सड़कों में हो रहे हादसों के चलते हाईकोर्ट के सख्त निर्देश दिया गया है। इसमें यातयात जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही से कई जिंदगियां सड़कों में ही दम तोड़ रही हैं, कब प्रशासन एक्टिव होगा और मवेशियों को हटाकर उनके मालिको पर कार्यवाही करती हैं यह प्रश्न बना हुआ है।
आचार संहिता का कड़ाई से हो पालन, कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों दिए निर्देश
बलौदाबाजार :संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर चंदन कुमार की अध्यक्षता में आज आदर्श आचरण संहिता के पालन हेतु गठित सभी निगरानी दलों की बैठक का अयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा भी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर चंदन कुमार ने सभी निगरानी दलों को सक्रिय होकर भ्रमण करने तथा ठोस कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा परिवहन एवं आबकारी अधिकारियों को प्रशिक्षण में दी गई।
जानकारियों को गम्भीरता पूर्वक आत्मसात करने हेतु सख्त हिदायत दी गई है। जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश देते हुए प्रतिदिन जांच टीम के लिए प्लानिंग की जावे कि कौन से टीम किस क्षेत्र में भ्रमण करेगी। विशेष करके नेशनल हाई-वे पर फोकस किया जाकर जॉच कार्यवाही किया जाए। संयुक्त जांच टीम गठित कर रात्रि में भी जांच किया जावे। इसके साथ हीशराब, नगदी तथा अन्य सामग्रियों के अवैध परिवहन पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जावें। जांच के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जावें कि आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो बल्कि उनका सहयोग लिया जावें। उनके साथ शालीनता का व्यवहार किया जावें लेकिन नियमों के अनुपालन में कोई समझौता न हो। जिला आबकारी अधिकारी को अवैध शराब परिवहन पर प्रतिदिन जब्ती की कार्यवाही में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
सूचना तंत्र को मजबूत कर छापेमारी की कार्यवाही किया जावे
उपस्थित उड़नदस्ता दलसहित अन्य निगरानी दलों को अपने विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी तथा जी.एस.टी की टीम से सम्पर्क में रहकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। क्षेत्र भ्रमण में जाने के दौरान टीम को विडियोग्राफी हेतु कैमरा दिया जावें। ताकि विडियों को साक्ष्य के रूप में उपयोग किया जा सके। शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक शाखा बलौदाबाजार एवं लीड बैंक अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बैंक में होने वाले कैश जमा भुगतान का विवरण प्रतिदिन शाम को नोडल अधिकारी, व्यय अनुवीक्षण दल को प्रस्तुत किया जावे तथा रोज के लेन-देन जमा निकासी का परीक्षण किया जाए कि कहीं अप्रत्याशित निकासी तो नहीं हो रहा है। जिले में स्थित गोदामों का संयुक्त रूप से जांच या सत्यापन करने हेतु पुलिस विभाग एवं जी.एस.टी. विभाग को निर्देशित किया गया. रेल्वे स्टेशन के बाहर निकासी द्वार पर आने-जाने वालों की जांच किया जावे।
इसी प्रकार बस स्टैण्ड में मालवाहक वाहनों की जांच भी किया जावे। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को उक्त आदेशों का पालन कड़ाई से करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरतने के निर्देश दिए है। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर बीसी एक्का, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर आर दुबे,जिला नोडल अधिकारी,आयकर, जिला परिवहन अधिकारी, बलौदाबाजार, सहायक आयुक्त,आबकारी,नोडल अधिकारी, व्यय अनुवीक्षण दल, सहायक व्यय प्रेक्षक, राज्य कर सहायक आयुक्त,भाटापारा वृत्त भाटापारा, शाखा प्रबंधक,भारतीय स्टेट बैंक बलौदाबाजार,लीड बैंक मैनेजर समस्त दल प्रभारी एस.एस.टी.एफ.एस.टी,एम.सी. एम.सी.उपस्थित रहें।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! त्यौहारों का सीजन आते ही कई ट्रेनें हुई रद्द, ये ट्रेने रहेंगी वेटिंग में
त्यौहारों के सीजन में भी ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, और जो ट्रेनें चल रही हैं उसमें लंबी वेटिंग है, जिसका असर यात्रियों पर पड़ रहा है। लंबी दूरी की जो ट्रेनें चल रही हैं, वह नवरात्र पर्व से लेकर दशहरा-दिवाली तक पूरी तरह से फुल है।
ऐसे हालात में यात्रियों को सफर के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। रायपुर रेलवे स्टेशन से होकर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ रही है। खासतौर पर डोंगरगढ़ और बिलासपुर में रतनपुर माता का दर्शन करने के लिए लोग समूह में निकल रहे हैं। बावजूद रेलवे प्रशासन ने अब तक गेवरारोड से रायपुर के बीच चलने वाली ट्रेन का विस्तार डोंगरगढ़ स्टेशन तक नहीं किया। जितनी ट्रेनें चल रही हैं, उनमें भी सफर करना आसान नहीं हैं, क्योंकि स्लीपर कोच से लेकर जनरल कोचों में पैर रखने तक की जगह यात्रियों को नहीं मिल रही है।
पटना-सिकंदराबाद, हैदराबाद-पटना, सिकंदराबाद-पटना, हैदराबाद-दरभंगा जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों का रिजर्वेशन टिकट रद्द होने से उन्हें अब इन्हीं ट्रेनों में दोबारा रिजर्वेशन कराना पड़ रहा है, क्योंकि इन ट्रेनों की रद्द की तारीखें खत्म हो गई हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जनता कांग्रेस ने प्रत्याशियों का किया ऐलान, 16 नामों की लिस्ट जारी की
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जोगी कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जारी सूची में 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसमें बस्तर संभाग के विधानसभा सहित पंडरिया, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, खुज्जी में उम्मीदवारों के नाम शामिल है।
बीजेपी नेता के घर ED का छापा, राइस मिलर्स और कारोबारियों के ठिकानों पर मारी रेड
कोरबा/तिल्दा/दुर्ग। कोरबा, दुर्ग और तिल्दा में शुक्रवार सुबह से ही ED की छापेमार कार्रवाई चल रही है। रायपुर के तिल्दा नेवरा में तिरुपति बालाजी उद्योग और अमित चावल उद्योग के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। बताया जा रहा है राइस मिलर्स और कारोबारियों के यहां नान घोटाले से जुड़ी जांच के संबंध में ये रेड पड़ी है।
वहीं दुर्ग में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष और शिक्षा व्यवसायी कैलाश रूंगटा के घर पर भी ईडी ने दबिश दी है। व्यवसायी के दुर्ग और भिलाई स्थित ठिकानों पर सुबह-सुबह 2 अलग-अलग टीमें पहुंचीं। कैलाश रूंगटा के दुर्ग स्थित न्यू दीपक नगर में ईडी की टीम पहुंचकर जांच कर रही है। अधिकारियों की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है।
कोरबा में बीजेपी नेता के घर ED की रेड
वहीं कोरबा जिले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और व्यवसायी गोपाल मोदी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने छापेमार कार्रवाई की है। गोपाल मोदी वर्तमान में बीजेपी के जिला कोषाध्यक्ष हैं। सुबह 6 बजे ईडी की टीम ने गोपाल मोदी के सीतामणी स्थित निवास पर रेड डाली है। घर के दोनों तरफ दरवाजे से टीम अंदर घुसी। 5 सदस्यीय टीम ने उनके ठिकाने पर दबिश दी है। वे राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कोरबा शहर में गोपाल मोदी पेट्रोल पंप और चित्रा टॉकीज के मालिक हैं। वे 4 राइस मिल के भी मालिक हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर दौरे पर, जनता को करेंगे संबोधित
जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर के दौरे पर रहेंगे। वे यहां मिशन ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे। सीएम बस्तर, चित्रकोट और जगदलपुर विधानसभा के प्रत्याशियों के साथ नामांकन दाखिल करने जाएंगे।
कांग्रेस ने जगदलपुर विधानसभा से MLA रेखचंद जैन का टिकट काटकर जतिन जायसवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं चित्रकोट से राजमन बेंजाम की जगह दीपक बैज को चुनाव मैदान में उतरा है। बस्तर विधानसभा सीट पर MLA लखेश्वर बघेल को दोबारा मौका दिया गया है। इन सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए आज सीएम भूपेश बघेल आम सभा के मंच से जनता को संबोधित कर उनसे वोट मांगेगे।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में गठित की चुनाव अभियान प्रबंध समिति, देखिए नामों की पूरी सूची
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव अभियान प्रबंध समिति का गठन किया गया है। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत की ओर से गठित प्रबंध समिति में राजेश बिस्सा को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मुरारी गौर को समन्वयक बनाया गया है। बता दें कि समिति में एआईसीसी सदस्य विनोद वर्मा सहित कुल 21 सदस्य शामिल हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित 56 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई
गरियाबंद। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिला स्तर पर समस्त पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 अक्टूबर को जिला मुख्यालय स्थित महाविद्यालयों में आयोजित किया गया था। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में 56 कर्मचारी बिना कोई पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। जिसके बाद अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि संबंधित कर्मचारी का कृत्य निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है, जो कि सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के सर्वथा विपरीत है। उक्त सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने के संबंध में संतोषजनक स्पष्टीकरण 24 अक्टूबर 2023 तक उप जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करने एवं संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने की स्थिति में गुण-दोष के आधार पर संबंधित के विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।
जानकारी के मुताबिक अनुपस्थित कर्मचारियों में चंपा साहू, सुनील सोनकर, प्रेमसिंह नागेश, छन्नुलाल साहू, पवन कुमार बनपेला, जगदीश जोशी, मुलेन्द्र साहू, धरमलाल प्रजापति, रंजीत आगरे, रविकिशन दीवान, शंशाक पाण्डेय, संतराम कुर्रे, गुणित राम निर्मलकर, आनंद कुमार साहू, दुष्यंत कुमार साहू, संतोष कुमार कंवर, आशीष दीवान, संजय कुमार गोस्वामी, द्वारिका प्रसाद कंवर, मोतीराम साहू, गजराज बंजारे, देवेन्द्र कुमार कुर्रे, कुणाल सिंह, गैंदराम ध्रुव, विकास पोटाई, प्रवीण कुमार बड़ा, लक्ष्मीचंद बेहरा, खीरसिंह यादव, गोस्वामी कुमार कश्यप, कमलेश कुमार मण्डावी, ओमप्रकाश नायक, संतोष कुमार नेताम, देवसिंह सोरी, चन्द्रकांत वर्मा, सुखसागर कुर्रे, केशव राम राठौर, पवन कुमार साहू, सुरेश कुमार साहू, मानिक राम सोनी, सियाराम सिन्हा, ब्रजेन्द्र कुमार, अशोक कुमार ध्रुव, भालेन्द्र कुमार ध्रुव, सुमेश कुमार नेताम, एबरतुस मिंज, विष्णुचरण सोनवानी, विक्रम संतोष दीवान, हीरालाल नायक, उत्तम दीवान, रामेश्वर साहू, सुरेन्द्र कुमार दीवाकर, शिवकुमार चन्द्रवंशी, भोजलाल सागर, अन्नुराम ध्रुव, जितेन्द्र कुमार साहू और बलराम देवांगन शामिल हैं।
BREAKING : भाजपा ने छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, 40 नेताओं के नाम शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पहले चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम मोदी समेत 40 बीजेपी नेताओं के नाम शामिल है। जो चुनावी प्रचार प्रसार करेंगे। बता दें कि पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों में 7 नवंबर को चुनाव होने वाला है।
जानें कौन हैं डॉ. महंत रामसुंदर दास जो रायपुर दक्षिण विधानसभा से बृजमोहन को चुनावी पटखनी देने को हैं तैयार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस (Congress) ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 53 प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं। इस लिस्ट में भी पहली लिस्ट की तरह विधायकों के टिकट काटे गए हैं। अब तक कांग्रेस ने 83 सीट पर प्रत्याशियों का नाम जारी किया है। इसमें 18 विधायकों का टिकट काटा गया है, लेकिन दिलचस्प कहानी ये है कि रायपुर दक्षिण से कांग्रेस ने हिंदुत्व कार्ड खेला है। कांग्रेस ने यहां से महंत राम सुंदर दास को बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।
दरअसल, महंत रामसुंदर दास का नाम चर्चा में इसलिए है क्योंकि, दिसंबर 2021 में जब रायपुर के धर्म संसद में कालीचरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहे थे, तब महंत ने मंच से विवादित कालीचरण का विरोध किया था। इसके बाद रामसुंदर दास का नाम चर्चा में आया था। अब कांग्रेस ने हिंदुत्व कार्ड खेलते हुए बीजेपी के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ रायपुर दक्षिण से उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।
रामायण में कर चुके है पीएचडी
पीएचडी में उनका विषय रामायण कालीन ऋषि मुनियों का तुलनात्मक अध्ययन रहा है। मठ के प्रति उनकी निस्वार्थ भावना को देखते हुए उस वक्त के तत्कालीन महंत वैष्णव दास ने उन्हे प्रभावित होकर अपने बाद मठ उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था। महंत वैष्णव दास के देहांत के बाद मठ संचालन महंत रामसुंदर दास करने लगे।
दो बार विधायक रह चुके हैं महंत रामसुंदर दास
इस चुनावी लड़ाई को गुरु शिष्य की लड़ाई की तरह भी देखा जा रहा है, क्योंकि बृजमोहन अग्रवाल महंत राम सुंदर दास के अच्छे संबंध हैं। बृजमोहन अग्रवाल मठ के कार्यक्रमों में लगातार शामिल होते रहते हैं। वो महंत का आशीर्वाद भी लेते हैं। महंत रामसुंदर दास भूपेश बघेल सरकार में गौसेवा आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वो 2003 में पामगढ़ और 2008 में जैजैपुर से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। इसके बाद महंत राम सुंदर दास अब 2023 में चुनावी मैदान में उतरे हैं।
बालकाल्य में आ गए थे रायपुर
जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद गांव में जन्मे रामसुंदर दास अपने बाल्यकाल में ही रायपुर आ गए थे। यहां के ऐतिहासिक दूधाधारी मठ में रहकर उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई की थी। इसके साथ साथ धार्मिक कार्यों में रहते हुए मठ में काम किया। बताया जाता है कि रामसुंदर दास बेहतर ज्ञान और अपने निस्वार्थ भावना के लिए जाने जाते हैं। राम सुंदर दास ने संस्कृत में एमए किया है। साथ ही साहित्य आचार्य की उपाधि लेने के बाद पीएचडी भी की है।
रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट का इतिहास
महंत ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि मैनें जांजगीर चांपा से दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने मुझे रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी बनाया है, क्योंकि दक्षिण सीट में ही हमारा मठ है. लेकिन महंत के लिए रायपुर दक्षिण सीट को भेदना आसान नहीं होगा, क्योंकि ये सीट बीजेपी की परंपरागत सीट मानी जाती है। बता दें की राज्य गठन के पहले यानी सन 2000 के पहले रायपुर शहर केवल एक सीट हुआ करता था। तब से बृजमोहन अग्रवाल यहां के विधायक रहते हुए आए हैं। वर्तमान में रायपुर सिटी में चार विधानसभा सीटे हैं।
सरगुजा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रबोझ भिंज और कांग्रेस के प्रीतम राम होंगे आमने-सामने
सरगुजा: छत्तीसगढ़ का वनांचल क्षेत्र हैं इस जिले में कुल 3 विधानसभा सीटें है. पिछले विधानसभा चुनाव में जिले की लुंड्रा विधानसभा सीट से कांग्रेस अच्छी जीत हासिल की थी. यहां मतदाओं में जातिगत समीकरण है. यहां सबसे अधिक गोंड, कंवर समाज के साथ उरांव और यादव समाज के मतदाता शामिल हैं. यहां साल 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम राम 77 हजार 773 वोट से विजयी हुए थे. फिलहाल प्रीतम राम यहां से विधायक हैं. इस सीट पर भाजपा ने अपना प्रत्याशी उतार दिया है. बीजेपी ने इस बार प्रबोध मिंज पर भरोसा कर प्रत्याशी बनाया है.
लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र को जानिए:
देश और प्रदेश में हुये पहले विधानसभा चुनाव 1962 से ही ये सीट अस्तित्व में आई. अम्बिकापुर, लखनपुर और सीतापुर विधानसभा के हिस्सों को काटकर लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र बनाया गया है. लुंड्रा विधानसभा में करीब 78 फीसद की आबादी एसटी वर्ग की है, जिनमें सबसे अधिक गोंड और कंवर समाज के मतदाता हैं. कंवर और गोंड समाज की अधिकता के साथ ही यहां उरांव और यादव समाज का भी दबदबा देखने को मिलता है.
यहां से बीजेपी ने प्रबोध मिंज को टिकट दिया है.जानिए कौन हैं प्रबोध मिंज ?:
प्रबोध मिंज पहले कांग्रेस में थे. फिर एनसीपी में शामिल हुए. इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हुए. साल 2003 के नगर निगम चुनाव में प्रबोध ने कांग्रेस के अभेद्य गढ़ अंबिकापुर नगर निगम में दो बार महापौर का चुनाव जीता. प्रबोध मिंज अम्बिकापुर नगर निगम में 10 साल तक मेयर रहे हैं. लुंड्रा के सीमावर्ती इलाकों में प्रबोध मिंज प्रचलित चेहरा हैं. यही कारण है कि बीजेपी ने उनको इस सीट से उम्मीदवार बनाया है.
जानिए कौन हैं वर्तमान विधायक ?:
फिलहाल लुंड्रा से कांग्रेस के प्रीतम राम विधायक हैं. प्रीतम राम इससे पहले सामरी से विधायक रहे हैं. लुंड्रा इनका पैतृक निवास है. इनके छोटे भाई रामदेव राम भी लुंड्रा से विधायक रह चुके हैं.लुंड्रा सीट पर मतदाताओं की संख्या : इस विधानसभा में 1 लाख 88 हजार 717 मतदाता हैं, जिनमें 88410 पुरुष मतदाता शामिल हैं. जबकि 88135 महिला मतदाता इस क्षेत्र में है. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस का वोट शेयर 52 फीसद था जबकि भाजपा का वोट शेयर 37 फीसद रहा.
क्या हैं मुद्दे और समस्याएं ? :
लुंड्रा विधानसभा सीट प्रदेश की एसटी आरक्षित सीट है. आजादी के बाद से लेकर अब तक यहां के चुनावी मुद्दे मूलभूत समस्याओं का समाधान ही रहा है. आज भी कई ऐसे गांव हैं, जो पहुंच विहीन हैं. इस विधानसभा में एक गांव तो ऐसा है, जो बरसात के मौसम में दुनिया से ही कट जाता है. इस क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ. आज भी यहां सड़कों की स्थिति खराब है. कई सरकारी स्कूल भवन जर्जर हैं. कटनी गुमला नेशनल हाईवे का करीब 15 किलोमीटर का हिस्सा इस विधानसभा क्षेत्र में आता है. पूरा नेशनल हाईवे बन गया, लेकिन लुंड्रा क्षेत्र में आने वाली 15 किलोमीटर की सड़क का काम आज भी अधूरा है.लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं 2018 विधानसभा चुनाव की तस्वीर: 2018 विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम राम को 77 हजार 773 वोट मिले. उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के विजय नाथ सिंह को महज 55 हजार 594 वोट प्राप्त हुए. प्रीतम राम यह चुनाव 22 हजार 179 वोट के बड़े अंतर से जीते थे. इस चुनाव में 85.64 फीसद मतदान हुआ था. कुल 1 लाख 51 हजार 880 मत पड़े.
लुंड्रा विधानसभा सीट पर 2018 के चुनावी परिणामकौन तय करता है जीत और हार ?:
लुंड्रा विधानसभा ऐसी सीट है, जहां जातिगत वोटों का ध्रुवीकरण किसी भी राजनीतिक दल के लिए अपेक्षाकृत आसान है. शहर से लगे हुए हिस्सों में भाजपा प्रभाव बनाने मे सफल हो सकती है. आदिवासी समाज में गोंड और कंवर में धर्मांतरण ना के बराबर हुआ है. ये ज्यादातर हिन्दू धर्म को मानते है. और इनकी संख्या भी यहां क्रिश्चियन उरांव की तुलना में अधिक है. ऐसे मे यहां भाजपा का हिन्दू कार्ड काम कर सकता है. अगर भाजपा यहां से किसी ईसाई उरांव प्रत्याशी पर दांव लगाती है, तो उसे ईसाई वोट भी मिल सकते है. उदाहरण में अंबिकापुर नगर निगम में 10 साल मेयर रहे ईसाई समाज के प्रबोध मिन्ज के रूप मे देखा जा सकता है.
आबकारी घोटाले के आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत
रायपुर। आबकारी घोटाले के तीनों आरोपियों को कोर्ट ने अगले 6 हफ्ते की अंतरिम राहत दे दी है। जस्टिस संजय किशन कौल की डबल बेंच में मामले में सुनवाई हुई। आबकारी घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित समेत पप्पू ढिल्लन को बड़ी राहत मिली है।
सुप्रीम कोर्ट ने तीनो के गिरफ्तारी वारंट पर स्टे लगा दिया है। आबकारी विभाग FIR की जांच पर स्टे के बावजूद अंतरिम जमानत खारिज कर वारंट जारी करने का ऑर्डर ओवर रूल करने पर ईडी को कोर्ट से फटकार भी पड़ी। बचाव पक्ष से वकील मुकुल रोहतगी ने अपना पक्ष रखा।
आबकारी घोटाले के आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत
रायपुर। आबकारी घोटाले के तीनों आरोपियों को कोर्ट ने अगले 6 हफ्ते की अंतरिम राहत दे दी है। जस्टिस संजय किशन कौल की डबल बेंच में मामले में सुनवाई हुई। आबकारी घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित समेत पप्पू ढिल्लन को बड़ी राहत मिली है।
सुप्रीम कोर्ट ने तीनो के गिरफ्तारी वारंट पर स्टे लगा दिया है। आबकारी विभाग FIR की जांच पर स्टे के बावजूद अंतरिम जमानत खारिज कर वारंट जारी करने का ऑर्डर ओवर रूल करने पर ईडी को कोर्ट से फटकार भी पड़ी। बचाव पक्ष से वकील मुकुल रोहतगी ने अपना पक्ष रखा।
कवासी लखमा-कोंटा विधानसभा चुनाव 2023
रायपुर। इस बार कांग्रेस ने कोंटा से कवासी लखमा को टिकट दिया है, जानिए कौन हैं कवासी लखमा ?
आयु
61 वर्ष
लिंग
पुरुष
शैक्षिक योग्यता
साक्षर
प्रोफेशनल व्यवसाय
Agriculture (Rs. 200000/- Yearly)| MLA (Rs. 110000/- Per Month)
आपराधिक मामले
0
देनदारियां
₹ 1,009,057
चल संपत्ति
₹ 4,042,816
अचल संपत्ति
₹ 14,815,000
संपत्ति
₹ 18,857,816
कुल आय
₹ 0
जीवनसाथी का व्यवसाय
Agriculture (Rs. 200000/- Yearly)
विक्रम मंडावी-बीजापुर विधानसभा चुनाव 2023
रायपुर। इस बार कांग्रेस ने बीजापुर से विक्रम मंडावी को टिकट दिया है, जानिए कौन हैं विक्रम मंडावी?
| आयु | 40 वर्ष |
| लिंग | पुरुष |
| शैक्षिक योग्यता | 12वी |
| प्रोफेशनल व्यवसाय | Agriculturist Rs. 60000/- Per Year |
| आपराधिक मामले | 1 |
| देनदारियां | ₹ 550,000 |
| चल संपत्ति | ₹ 2,161,813 |
| अचल संपत्ति | ₹ 0 |
| संपत्ति | ₹ 2,161,813 |
| कुल आय | ₹ 414,000 |
| जीवनसाथी का व्यवसाय | Teacher (L.B.) Rs. 354000/- Per Year |
18 विधायकों के टिकट काट कांग्रेस ने जताया 22 नए चेहरों पर भरोसा
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 53 नाम हैं। दोनों लिस्टों को मिलाकर कांग्रेस ने अभी 83 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं। कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में कई मौजूदा विधायकों के टिकट काट कर नए चेहरों को मौका दिया है। दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 22 नए चेहरों को मौका दिया है। वहीं, 10 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। कांग्रेस पार्टी की पहली और दूसरी लिस्ट मिलाकर कुल 18 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं।
बुधवार शाम को जारी हुई दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 10 विधायकों के टिकट काटे हैं। जबकि पहली लिस्ट में आठ विधायकों के टिकट काट दिए गए थे। पहली लिस्ट में विधायकों के टिकट कटने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि इस बार टिकट केवल सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मिला है। जिन विधायकों की रिपोर्ट अच्छी थी उन्हें फिर से मौका दिया गया है।
दूसरी लिस्ट में 10 विधायकों का कटा टिकट
कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में धरसीवा से अनीता योगेंद्र शर्मा, बिलाईगढ़ से चंद्र देवराय, जगदलपुर से रेखचंद्र जैन, रामानुजगंज से बृहस्पति सिंह, प्रतापपुर विधानसभा सीट से पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम, मनेंदगढ़ से विनय जयसवाल, रायपुर ग्रामीण से सत्यनारायण शर्मा, सामरी विधानसभा सीट से चिंतामणि महाराज, लैलूंगा विधानसभा सीट से चक्रधर सिंह सिदार, पाली – तानाखार विधानसभा सीट से मोहित राम केरकेट्टा का टिकट कटा है।
पहली लिस्ट में इन विधायकों का कटा था टिकट
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट 15 अक्टूबर को नवरात्रि के पहले दिन जारी की थी। पहली लिस्ट में आठ विधायकों के नाम काटे गए थे। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से ममता चंद्राकर की जगह नीलकंठ चंद्रवंशी, खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से छन्नी साहू की जगह भोलाराम साहू, कांकेर विधानसभा में शिशुपाल शोरी की जगह शंकर ध्रुव, डोंगरगढ़ विधानसभा से भुवनेश्वर सिंह की जगह हर्षिता स्वामी बघेल, नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से गुरु दयाल बंजारे की जगह गुरु रुद्र कुमार, अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अनूप नाग की जगह रूप सिंह पोटाई, चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से रामजन बेंजाम की जगह दीपक बैज को मैदान में उतारा था। वहीं, दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से देवती कर्मा की जगह छविंद्र कर्मा को मौका मिला है।
गुलाब सिंह कमरो- भरतपुर-सोनहत विधानसभा चुनाव 2023
रायपुर। इस बार कांग्रेस ने भरतपुर सोनहत से गुलाब सिंह कमरो को टिकट दिया है, जानिए कौन हैं गुलाब सिंह कमरो ?
| आयु | 41 वर्ष |
| लिंग | पुरुष |
| शैक्षिक योग्यता | पोस्ट ग्रेजुएट |
| प्रोफेशनल व्यवसाय | कृषि |
| आपराधिक मामले | 0 |
| देनदारियां | ₹ 0 |
| चल संपत्ति | ₹ 512,759 |
| अचल संपत्ति | ₹ 30,000 |
| संपत्ति | ₹ 542,759 |
| कुल आय | ₹ 0 |
| जीवनसाथी का व्यवसाय | कृषि |
