रमजान के 29वें रोजे का चांद दिखने के साथ ही तय हो गया कि शनिवार को ईद मनाने का एलान कर दिया गया। मस्जिदों से सायरन और मैदानों में गोला फोड़कर ईद मनाने का ऐलान किया गया। लोगों मे एक-दूसरे को गले लगकर चांद दिखने की मुबारकबाद दी। अब 22 अप्रैल को ईद की नमाज 50 से ज्यादा मस्जिदों और ईदगाहों में होगी।
सबसे पहली जमात छोटापारा मस्जिद में और आखिरी जमात सुबह 11 बजे बैजनाथपारा मदरसा में होगी। रमजान के 29वें रोजे के साथ ही शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज भी पढ़ी गई। मस्जिदों में अलवदा... अलवदा... माहे रमजान का खुत्बा पढ़ा गया।
बाजारों में उमड़ी भीड़
ईद का चांद दिखने के साथ ही बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक खरीदारी होती रही। जूते, कपड़े, श्रृंगार सामग्री, ड्राय फ्रूट्स, सेवईं की दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ दिखाई दी। रेडिमेड कपड़ों के साथ ही टेलरों की दुकानों पर भी लोग ईद के कपड़े लेने के लिए पहुंचे। ईद की तैयारी के लिए मेहंदी और ब्यूटी पार्लर में भी लोग अपनी पारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
रायपुर में नमाज का वक्त
बड़ी ईदगाह - 10 बजे
बैरनबाजार ईदगाह - 9.30 बजे
संजय नगर ईदगाह - 9 बजे
बैजनाथपारा मदरसा - 11 बजे
• नयापारा मस्जिद - 9 और 11 बजे
रिसाला नाका ईदगाह - 9 बजे
छोटापारा मस्जिद - 7.15 और 10.45 बजे
फाशाह मस्जिद - 7.30 और 9.30 बजे
नूरानी स्कूल पंडरी - 8 बजे
• नूरे नबी मस्जिद राजातालाब - 9.30 और 10.30
• राजातालाब नूरानी मस्जिद - 9 और 10 बजे
• मक्का मस्जिद तेलीबांधा - 9 बजे
मदीना मस्जिद तेलीबांधा - 9.30 बजे
• पारस नगर मस्जिद - 9.30 बजे
मोवा मस्जिद - 9 बजे
मोवा ईदगाह - 8 बजे
• जामा मस्जिद हलवाई लाईन - 10.45 बजे
अश्विनी नगर - 7.30 बजे
•मौदहापारा अशरफुल औलिया मस्जिद - 9 और 10 बजे
संतोषी नगर मस्जिद - 8 और 9.30 बजे
मोहसिने मिल्लत मस्जिद चूनाभट्ठी - 9 बजे
. गौसुलवरा मस्जिद रोटरी नगर - 9.30 बजे
मोहम्मदी मस्जिद ईदगाहभाठा - 7 और 10.30 बजे
गांव मस्जिद - 8.30 और 9.30 बजे
पुरानी बस्ती मस्जिद - 9 बजे
अनुपम नगर मस्जिद - 9.30 बजे
मठपुरैना मदरसा - 9.30 बजे
शक्ति नगर मस्जिद - 9 और 10 बजे
• ताजनगर मस्जिद पंडरी - 8.30 और 9.30 बजे
• जनता कालोनी गुढ़ियारी मस्जिद - 8.30 बजे
• रामनगर मस्जिद - 8.30 बजे
काशीराम नगर मस्जिद - 7.30 और 9.30 बजे
कोटा मस्जिद - 9 बजे
मोतीनगर मस्जिद - 8 और 9 बजे
चौरसिया कालोनी मस्जिद - 8.30 और 9.30 बजे
हीरापुर मस्जिद - 8.30 और 9.30 बजे
जौहर नगर रांवाभाठा - 9 बजे
अमन नगर मोवा - 9 बजे