छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर

स्कूल में छात्राओं से अमर्यादित व्यवहार करने वाले प्रधानपाठक को किया निलंबित, शराब के नशे में धूत होकर आता था स्कूल...!!

 मनेद्रगढ़। गुरु और शिष्य का रिश्ता सबसे सम्मानजनक होता है। लेकिन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोंगापानी में पदस्थ प्रधानपाठक अशोक मंडल ने इस  रिश्ते को शर्मसार किया है। स्कूल में छात्राओं से अमर्यादित व्यवहार करने वाले प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त संचालक (शिक्षा) संभाग सरगुजा ने तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित किया है। 

प्रधानपाठक अशोक मंडल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोंगापानी में पदस्थ था। प्रधानपाठक लगातार शराब के नशे में स्कूल आता था और छात्राओं से छेड़खानी करते थे। इसकी शिकायत पर संयुक्त संचालक ने प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय भरतपुर बीईओ कार्यालय नियत किया गया है। 

Leave Your Comment

Click to reload image