कोंडागांव पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 47 गौवंश को तस्करों से मुक्त कराया है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के 6 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी मवेशियों को ओडिशा के कत्लखाने ले जा रहे थे।
3 जून को विनय दास मानिकपुरी की शिकायत पर थाना कोंडागांव में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि कुछ लोग गायों को निर्दयता से पीट रहे हैं। थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की।
पुलिस ने मौके से छह तस्करों को पकड़ा। इनमें जयराम बघेल, तुलाराम नाग, डुमकर मौर्य और गुडुराम नाग छत्तीसगढ़ के हैं। रतन सुना और पदलाम सुना ओडिशा के नवरंगपुर के रहने वाले हैं।