छत्तीसगढ़ / कांकेर

खौफनाक मंजर : बंद मकान से उठ रही थी तेज दुर्गंध, पुलिस ने खोला दरवाजा तो अंदर का नजारा देख रह गई दंग

 भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से शिक्षक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भानुप्रतापपुर से लगे ग्राम पंचायत चौगेल स्थित एक घर के भीतर शिक्षक विमल गोटा का शव मिला है। बताया जा रहा है कि घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर शिक्षक का शव मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर एसडीओपी और भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। घर में शिक्षक विमल का शव मिला, जिसे पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने भौतिक साक्ष्य जुटाए. वहीं पुलिस ने पड़ोसियों के घटना के संबंध में पूछताछ की।

शव की हालत देखकर माना जा रहा है कि शिक्षक की मौत 2 या 3 दिन पहले हुई होगी। शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा कि शिक्षक घर में अकेले रह रहा था। उसकी पत्नी पेशे से शिक्षिक है। दोनों अलग-अलग रहते थे।

पड़ोसियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से घर से न कोई बाहर आया, न तो कोई अंदर गया। जब वह घर के पास से गुजर रहे तो तेज दुर्घंग आई, तब उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस को घर से शिक्षक की लाश मिली है।

इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस उसकी पत्नी और शिक्षक के करीबियों से संपर्क करने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल मौत दो या दिन पहले होने की बात सामने आई है। हालांकि मौत के वास्तविक समय और कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image