छत्तीसगढ़ / रायपुर

CG Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, मार्च में शुरू होंगे एग्जाम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होंगी, जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 13 मार्च से आयोजित की जाएंगी।

सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी परीक्षा

जारी समय-सारणी के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी। विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

विद्यार्थियों को टाइम टेबल का इंतजार

परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अब विद्यार्थियों को विषयवार परीक्षा तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी करने का मौका मिलेगा। हालांकि, विस्तृत टाइम टेबल में सभी विषयों की तारीखों और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी देखना जरूरी होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image