स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में व्याख्यता सहित अन्य पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करे आवेदन...
रायपुर. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत रायपुर जिला के भरत देवांगन उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरोरा, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गोगांव, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय तिलक नगर गुढ़ियारी, निवेदिता अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गुरुनानक चौक, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरोना और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर के लिए व्याख्याता, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, सहायक शिक्षक और ग्रंथपाल के संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी.