देश-विदेश

हैवानियत की हदें पार : 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, खून से लथपथ और बिना कपड़ों सड़कों पर घंटों तक भटकती रही

 मध्यप्रदेश।  उज्जैन से मानवता को शर्मनाक करने वाली घटना सामने आई है जिसे जानने के बाद हर किसी की रूह तक कांप उठेगी। यहां एक 12 साल की बच्चीं के साथ दुष्कर्म हुआ है। बच्चीं के मुताबिक, उसकी मां के साथ भी गलत हुआ है। बच्चीं का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अर्धनग्न अवस्था में कॉलोनी में घूमती हुई दिखाई दे रही है। CCTV फुटेज के अनुसार खून से लथपथ 12 साल की मासूम सड़कों पर इसी हालत में लगभग 8 किलोमीटर तक घूमती रही। बच्चीं को कई लोगों ने इस हालत में देखा लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की और न ही पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। यह पूरा मामला महाकाल थाना इलाके का है।

जहां बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दांडी आश्रम के करीब बच्चीं सोमवार शाम घायल हालत में मिली थी। बच्चीं काफी देर तक भटकती रही जिसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से इंदौर रेफर कर दिया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चीं के साथ रेप होने की पुष्टि की है। खून से सनी बच्चीं सांवराखेड़ी सिंहस्थ बाइपास मार्ग की कॉलोनियों में ढाई घंटे तक अर्धनग्न हालत में घूमती रही।

पुलिस ने इस घटना से जुड़े पिछले 72 घंटे के CCTV फुटेज भी खंगाले हैं। बताया जा रहा है कि बच्चीं ने लगभग 6 बजे तिरुपति ड्रीम्स कॉलोनी पहुंची थी। जहां कुछ लोगों ने उससे पूछा कि क्या हुआ ? मासूम ने बताया कि कोई उसके पीछे पड़ा हुआ है। इसके बाद कोई कुछ समझ पाता उसके पहले ही बच्चीं भागते हुए आगे चली गई।

Leave Your Comment

Click to reload image