देश-विदेश
भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के त्याग पत्र मंजूर, अधिसूचना जारी
रायपुर। विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर होते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 3 दिसंबर को मतगणना के परिणाम जारी होने के बाद ही बघेल ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना और अपनी कैबिनेट के सभी सदस्यों का त्यागपत्र सौंप दिया था।
हालांकि राज्यपाल ने इस्तीफा मंजूर करते हुए बघेल को नई सरकार के गठन तक कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है। बता दें कि भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के त्याग पत्र के संबंध में दो अधिसूचना जारी की गई है। पहली अधिसूचना राजभवन की तरफ से राजभवन के सचिव के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। दूसरी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की तरफ से मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
शादी समारोह से वापस आ रहे थे लोग, रास्ते में खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 2 घायल
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ.अधिकारियों ने बताया कि जंजैहली हिल स्टेशन क्षेत्र में एक कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. मृतकों की पहचान मदन लाल, जयंती देवी और भीम सिंह के रूप में की गई है
डीईओसी) ने दुर्घटना के बारे में जानकारी साझा करते हुए एक बयान में कहा, “यह दुर्घटना सोमवार शाम करीब 5.45 बजे मंडी के जंजैहली पुलिस थाना क्षेत्र में मगरुगला के पास हुई.””कार में 5 लोग थे, जिनमें से 3 की मौत हो गई और 2 घायल हो गए. घायल व्यक्तियों को चिकित्सा सहायता के लिए जंजैहली अस्पताल भेजा गया.” बयान में कहा गया है कि जिला प्रशासन को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है और जांच जारी है. इस मामले को लेकर अधिक जानकारी की जुटाई जा रही है.
शिमला में वाहन के खाई में गिर जाने से छह मजदूरों की मौत
इससे पहले सोमवार सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी के निकट एक वाहन के खाई में गिर जाने से जम्मू कश्मीर के छह मजदूरों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह हादसा यहां से लगभग 35 किलोमीटर दूर कुधारघाट में हुआ, जब पिकअप ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. पुलिस ने बताया कि हादसे में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं.
सदन की कार्यवाही शुरू, आर्थिक स्थिति पर चर्चा, अमित शाह पेश करेंगे बिल
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। आज पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट संसद में पेश की जा सकती है।
आप सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन
संसद परिसर में, आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्यों ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के दावे पर अपना असंतोष व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का उद्देश्य राजनीतिक उद्देश्यों के लिए जांच निकायों के कथित दुरुपयोग के बारे में चिंताओं को उजागर करना था।
आप सांसद असहमति जताते हुए तख्तियां और बैनर लेकर एकत्र हुए और केंद्रीय एजेंसियों के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की। यह विरोध राजनीतिक मामलों में जांच एजेंसियों के इस्तेमाल को लेकर चल रही बहस और विवादों की पृष्ठभूमि में सामने आया।
अमित शाह पेश करेंगे बिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मंगलवार को जम्मू-कश्मीर आरक्षण अधिनियम, 2004 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 में संशोधन के लिए विधेयक पेश कर सकते हैं। जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 जम्मू और कश्मीर राज्य को जम्मू और कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों में पुनर्गठित करने का प्रावधान करता है। विधेयक जम्मू और कश्मीर विधान सभा में सीटों की कुल संख्या 83 से बढ़ाकर 90 कर देता है। यह अनुसूचित जाति के लिए सात सीटें और अनुसूचित जनजाति के लिए नौ सीटें भी आरक्षित करता है।
लोकसभा में पहले दिन पारित अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक पारित
लोकसभा ने सोमवार को अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित कर दिया। यह विधेयक स्वतंत्रता-पूर्व के उन सभी अधिनियमों को निरस्त करने के सरकार के अभियान के अनुरूप है जो अप्रचलित हो गए हैं और अपनी उपयोगिता खो चुके हैं। विधेयक कानून की किताब के अनावश्यक अधिनियमों की संख्या को कम करने के लिए पूर्व अधिनियम में कानूनी व्यवसायी अधिनियम, 1879 की धारा 36 के प्रावधानों को जोड़कर अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में संशोधन करेगा।
कमल नाथ से कांग्रेस हाईकमान नाराज, मांगा इस्तीफा, इंडिया गठबंधन की नाराजगी पड़ी भारी
भोपाल। मध्य प्रदेश चुनाव में मिली हार और टिकट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं पर की गई टिप्पणी कमल नाथ को भारी पड़ने लगी है। कमल नाथ की टिप्पणियों से कांग्रेस नेतृत्व नाराज है। जानकारी के अनुसार कमल नाथ आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को कहा गया है। कमल नाथ आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके अलावा कमल नाथ ने दिल्ली जाने से पहले सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी, इसे लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
बंद नहीं होगी लाड़ली बहना योजना, महिलाओं को मिलेंगे 15000, ऐसे करें आवेदन
बंद नहीं होगी लाड़ली बहना योजना, महिलाओं को मिलेंगे 15000, ऐसे करें आवेदनLadli Behna Yojana: दोस्तों, विधानसभा चुनाव 2023 का रिजल्ट जारी हो चुका है। मध्य प्रदेश सहित राजस्थान और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बीजेपी (BJP) की सरकार आ चुकी है। मध्य प्रदेश के अंदर बीजेपी सरकार के आने का सबसे बड़ा कारण लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बहुत पहले ही कर चुके हैं। Image Ad Ladli Behna Yojana: प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के द्वारा लाड़ली बहना योजना को शुरू किया गया था। आज यह योजना इतनी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी है कि इसकी चर्चा हर जगह की जा रही है।
लेग पीस की सजावट देख घूमा मेहमानों का सिर.. जानिए क्या है पूरा मामला
हाल ही में एक ऐसा ही शादी (weddings) थीम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. अपनी शादी को लेकर लोग तरह-तरह के सपने संजो कर रखते हैं, लेकिन सिंगापुर की 32 साल की Laing Le Wong का सपना था कि वह केएफसी थीम (KFC-themed wedding) की शादी करें, यानि की चिकेन डिश आउटलेट (crispy fried chicken) वाली. इसके लिए सबसे पहले उन्होंने केएफसी (KFC) को एक मेल कर के राजी कर लिया और फिर अपनी शादी की सजावट से मेहमानों को हैरान कर दिया. बताया जा रहा है कि, जब लोकल आउटलेट के मैनेजर को चलने फिरने के लिए व्हील चेयर की मदद लेने वाली Laing Le Wong की थीम वेडिंग की इच्छा का पता चला, तो उन्होंने खाने से लेकर डेकोरेशन तक के बिल पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दे दिया.
दूल्हन के हाथों में दिखा चिकेन लेग का गुलदस्ता
इस शादी में खास था दुल्हन के हाथों में दिख रहा गुलदस्ता, जो कि फूलों का नहीं बल्कि चिकेन लेग का था. केएफसी थीम वाली इस शादी में ढेर सारी सजावट देखने लायक थी. जैसे- केएफसी के चिकेन सैंडविच के शेप के बीनबैग. कहा जा रहा है कि, कपल ने केएफसी थीम वेडिंग इसलिए चुनी, क्योंकि दोनों एक-दूसरे से पहली बार केएफसी में ही मिले थे. यही वजह थी कि, वोंग अपनी शादी को इससे जोड़ना चाहती थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इसी तरह फ्रांस के Ophélie और Thomas Billaudeau ने अपनी शादी मैकडोनल्ड के बर्गर और फ्राइज की थीम पर रखी थी.
Aaj Ka Panchang: आज 05 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 5 दिसंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष
अमांत - कार्तिक
तिथि
कृष्ण पक्ष अष्टमी- दिसंबर 04 09:59 PM- दिसंबर 06 12:37 AM
कृष्ण पक्ष नवमी- दिसंबर 06 12:37 AM- दिसंबर 07 03:04 AM
नक्षत्र
पूर्व फाल्गुनी - दिसंबर 05 12:35 AM- दिसंबर 06 03:37 AM
उत्तर फाल्गुनी - दिसंबर 06 03:37 AM- दिसंबर 07 06:28 AM
योग
विष्कुम्भ - दिसंबर 04 09:47 PM- दिसंबर 05 10:42 PM
प्रीति - दिसंबर 05 10:42 PM- दिसंबर 06 11:29 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 7:03 AM
सूर्यास्त - 5:19 PM
चन्द्रोदय - दिसंबर 06 12:34 AM
चन्द्रास्त - दिसंबर 05 12:51 PM
अशुभ काल
राहू - 2:45 PM- 4:02 PM
यम गण्ड - 9:37 AM- 10:54 AM
कुलिक - 12:11 PM- 1:28 PM
दुर्मुहूर्त - 09:06 AM- 09:47 AM, 10:49 PM- 11:44 PM
वर्ज्यम् - 11:41 AM- 01:28 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM- 12:31 PM
अमृत काल - 08:25 PM- 10:13 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:27 AM- 06:15 AM
Aaj Ka Rashifal 05 December 2023: आज इन 4 राशि वालों को मिल सकती है अपार सफलता, जानें 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 05 December 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 38 मिनट स्थायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 38 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज श्री महाकाल भैरव अष्टमी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा, जबकि प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत व्यस्थ रहेगा। आज आपको दफतर में एक्सट्रा काम करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिये दिन ठीक रहेगा, आज आप कुछ नया सीखेंगे। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये लाभदायक साबित होगा। बड़े अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। आपका प्रमोशन होने की संभावना बढ़ सकती है। संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा । कन्या पक्ष को तरक्की मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं, आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। आप अच्छे काम में अपना योगदान दे सकते हैं, इससे समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी मां आपसे किसी काम को लेकर सलाह ले सकती है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। पुरानी जायदाद के लेन देन के काम से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से आपका मिलना हो सकता है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्त की मदद से आपको किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी मिलने के योग हैं। आप लवमेट्स के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करेंगे, समय की अभाव के चलते आप परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। फिर भी आपको घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। जॉब के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से काम करने का ऑफर मिल सकता हैं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करने में सफल होंगे। पिता को आप पर गर्व होगा महसूस होगा। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नये कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। आज आपको बड़े भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। जॉब कर रहे लोगों को आज काम करने में आसानी होगी, काम तय समय में पूरा होगा। होटल या रेस्टोरेंट का कारोबार कर रहे लोगो के लिये दिन बढ़िया रहेगा। आपकी कमाई में बढ़ोतरी होगा। कार्य स्थल पर आज आपको अपने सहकर्मियों से सपोर्ट मिलाता रहेगा।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 4
सिंह राशि
आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आज आपके पास नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, घरवालों के सहयोग से आप हर काम को से संभाल लेंगे। आप घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी कराने में जुटे हैं तो आस-पड़ोस के लोग आपको देखकर खुश होंगे। कोई व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर को लेकर सलाह मांग सकता है, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। सेहत की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे, आपका दिन अच्छा रहेगा। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाएं। किसी भी कार्य में ओवर कॉन्फीडेंस न दिखाए और कार्यों को सोच विचार कर के करें।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके घर पर आ सकता है, उनके साथ आप कुछ बातें साझा कर सकते हैं । बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं, आप बच्चों का पूरा सपोर्ट करेंगे। बूटिक का काम कर रही महिलाओं के लिये दिन लकी रहेगा। किसी कस्टमर से आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज आपके नेचर में लचीलापन रहेगा, लोगों को अपनी बातें सरल भाषा में समझायेंगे। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अपने ऑफिस के सहयोगियों और मित्रों से परामर्श अवश्य करें। आपके लिए आज बिजनेस में धन लाभ का योग बन रहा है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 7
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने की जरूरत है। आज आप करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। नये कोर्स में एडमिशन के लिये आपको ज्यादा भागदौड़ करनी करनी पड़ सकती है। आज आप जीवनसाथी व बच्चों के साथ खरीदारी करने के लिए जा सकते हैं। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्चा करना चाहिए। नवविवाहित दंपत्ति किसी टूर पर जायेंगे, वहां एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज बच्चों के किसी काम में आपका ज्यादा खर्च हो सकता है। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से बात-चीत बढ़ाने की जरूरत है। आप कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे, आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर आंख बंद कर के विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी पैसों की समस्या का समाधान खोज लेंगे, जिससे आपकी फर्म को अच्छा लाभ होगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहेगा है। आप अपने काम को मन लगा कर करेंगे। जो लोग शादी-शुदा हैं, वो आज कहीं घूमने जा सकते हैं, आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। आपको कोई बड़ा काम मिलेगा। पार्ट टाइम जॉब कर रहे छात्रों की नौकरी लग सकती है। व्यापार में नई योजना लागू करने से लाभ होगा। आप कोई इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी खरीदने के लिए सोच सकते हैं।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 9
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज के दिन आपको काम में बड़ी ही सतर्कता बरतनी होगी। मकर राशि की जो महिलाएं व्यपार के क्षेत्र से जुड़ी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। फल से जुड़ा व्यवसाय कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा और उससे वह मोटी कमाई करेंगे। अगर आप किसी से जरूरी मीटिंग करने के लिये जा रहे हैं, तो आपको अपने पहनावे पर ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही अच्छी सेहत के लिये आप रूटीन एक्सरसाइज करेंगे। आज आपके अच्छे कामों को देखकर लोग आपसे बहुत कुछ सीखना चाहेंगे।
- शुभ रंग- बैगनी
- शुभ अंक- 3
कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवनासाथी से व्यापार की कोई बात शेयर करने से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। बच्चे आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आज आप किसी बात में बेवजह उलझे रहेंगे। काफी समय से नौकरी खोज रहे लोगों को किसी कंपनी से जॉब ऑफर आएगा। पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को आज मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। लव कपल्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 5
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको घर के बड़ों से पूरा सहयोग मिलेगा, धन के मामले में आपके पिता से मदद मिलेगी। परिवार में लोगों के बीच अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। शाम को आप परिवार के साथ किसी आयोजित कार्यक्रम में जा सकते हैं। आज जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को माफ़ कर देना आपके रिश्ते को बेहतर बनायेगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे।ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। आज डेयरी उत्पादकों को व्यापार मे अच्छी कमाई होगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 2
हार के बाद अब कांग्रेस में चिंता की लहर: सोनिया गांधी के घर पर मीटिंग के लिए जुटे कांग्रेसी दिग्गज, जानें एजेंडा
संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हो चुका है। शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही के बाद शाम को कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के आवास पर महत्वपूर्ण मीटिंग हुई। मीटिंग में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद शशि थरूर, महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत सभी बड़े नेता पहुंचे।
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनावों में कांग्रेस की हार पर पार्टी महासचिव जयराम रमेश कि तीन राज्यों में नतीजे निराशाजनक हैं, लेकिन हम हताश या निराश नहीं हैं, हम इस फैसले को स्वीकार करते हैं। रमेश ने कहा कि यह हमारी उम्मीदों से काफी नीचे है। हम इन विवरणों का विश्लेषण कर रहे हैं… हमारा संकल्प कम नहीं हुआ है। हम और भी मजबूती से लड़ेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को इंडिया गठबंधन की एक अनौपचारिक बैठक बुलाई है।
विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी – राहुल गांधी
नई दिल्ली। तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में बीजेपी सरकार बनाने वाली है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत हासिल कर रही है। तीन राज्यों में मिली बंपर जीत की खुशी बीजेपी मुख्यालय पर मनाई जा रही है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी कार्यालय पहुंच चुके हैं।
विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी – राहुल गांधी
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद। प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।
केसीआर ने मानी हार, मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने स्वीकारा
तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन (Telangana Governor Tamilisai Soundararajan) ने आज रविवार को देर शाम मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (Chief Minister K Chandrasekhar Rao) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया
राव के बेटे और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने पहले कहा था कि विधानसभा चुनाव में बीआरएस की हार के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है.

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे
खबर अपडेट किए जाने तक तेलंगाना में कुछ ही सीटों पर फाइनल रिजल्ट आना बाकी था. रात आठ बजे के आसपास कांग्रेस 59 सीटें जीत चुकी थी और पांच सीटों पर आगे चल रही थी. वहीं, केसीआर की पार्टी बीआरएस ने 33 सीटें जीत ली थीं और 6 सीटों पर वह बढ़त बनाए हुए थी. बीजेपी ने सात सीटें जीत ली हैं और एक सीट पर आगे है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के खाते में चार सीटें आ चुकी और वह तीन पर आगे है. वहीं, सीपीआई ने एक सीट जीत ली है.जहां तक वोटशेयर का सवाल है, तेलंगाना में रात आठ बजे तक कांग्रेस को 39.39 फीसदी, बीआरएस को 37.36 फीसदी, बीजेपी को 13.88 फीसदी, एआईएमआईएम 2.20 फीसदी और अन्य को 3.86 फीसदी वोट मिल चुके हैं
Aaj Ka Panchang: आज 4 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 4 दिसंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष
तिथि
कृष्ण सप्तमी- 07:27 पी एम, दिसम्बर 03- 09:59 पी एम, दिसम्बर 04
नक्षत्र
मघा नक्षत्र- 09:36 पी एम, दिसम्बर 03 -12:35 ए एम, दिसम्बर 05
सूर्योदय एवं चन्द्रोदय
सूर्योदय- 06:58 ए एम
सूर्यास्त-05:25 पी एम
चंद्रोदय- 11:41 पी एम
चंद्रास्त- 12:23 पी एम
अशुभ काल
राहू - 08:17 ए एम से 09:35 ए एम
यम गण्ड - 10:53 ए एम से 12:11 पी एम
गुलिक - 01:29 पी एम से 02:48 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:32 पी एम से 01:14 पी एम, 02:37 पी एम से 03:19 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:50 ए एम से 12:32 पी एम
अमृत काल - 09:53 पी एम से 11:41 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 05:10 ए एम से 06:04 ए एम
शुभ योग
रवि योग- 06:58 ए एम से 12:35 ए एम
Aaj Ka Rashifal 04 दिसंबर 2023: इन राशियों के लिए मंगलवार का दिन है बहुत बड़ा, पढ़िए आज का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal 04 दिसंबर 2023: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज दमनक चतुर्दशी है। आज पूरा दिन पार कर देर रात 3 बजकर 40 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 04 मार्च का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप काम को आसान करने के नए तरीको पर विचार करेंगे। आज आपके घर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आज आप टेंशन फ्री होकर अपने काम पर ध्यान देंगे।
इस राशि के छात्रों का विशेष ध्यान पढ़ाई पर रहेगा। आज घर-परिवार से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। आज अपने कार्यक्षेत्र में जो भी बदलाव करेंगे, उसका भविष्य में अच्छा परिणाम हासिल होगा, जो भी फैसला करें सोच-समझ कर करें।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 4
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दें। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आज अचानक आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह मिलेगी। अजनबी लोगों से बेवजह की बातों में न पड़ें अन्यथा वाद-विवाद की संभावना हो सकती है। इस राशि के जो लोग विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको अच्छी सूचना मिल सकती है। आज आपकी जैसी भी परिस्थितयां हो आपके पेरेंट्स आपका पूरा सपोर्ट करेंगे, आपको जीवन के कुछ नयी चीजें भी सीखने को मिलेंगे।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 9
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप माता-पिता को कोई गिफ्ट देंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे इससे आपको परिवार के सदस्यों के बारे में कोई नई जानकारी भी मिलेगी। आज कोई भी छोटा-बड़ा निर्णय लेते समय किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना सही रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ उचित सामंजस्य बना रहेगा। लवमेट्स आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 3
कर्क राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके स्वभाव में परिवर्तन आएगा, जो आपके लिए बेहतर होगा। आज पिताजी, किसी काम की जिम्मेदारी आपको देंगे जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे इसके साथ ही परिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। आज का समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने और आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिये बेहतर है। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज आप छोटी-छोटी चीजों में भी खुशियां ढूंढ़ने में सफल होंगे। आज आपके मन में पूरे दिन सकारात्मक विचार बना रहेगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 1
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए नई उमंगों से भरा रहेगा। आप काम करने के नए तरीको पर काम करेंगे ।नौकरीपेशा लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। इस राशि के जिन लोगों को बिजनेस स्टार्ट करना है वो आज इसकी रूपरेखा बना सकते हैं। आज आपका सरल स्वभाव लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा।
शुभ रंग- ब्लैक
शुभ अंक- 7
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज काम में आपको सफलता मिलेगी ।आज पुरानी बातों के प्रभाव से निकलकर आप जीवन की नई शुरुआत करेंगे। कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारी को आप बखूबी निभाएंगे। आज आपका हर कदम महत्वपूर्ण होने वाला है इसलिए आज कोई गलती न करें। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा करेंगे, उनका स्नेह और आशीर्वाद आपके लिए ऊर्जा का काम करेगा। छात्रों को किसी प्रोजेक्ट में मन-मुताबिक सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 2
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज फालतू की बातों से ध्यान हटाकर काम पर फोकस करेंगे। आज पड़ोस में किसी धार्मिक समारोह में जाने से आपको लोगों के साथ मेल-मिलाप होगा। घर में सुख-
शांति का माहौल बना रहेगा। आज आप किसी के साथ मिलकर नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा, आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। जो अवसर आप काफी समय से देख रहे थे वह आज मिल जाएगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे ।आज किसी भी तरह के गैर कानूनी मामलों से दूर रहेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। किसी व्यक्ति के साथ बात करते समय उसकी भावनाओं को ठेस न पहुचें, इस बात का ध्यान रखें। आज काम का टारगेट पूरा करने के लिए गति बढ़ाएंगे। आज आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे, समय का सदुपयोग करना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6
धनु राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज बड़े-बुजुर्गों के मार्गदर्शन और सलाह को नजर अंदाज न करें। हर एक निर्णय के परिणाम को ध्यान में रखकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आज सामाजिक गतिविधियों में आप सक्रीय रहेंगे। आज लोगों के साथ मेल-जोल करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में आपके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है, जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा, घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 1
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज बच्चों के भविष्य से रिलेटेड नयी योजना बना सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रेरित होंगे। आज हिम्मत और साहस से विपरीत परिस्थितियां आपके फेवर में होंगी। आज आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे जो आपके लिए भविष्य में काम आएंगे। इस राशि के जो लोग स्टील के बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए लाभ के योग बन रहे हैं ।आपके कुछ छिपे विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं आप उनकी बातों को इग्नोर करें। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करना चाहते हैं वो किसी एक्सपर्ट से पहले राय जरूर ले लें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 2
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा जिससे काम समय से पूरा हो जाएगा, आप काम के नए टारगेट बनायेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम
को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। आवेश में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें। आपके बच्चों को परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल होंगे जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा, लोग आपके घर बधाईयां देने आयेंगे।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 8
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा होने वाला है। आप अपने काम व निर्णय को अपने परिवार वालों के साथ बैठकर साझा करेंगे। आज आप नए लोगों से मिलेंगे और जानेंगे की बाहर दुनियां में कितने नए अवसर हैं। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस के क्षेत्र से जुडी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आपके दांपत्य रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचना चाहिए आप जो कुछ भी करें पहले सोच विचार कर लें ।अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए आप डेली रूटीन में मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल करेंगे।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 5
राजस्थान के पहले रुझानों में बीजेपी को बढ़त, टोंक से सचिन पायलट पीछे
राजस्थान में 199 सीटों पर 25 नवंबर को वोटिंग हुई। 1863 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ रहे हैं। भाजपा ने छुआ बहुमत का आंकड़ा। भाजपा 100 सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा-105
कांग्रेस- 80
अन्य- 18
चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 34 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 28 सीट पर आगे चल रही है।
अलवर के तिजारा विधानसभा सीट से बाबा बालकनाथ आगे चल रहे हैं। बता दें कि उनके चुनावी प्रचार में योग आदित्यनाथ गए थे। राजस्थान में अगर भाजपा की सरकार बनी तो मुमकिन है कि बाबा बालकनाथ सीएम का ताल ठोक सकते हैं।
मध्य प्रदेश में मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती में बीजेपी 63 सीट पर आगे तो कांग्रेस 54
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Prades Election Results 2023) के लिए आज 3 दिसंबर को मतगणना होगी। प्रदेश में सुबह 8 बजे से सभी 52 जिला मुख्यालयों में स्थापित किए गए मतगणना केंद्रों में काउंटिंग शुरू होगी। काउंटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गए है। सभी मतगणना केंद्रों में मतगणना के राउंडवार परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में मतदान प्रतिशत कुल 77.82 रहा है। बीते चुनाव से 2.19 % ज्यादा इस बार मतदान हुआ है। सैलाना में सबसे ज्यादा मतदान और जोबट में सबसे कम हुआ है। जिले में सिवनी में सबसे ज्यादा और अलीराजपुर में सबसे कम मतदान में हुआ है।
डाकमत पत्रों के सॉर्टिंग का काम प्रारंभ किया
खरगोन प्रात: 06 बजे मतगणना प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारीकर्मवीर शर्मा, सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर एवं राजनैतिक दलों व प्रत्यांशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांमग रूम खोलकर डाकमत पत्रों के सॉर्टिंग का काम प्रारंभ किया गया। डाममत पत्रों की गणना विधानसभा क्षेत्र के मतगणना हॉल में प्रात: 08 बजे से प्रारंभ होगी।आपको बता दे की बीजेपी 63 सीट पर आगे तो कांग्रेस 54में है ।
Aaj Ka Panchang: आज तीन दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 3 दिसंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष
तिथि
कृष्ण षष्ठी-05:14 पी एम, दिसम्बर 02- 07:27 पी एम, दिसम्बर 03
कृष्ण सप्तमी- 07:27 पी एम, दिसम्बर 03- 09:59 पी एम, दिसम्बर 04
नक्षत्र
मघा नक्षत्र
आरम्भ: 09:36 पी एम, दिसम्बर 03
अन्त: 12:35 ए एम, दिसम्बर 05
सूर्योदय- 06:58 ए एम
सूर्यास्त-05:25 पी एम
चंद्रोदय- 10:48 पी एम
चंद्रास्त- 11:52 ए एम
अशुभ काल
राहू - 04:07 पी एम से 05:25 पी एम:53 ए एम
यम गण्ड - 12:12 पी एम से 01:30 पी एम
गुलिक - 02:48 पी एम से 04:07 पी एम
दुर्मुहूर्त - 04:01 पी एम से 04:43 पी एम, 09:36 पी एम से 06:59 ए एम, दिसम्बर 04
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:51 ए एम से 12:32 पी एम
अमृत काल - 07:49 पी एम से 09:36 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त 05:10 ए एम से 06:04 ए एम
Aaj Ka Rashifal 03 December 2023: आज भगवान सूर्य देव सोने की तरह चमकाएंगे इन राशियों की किस्मत...जानिए अपनी राशि का हाल
Aaj Ka Rashifal 03 December 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 55 मिनट इंद्र योग रहेगा।इसके अलावा आज रात 9 बजकर 36 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 03 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। सेहत संबंधी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज उधार के लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 1
वृष राशि-
आज परिवार की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपका कोई खास दोस्त आपसे मदद मांग सकता है, जिसकी आप हर संभव मदद करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेगें। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। आज आपको अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करने पड़ सकते हैं। रोजगार के लिए आपको उचित अवसर मिलेंगे। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 8
मिथुन राशि-
आज ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। आज आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
कर्क राशि-
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आ सकता है। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि-
आज रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपके अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा। आज सामाजिक कार्यों में आप आगे रहेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सफल होगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। आज आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशियां लाने वाला है। आज आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आज आपको और मेहनत करने की जरूरत है।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 7
तुला राशि-
आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपका कार्य समय से पूरा हो जाएगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी सम्भावना है। घर पर अचानक कोई दोस्त आ सकता है। उनके साथ किसी खास विषय पर बातचीत भी होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। संतान को सफलता मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है, ये मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे आपका मन खुश रहेगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के बच्चे पढ़ाई में मन लगाएंगे। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने का प्लान बनायेंगे। जरूरतमंद की सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
धनु राशि-
आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों के किसी फैसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। जिससे आपका भविष्य उज्जवल बनेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता हैं, जिससे घर में खुशहाली का महौल बनेगा। कोई काम शुरू करने के लिए कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है लेकिन बडें भाई की मदद से सब ठिक हो जायेगा। आज अचानक धनलाभ के अवसर प्राप्त होगे, किसी भी अवसर को हाथ से जाने ना दें।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 4
मकर राशि-
आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से ताल-मेल बेहतर बनाकर रखें, जिससे आपको कार्यों में सहयोग मिल सके। आज आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। उनके साथ मंदिर जाने की योजना बनाएंगे। आज कोई नया काम सिखने को मिल सकता है। भविष्य में आपको इससे फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा। कार्यक्षेत्र में सिनियरस का सहयोग मिलता रहेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 9
कुंभ राशि-
आज आप किसी नए काम की प्लानिंग करेंगे। आपकी प्लानिंग सफल होगी। आज परिवार के साथ आप खुशनुमा पल बिताएंगे। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। आपके व्यवहार से कुछ लोग बेहद प्रभावित होंगे। किसी खास मामले में आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती हैं। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी स्वस्थ संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। सबके साथ रिश्ते बेहतर होंगे। लवमेट से सरप्राइज मिलेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 2
मीन राशि-
आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने से मदद मिलेगी, जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे। इस राशि के छात्रों का पढाई में मन लगेगा। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आज आपको रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 3