देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को करेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ
रायपुर। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने (viksit bharat sankalp yatra) के उद्देश्य से आरंभ की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 16 दिसम्बर को दोपहर चार बजे करेंगे।
छत्तीसगढ़ के हितग्राहियों से करेंगे चर्चा
प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देश भर में यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के लिए जिलों से दोपहर 3 बजे कनेक्ट होंगे और यात्रा के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे।
: केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम आईईसी मोबाइल वैन के जरिए होगा। इसके जरिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश, योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट, बुकलेट आदि वितरित करने के साथ-साथ योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन, लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।
योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ जैसे कार्यक्रम होंगे तथा धरती कहे पुकार के, स्वच्छता गीत आदि जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्राकृतिक खेती, स्वाईल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

स्वास्थ्य मेला और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए कैंप भी
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला, उज्जवला योजना, आधार कार्ड अपडेटेशन आदि के स्टॉल होंगे। इसके साथ ही नागरिक उपयोगी अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलाने भी इन स्टाल में व्यवस्था होगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाएं सम्मिलित होंगी। ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्वित आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, क्रिसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हैल्थ कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र आदि से संबंधित गतिविधियां शामिल होंगी।
शहरी क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्जवल योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टेंड-अप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना शहरी, वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उजाला योजना, अमृत योजना, पीएम जन औषधि परियोजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान अधोसंरचना, आरसीएस योजना और खेलो इंडिया से संबंधित योजनाएं व गतिविधियाँ शामिल होंगी।
वेब पोर्टल से होगी मानिटरिंग
भारत सरकार और पीएमओ द्वारा इस यात्रा की मॉनीटरिंग वेब आधारित पोर्टल से की जाएगी। यात्रा से संबंधित सामग्री इस वेब पोर्टल में साझा की जाएगी। साथ ही हितग्राहियों को दिये जाने वाले लाभ की सूचना इस पोर्टल में होगी। शिविरों में आने वाले आवेदनों के संबंध में भी जानकारी इस पोर्टल में होगी।
भजनलाल बने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री...दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा बने डिप्टी सीएम...राज्यपाल ने दिलाई शपथ
राजस्थान : भाजपा नेता भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इस दौरान शर्मा के साथ-साथ दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ ले ली है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीनों को शपथ दिलाई। बता दें कि ये कार्यक्रम जयपुर में अल्बर्ट हाल के सामने आयोजित हुआ।
भाजपा नेता भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इस दौरान शर्मा के साथ-साथ दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ ले ली है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीनों को शपथ दिलाई। बता दें कि ये कार्यक्रम जयपुर में अल्बर्ट हाल के सामने आयोजित हुआ।
गांव के सरपंच थे भजन लाल शर्मा
इस सप्ताह की शुरुआत में विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा कार्यालय में ली गई एक समूह तस्वीर में भजन लाल शर्मा को सबसे आखिरी पंक्ति में दिखाया गया था। लेकिन लगभग एक घंटे बाद, भाजपा द्वारा घोषणा किए जाने के बाद कि उन्हें राजस्थान विधायक दल का नेता चुना गया है, वह आगे और केंद्र मंच पर पहुंच गए थे।शुक्रवार को, 56 वर्षीय शर्मा ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
PM मोदी के साथ नजर आए CM और डिप्टी CM
Rajasthan CM Oath Ceremony Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजस्थान के नवनिर्वाचित सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा।

प्रेम चंद बैरवा ने राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की ली शपथ
जयपुर में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी नेता प्रेम चंद बैरवा ने राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
.jpg)
दीया कुमारी ने ली राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता दीया कुमारी ने जयपुर में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

BJP नेता भजनलाल शर्मा ने ली राजस्थान के CM पद की शपथ
जयपुर में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी नेता भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
PM मोदी पहुंचे शपथ समारोह स्थल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे। बीजेपी नेता भजनलाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा पहुंचे शपथ समारोह स्थल
राजस्थान के मनोनीत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा जयपुर में शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे।
बीजेपी नेता भजनलाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित कई लोग शपथ समारोह में शामिल
: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेता जयपुर में राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

गोवा, त्रिपुरा और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे जयपुर
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य नेता जयपुर में राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

PM मोदी शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे जयपुर
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे।
दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची वसुंधरा राजे
जयपुर में मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे पहुंचीं।

केंद्रीय मंत्री गडकरी पहुंचे जयपुर
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे।
जयपुर में राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्य नेता पहुंच चुके हैं।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले सामने आई तस्वीरें
जयपुर में राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें सामने आई हैं।
बता दें कि दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

भजनलाल शर्मा के शपथ समारोह में पहुंचे अशोक गहलोत
जयपुर में मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पहुंचे।
दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
.jpg)
शपथ समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे रक्षा मंत्री
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे।
शपथ समारोह में शामिल होंगे PM- CP जोशी
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह से पहले, राजस्थान भाजपा प्रमुख सीपी जोशी ने कहा, शपथ ग्रहण समारोह में आज पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।
आज राजस्थान में बनेगी BJP की सरकार- केपी मौर्य
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने कहा कि आज राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी। मैं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं।
मैं खुश हूं, सब भगवान की लीला है- भजनलाल शर्मा के पिता
राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा ने कहा, "मैं खुश हूं, भगवान की लीला है..."
भजनलाल शर्मा आज राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मैं राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा को बधाई देता हूं- MP CM
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज राजस्थान सरकार का गठन होगा...राजस्थान महाराणा प्रताप की भूमि है और सुशासन के लिए जाना जाएगा...मैं राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे।
राजस्थान की जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया- गोमती देवी
राजस्थान के मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी ने कहा कि जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया...मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं...राज्य का विकास होना चाहिए।

नए मुख्यमंत्री ने फ़रमाया नया आदेश, सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने पर पाबंदी…
जबलपुर मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुर्सी संभालते ही शपथ लेकर उन्होंने आदेश दिया है कि अब कान फोड़ू लाउडस्पीकर न तो किसी धार्मिक स्थल पर बजेंगे और न तो तेज आवाज में अजान की जा सकेगी। गृह विभाग की तरफ से जारी हुए आदेश का पालन करवाने में जबलपुर पुलिस- प्रशासन भी जुट गया है। तेज आवाज के लाउडस्पीकर पर रोक को लेकर पुलिस-प्रशासन जल्द ही सभी धर्म गुरुओं के साथ बैठक करने की तैयारी में जुट गया है। इस बैठक में गृह विभाग से जारी किए गए आदेश के पालन में चर्चा होगी। बैठक में लिए गए निर्णय के बाद भी अगर कोई आदेश का पालन नहीं करता तो उस पर कार्रवाई भी होगी।

तेज आवाज वाले स्पीकर को लेकर को एएसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि सरकार की ओर से निर्देश दिए गए है कि पहले से प्रचलित नियमों के तहत तेज आवाज में बजने वाले स्पीकर के उपयोग में एनजीटी और कोलाहल अधिनियम के तहत एडीएम स्तर के अधिकारी को नोडल बनाकर जो भी ध्वनि विस्तारक नियम के तहत होगा उसमें कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि तेज आवाज में बजने वाले स्पीकर के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के प्रतिनिधि और संबंधित थाने के टीआई सहित पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी तेज ध्वनि से स्वास्थ्य को जो नुकसान होता है, उस पर रोक लगाएंगे।
एएसपी प्रियंका शुक्ला ने कहा कि गृह विभाग से जारी किए गए आदेश में साफ लिखा है कि सबसे पहले सामंजस्य बनाकर सभी के साथ बैठक करें और इस समस्या का निराकरण निकाला जाए। इसके बाद भी अगर उल्लंघन होता है तो सख्ती के साथ कार्रवाई की जाए। बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाउडस्पीकर पर रोक लगाने के फैसले का आधार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश से बनाया है। मुख्यमंत्री से निर्देश मिलने पर उत्तर प्रदेश से मसौदा मंगाया गया और फिर इसके बाद एक्शन प्लान बनाया गया।
भजनलाल शर्मा आज लेंगे राजस्थान के सीएम पद की शपथ...PM मोदी भी होंगे शामिल
जयपुर. भजनलाल शर्मा के लिए आज को दिन बेहद खास है. आज उनका जन्मदिन है और साथ ही आज वह राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के बाहर शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है. उनके साथ दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी राजस्थान के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सभी को राज्यपाल कलराज मिश्र शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे. समारोह के लिए सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम किए गए हैं. समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है. भजनलाल शर्मा दोपहर 1.05 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
गुरुवार 14 दिसंबर से समारोह स्थल अल्बर्ट हॉल में पर्यटकों का प्रवेश पूर्णतः बंद कर दिया गया था. इस दौरान आम नागरिकों को एंट्री नहीं दी गई. शपथ ग्रहण के लिए अल्बर्ट हॉल के सामने विशाल मंच तैयार किया गया है, जिसमें करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. पर्यटन और पुरातत्व विभाग को मंच तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है.
दोपहर 12:15 पर आएंगे जयपुर
नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से जयपुर आएंगे. पीएम मोदी का दोपहर 12:15 बजे तक जयपुर आना प्रस्तावित है. साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी जयपुर आएंगे. हिमंता सुबह 8:30 बजे विशेष विमान से जयपुर आएंगे.
वाहनों की एंट्री कल से की गई बंद
समारोह स्थल, रामनिवास बाग में कल, 14 दिसंबर सुबह 7 बजे से वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई. आज दोपहर 3 बजे तक वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद रहेगी. अल्बर्ट हाल के सामने शपथ ग्रहण समारोह के बाद ही इस मार्ग को खोला जाएगा. समारोह की तैयारियों के लिए रामनिवास बाग के अंदर संचालित ट्रैफिक भी बंद रहेगा. सभी वाहन समानांतर मार्गों से गुजरेंगे.
Aaj Ka Panchang 15 December: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 15 December 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 15 दिसंबर 2023 का पंचाग...
सूर्योदय- 07:06 एएम
सूर्यास्त- 05:26 पीएम
वार- शुक्रवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- तृतीया, 10:30 पीएम तक
नक्षत्र- पूर्वाषाढा, 08:10 एएम तक
क्षय नक्षत्र- उत्तराषाढा, 06:24 एएम, दिसम्बर 16 तक
योग- वृद्धि - 10:17 एएम तक
क्षय योग- ध्रुव, 07:03 एएम, दिसंबर 16 तक
करण- तैतिल, 11:44 एएम तक
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 09:09:57 से 09:51:17 तक, 12:36:40 से 13:18:01 तक
कुलिक 09:09:57 से 09:51:17 तक
कंटक 13:18:01 से 13:59:21 तक
राहु काल 10:58:28 से 12:15:59 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 14:40:42 से 15:22:03 तक
यमघण्ट 16:03:23 से 16:44:44 तक
यमगण्ड 14:51:02 से 16:08:33 तक
गुलिक काल 08:23:26 से 09:40:57 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- 11:55:19 से 12:36:40 तक
Aaj Ka Rashifal 15 December 2023: आज सोने की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...जानें कौनसी हैं वो लकी राशियां
Aaj Ka Rashifal 15 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज जरूरी काम से आपकी यात्रा होगी। संतान की सफलता आपको खुश करेगी, लोग आपको बधाई देनें आपके घर आयेंगे। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में लोगों का अच्छा मनोरंजन होगा। आज
आपकी किस्मत चमकेगी क्योंकि व्यापार में भारी सफलता के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस बना रहेगा। आज लोगों के प्रति आपका अच्छा रवैया आपको लोगों का प्रिय बना देगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 3
वृष राशि
आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। आपको आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज शाम का समय आप किसी शांत जगह पर बिताएंगे, किसी ड्रीम प्रोजेक्ट पर विचार करेंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा। बिजनेस साझेदार के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपको मानसम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपनी डेली रूटीन में कुछ चेंजेस करेंगे। बड़े–बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 6
कर्क राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, बस आप मेहनत पर कंसन्ट्रेट करें। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी। समाज में आपके
सराहनीय काम का सम्मान किया जायेगा। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस लदिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आज आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि
आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका
मिलेगा। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि
आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा, जिससे आप कॉन्फिडेंस फील करेंगे। किसी जरूरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही
महत्व मिलेगा। आज आप कोई क्रिएटिव वर्क करेंगे। काम की वजह से आप फैमिली को समय नहीं दे पाएंगे लेकिन परिवार का साथ आपको मिलेगा। माइग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
तुला राशि
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। आज आप अपने बच्चों के किसी अच्छी जगह घूमने जायेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। अधिकारियों से कोई रिक्वेस्ट करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है।
आज आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। संभव हो तो काम शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
धनु राशि
आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आज आप अपने खास रिश्तेदार के पास जायेंगे। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आप कोई अच्छी बुक पढने का मन बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घर के
जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। किसी सामान पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 9
मकर राशि
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाइट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। आज प्राइवेट शिक्षकों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डीजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि
आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस करते हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को
लेकर चिंतित होंगे बेहतर हैं अपने गुरु से परामर्श लें। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।
- शुभ रंग- ब्लैक
- शुभ अंक- 5
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से ऑफिस का रुका काम आज समय से पूरा करने में सफल होंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 4
यात्रीगण कृपया ध्यान दें...15 दिसंबर से 30 दिसंबर तक रद्द रहेगी ये ट्रेने
इंदौर से बाहर या इंदौर, उज्जैन आने जाने का कोई कार्यक्रम बना रहे हैं या नए साल के पहले महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आने की तैयारी में हैं तो जान लीजिए कि रेलवे ने मेगा ब्लॉक लेते हुए कुछ ट्रेनों का रूट बदला है तो कुछ को रद्द किया है. दरअसल पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन खंड के दोहरीकरण के काम के चलते बरलई से मांगलिया के बीच प्रस्तावित ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेन प्रभावित हो रही हैं.
15 दिसंबर से 30 दिसंबर तक ये ट्रेन रहेंगी रद्द-
गाड़ी संख्या 09535 डॉ. अंबेडकर नगर रतलाम डेमू स्पेशल
गाड़ी संख्या 09536 रतलाम डॉ. अंबेडकर नगर डेमू स्पेशल
गाड़ी संख्या 09353 उज्जैन इंदौर पैसेंजर स्पेशल
गाड़ी संख्या 09354 इंदौर उज्जैन पैसेंजर स्पेशल
इन ट्रेनों के बदले रूट-
14 से 29 दिसंबर 2023 तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर इंदौर एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. यह उज्जैन से इंदौर के बीच रद्द रहेगी.
15 से 30 दिसंबर 2023 तक कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्या 22983 कोटा इंदौर एक्सप्रेस मक्सी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. यह मक्सी से इंदौर के बीच रद्द रहेगी.
15 से 30 दिसंबर 2023 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर बिलासपुर एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन सेशॉर्ट ऑर्जिनेट होगी. यह इंदौर से उज्जैन के बीच रद्द रहेगी.
15 से 30 दिसंबर 2023 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22984 इंदौर कोटा एक्सप्रेस मक्सी स्टेशन से शॉर्ट ऑर्जिनेट होगी. यह इंदौर से मक्सी के बीच रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों का बदला जाएगा रूट-
1- 15 से 30 दिसंबर तक डॉ अंबेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12919 डॉ अंबेडकर नगर श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस वाया लक्ष्मीबाईनगर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्जैन चलेगी.
2- 14 से 29 दिसंबर 2023 तक श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12920 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा डॉ अंबेडकर नगर एक्सप्रेस वाया उज्जैन-फतेहाबाद-चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाईनगर चलेगी.
3-14 से 29 दिसंबर 2023 तक छिंदवाड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19344 छिंदवाड़ा इंदौर एक्सप्रेस वाया उज्जैन-फतेहाबाद-चंद्रावतीगंज- लक्ष्मीबाईनगर चलेगी.
4- 15 से 30 दिसंबर 2023 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19343 इंदौर सिवनी एक्सप्रेस वाया लक्ष्मीबाईनगर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्जैन चलेगी.
5- 19 और 26 दिसंबर 2023 को रामेश्वरम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20974 रामेश्वरम फिरोजपुर एक्सप्रेस वाया उज्जैन–फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम चलेगी.
6- 19 और 26 दिसंबर 2023 को रामेश्वरम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20974 रामेश्वरम फिरोजपुर एक्सप्रेस वाया उज्जैन–फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम चलेगी.
7- 18 और 25 दिसंबर 2023 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22941 इंदौर उधमपुर एकसप्रेस वाया रतलाम फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम-नागदा चलेगी.
8- 18 से 27 दिसंबर 2023 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19313 इंदौर पटना एक्सप्रेस वाया लक्ष्मीबाईनगर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्जैन चलेगी.
9- 15 से 29 दिसंबर 2023 तक पटना से चलने वाली गाड़ी संख्या 19314 पटना इंदौर एक्सप्रेस वाया उज्जैन -फतेहाबाद चंद्रावतीगंज- लक्ष्मीबाईनगर चलेगी.
10- 16 से 30 दिसंबर 2023 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19321 इंदौर पटना एक्सप्रेस वाया लक्ष्मीबाईनगर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्जैन चलेगी.
11- 18 से 25 दिसंबर 2023 तक पटना से चलने वाली गाड़ी संख्या 19322 पटना इंदौर एक्सप्रेस वाया उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाईनगर चलेगी.
12- 15 से 29 दिसंबर 2023 तक चंडीगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 19308 इंदौर एक्सप्रेस वाया उज्जैन -फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाईनगर चलेगी.
Big News : एक ही परिवार के 5 लोगों ने की ख़ुदकुशी...जानिए क्या है पूरा मामला
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार घर के 4 लोग फाँसी के फंदे पर गए जबकि एक अन्य ने ज़हर खाया है। मृतकों में पति पत्नी सहित तीन बच्चों शामिल है। यह घटना बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाने के अंतोदय नगर में की है। मृतक मूलरूप से देशनोक के रहने वाले बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि आर्थिक कारणों के चलते परिवार ने यह कदम उठाया।
बीकानेर: बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर लिया. 4 लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या की तो वहीं एक ने किया विषाक्त का सेवन कर अपनी जान दे दी. जब पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है. एक साथ पांच आत्महत्याओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और चारो तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...14 लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर
मध्यप्रदेश। बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के सूपखार एरिया में खमकोदादार के पास नक्सली की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 14 लाख के एक नक्सली के मारे जाने की खबर है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 5 बजे मोतीनाला के पास नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई। इस दौरान एक नक्सली मारा गया। मारे गए नक्सली का नाम माडकम हिडमा ऊर्फ चैतु, निवासी बीजापुर एरिया के रूप मे हुई है। वह मलाजखंड दलम से जुड़ा था।
दो दिन के वाराणसी दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, कर सकते हैं दूसरी वंदे भारत ट्रेन की घोषणा
नई दिल्ली। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी17 और 18 दिसंबर तक दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इन दो दिनों में पीएम पार्टी कार्यक्रम, जनसभाओं के साथ-साथ धार्मिक आयोजन और काशी तमिल संगमम-2 में भी शामिल होंगे।
पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र को 12,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का तोहफा दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम यहां 17 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और 11 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे और काशी तमिल संगमम सहित विभिन्न कार्यक्रमों की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
पीएम जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और शिलान्यास करेंगे। उनकी सूची लगभग फाइनल हो चुकी है। पीएम जिन 17 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे उनमें शिवपुर-फुवारिया-लहरतारा चार लेन सड़क परियोजना भी शामिल है। इसके अलावा रेलवे और पेट्रोलियम मंत्रालयों की कई परियोजनाएं भी पीएम द्वारा लॉन्च की जाएंगी।
एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की भी घोषणा कर सकते हैं पीएम
सूत्रों की मानें तो पीएम के यहां प्रवास के दौरान वाराणसी और नई दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की घोषणा की जा सकती है। पहली वंदे भारत ट्रेन 2019 में वाराणसी में लॉन्च की गई थी। इसके अलावा, क्षेत्र के 18 जिलों को कवर करते हुए काशी में एक रेलवे ट्रिब्यूनल की स्थापना की भी घोषणा की जा सकती है।
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह कल...आएंगे ये मेहमान
Rajasthan News: राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारी की जा रही है। 15 दिसंबर को जयपुर के अल्बर्ट हॉल में शपथ ग्रहण होगा।
इस समारोप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और लाखों कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि इसी दिन भजन लाल शर्मा का जन्मदिन भी है। उनके जन्मदिन के दिन भजनलाल शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे वहीं केंद्र के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को भी समारोह के लिए निमंत्रण भेजे गए हैं। बता दें कि इसी दिन दोनों उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेम चंद बैरवा भी शपथ लेने जा रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर को सुबह 11.15 बजे अल्बर्ट हॉल के बाहर होगा।
Aaj Ka Panchang: आज 14 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 14 दिसंबर 2023
विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- कार्तिक
तिथि
आरम्भ: 03:09 ए एम, दिसम्बर 14, अन्त: 12:55 ए एम, दिसम्बर 15
नक्षत्र
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र-आरम्भ: 09:47 ए एम, दिसम्बर 14, अन्त: 08:10 ए एम, दिसम्बर 15
योग
वृद्धि योग-आरम्भ: 01:25 पी एम, दिसम्बर 14, अन्त: 10:17 ए एम, दिसम्बर 15
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 07:06 ए एम
सूर्यास्त- 05:27 पी एम
चंद्रोदय- 08:30 ए एम
चन्द्रास्त- 06:42 पी एम
अशुभ काल
राहू- 01:34 पी एम से 02:52 पी एम
गुलिक- 09:41 ए एम से 10:59 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:33 ए एम से 11:14 ए एम, 02:41 पी एम से 03:23 पी एम
वर्ज्यम्- 08:16 ए एम से 09:47 ए एम, 06:44 पी एम से 08:14 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:56 ए एम से 12:37 पी एम
अमृत काल- 03:42 ए एम, दिसम्बर 15 से 05:11 ए एम, दिसम्बर 15
ब्रह्म मुहूर्त- 05:17 ए एम से 06:11 ए एम
Horoscope 14 December 2023 : इन राशि वालों को मिलेंगे करियर में बेहतरी के नए अवसर, जानें क्या कहते है आपके सितारें
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आप अपने आप को नए कलात्मक प्रयासों या आध्यात्मिक प्रथाओं की खोज के लिए आकर्षित कर सकते हैं। अपने स्वयं के विचारों और भावनाओं में खोए नहीं रहें। करियर की संभावनाओं के संदर्भ में, आप अपने रास्ते में आने वाले कुछ अप्रत्याशित अवसरों का अनुभव कर सकते हैं।
वृषभ राशि- आपके व्यक्तिगत विकास और खोज की इच्छा में बढ़ोतरी महसूस करेंगे। यह पारगमन नए अवसर या परियोजनाएं ला सकता है जिनके लिए नवाचार और रचनात्मकता की आवश्यकता होती है। जो लोग स्थिर महसूस कर रहे हैं, उन्हें आखिरकार अपने जुनून को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिल सकती है। जहां तक प्रेम जीवन की बात है, तो रोमांटिक रिश्ते पीछे छूट सकते हैं क्योंकि काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि- आपके करियर में बेहतरी के नए अवसर मिलेंगे। आपको कार्यस्थल पर अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए पहचान मिलने की संभावना है। हालांकि, पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते समय आपको सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि आपको कुछ अप्रत्याशित नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। यह समय आपके प्रेम जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। नए कनेक्शन तलाशने के लिए यह एक उत्कृष्ट समय है।
कर्क राशि- यह समय अपने आप पर ध्यान देने, नई परियोजनाओं की शुरुआत करने और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को संभालने का है। नाप-तौल कर जोखिम लें और अपने पेशेवर विकास पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में, आप अधिक आउटगोइंग, बहिर्मुखी और नए रोमांटिक अवसरों का पता लगाने के लिए उत्सुक महसूस कर सकते हैं। मौजूदा रोमांटिक रिश्तों में भी जोश और उत्साह का अनुभव हो सकता है। जल्दबाजी में वित्तीय निर्णय लेने से बचें और बजट पर टिके रहें।
सिंह राशि- आप अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने और अपनी आवश्यकताओं पर जोर देने की तीव्र इच्छा महसूस करेंगे। हालांकि, आपकी तीव्रता और भावनात्मक गहराई भी रिश्तों में होने वाले संघर्ष या शक्ति संघर्ष का कारण बन सकती है। करियर के लिहाज से सूर्य का गोचर आपके पेशेवर जीवन को संभालने के मौके लेकर आएगा। आप जोखिम लेने और नई परियोजनाओं या व्यावसायिक उपक्रमों को शुरू करने के इच्छुक होंगे। अपने शरीर की जरूरतों और सीमाओं को सुनना न भूलें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कन्या राशि- आप अपने संबंधों में कदम उठाने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे। व्यक्तिगत स्तर पर, यह आत्म-प्रतिबिंब और आत्म-खोज का समय हो सकता है। आप नई रुचियों, शौक या गतिविधियों का पता लगाने की इच्छा महसूस कर सकते हैं जो आपको खुशी और तृप्ति प्रदान करती हैं। पेशेवर जीवन के संदर्भ में, आप जोखिम लेने के लिए और अपने कार्यस्थल या व्यावसायिक प्रयासों में खुद को मुखर करने के लिए अधिक इच्छुक हो सकते हैं।
तुला राशि- एनालिटिक या वैज्ञानिक क्षेत्रों में करियर बनाने वालों के लिए, यह गोचर वृद्धि और उन्नति के नए अवसर ला सकता है। यह कौशलों को निखारने और नई तकनीकों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने का समय है जो आपको अपने साथियों से अलग करेगा। पैसों की बात करें तो अचानक खर्चे आने की संभावना है। जो लोग पहले से ही रिश्तों में हैं उन्हें अपनी इच्छाओं के बारे में खुलकर बात करके अपने बंधन को मजबूत करना चाहिए।
वृश्चिक राशि- यह नए कौशल विकसित करने या चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने का एक अच्छा समय है। यह आपके करियर के विकास को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह गोचर निवेश या आय सृजन के अन्य साधनों के माध्यम से वित्तीय लाभ के लिए भी अनुकूल समय हो सकता है। जब दिल के मामलों की बात आती है, तो आपकी करिश्माई आभा लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी जिससे आपको सार्थक रिश्तों में आने के पर्याप्त मौके मिलेंगे।
धनु राशि- आप अपने जीवन-शक्ति में जबर्दस्त वृद्धि का अनुभव करेंगे और अपने करियर को आगे बढ़ाएंगे। आपके सहज ज्ञान युक्त और पोषण करने वाले गुण सामने आ सकते हैं, जिससे आप कार्यस्थल में गहरे भावनात्मक स्तर पर दूसरों के साथ जुड़ने में सक्षम हो सकते हैं, जिससे बेहतर टीम गतिशीलता और सहयोग हो सकता है। प्रमोशन, बोनस या नए बिजनेस अवसर हो सकते हैं जो आपकी आय बढ़ा सकते हैं। रिश्तों में गलतफहमियों से सावधान रहें।
मकर राशि- आपके विचारों, क्रिएटिविटी और बौद्धिक जिज्ञासा में बढ़ोतरी होगी। आप सीखने, नए विषयों का पता लगाने और उत्तेजक बातचीत में शामिल होने के लिए उत्सुक हो सकते हैं। हालांकि, आपको आवेगपूर्ण व्यवहार करने से सावधान रहने की आवश्यकता है। वित्तीय निवेश या व्यावसायिक उपक्रमों में लिया गया जोखिम फलदायी होंगे।
कुंभ राशि- यह आपके लक्ष्यों और सपनों के पुनर्मूल्यांकन का समय हो सकता है। आप अपने सपनों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि, यह महत्वपूर्ण है कि जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। यदि आप निवेश करने या नए वित्तीय अवसरों को लेने पर विचार कर रहे हैं, तो अब ऐसा करने का एक अच्छा समय हो सकता है।
मीन राशि- अपने करियर को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो अब अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में साहसिक कदम उठाने का समय है। अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों पर समान रूप से एक मजबूत छाप छोड़ने के लिए आत्मविश्वास और मुखरता का उपयोग करें। फालतू खर्च से बचें और स्मार्ट निवेश करने पर ध्यान केंद्रित करें। शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें जिससे उग्र भावनाओं को संतुलित करने में मदद मिल सकती है।
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31.8 करोड़ की संपत्ति जब्त की
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किशन चंद (आईएफओएस) नामक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों की उत्तराखंड के हरिद्वार तथा रुड़की में 31.88 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की है।
ईडी ने कहा कि संपत्तियां धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि वे किशन चंद और उनके परिवार के सदस्यों की थी।
ईडी का मामला किशन चंद (तत्कालीन डीएफओ) और अन्य के मामले में आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले के संबंध में सतर्कता (देहरादून) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पर आधारित है।
ईडी ने कहा कि जांच से पता चला है कि कुर्क की गई संपत्तियां अपराध की कमाई थी क्योंकि तीसरे व्यक्ति के नाम पर भारी मात्रा में नकदी और चेक विभिन्न खातों में जमा किए गए थे। जिनका इस्तेमाल बाद में संपत्तियों को खरीदने के लिए किया गया था ताकि इन अचल संपत्तियों को बेदाग के रूप में पेश किया जा सके।
1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2017 तक किशन चंद ने चल और अचल संपत्ति हासिल करने या खरीदने के लिए 41.9 करोड़ रुपये खर्च किए। ईडी ने कहा कि हालांकि, इस दौरान किशन चंद की आय 9.8 करोड़ रुपये रही।
इस प्रकार, चंद के पास 32.1 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति (डीए) थी, जो अपराध की आय थी।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
शपथ लेते ही एक्शन मोड में सीएम...एमपी में धर्म स्थलों के लाउड स्पीकर पर रोक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही मोहन यादव ऐक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश में धर्म स्थलों के लाउड स्पीकर पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में धार्मिक एवं अन्य स्थलों पर नियमों के खिलाफ बजने वाले लाउड स्पीकरों पर प्रतिबंध रहेगा। आधिकारिक बयान में यह भी कहा गया है कि धर्म गुरुओं से संवाद के आधार पर यह फैसला लिया गया है।
समाचार एजेंसी युनिवार्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शपथ ग्रहण करने के बाद कार्यभार संभालते ही धार्मिक स्थलों एवं अन्य स्थानों पर निर्धारित मापदंडों से ज्यादा आवाज में बजाए जाने वाले लाउडस्पीकरों पर प्रतिबंध लगाये जाने के आदेश जारी कर दिए। इस संबंध में सूबे के गृह मंत्रालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए।


सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब सूबे में धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउड स्पीकर नहीं बजेंगे। आदेश्नि में कहा गया है कि अनियंत्रित ध्वनि विस्तारक यंत्रों यानी तेज आवाज वाले लाउड स्पीकरों के इस्तेमाल पर ही प्रतिबंध है। नियमित एवं नियंत्रित लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध नहीं होगा। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि सीएम बनने के बाद मोहन यादव ने तेज आवाज वाले लाउड स्पीकरों के बैन पर पहला फैसला लिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव और दो डिप्टी सीएम ने ली शपथ...मंच पर पीएम मोदी भी रहे मौजूद
भोपाल: मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए सीएम बन गए हैं। एमपी के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोहन यादव के अलावा जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई।
भोपाल के परेड ग्राउंड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नेड्डा मौजूद रहे। इसके अलावा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम बीजेपी नेता मौजूद रहे।
एमपी के बाद छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय दोपहर 2 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ में विजय शर्मा और अरुण साव को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई जाएगी।
मोहन यादव का होगा राजतिलक...भोपाल में आज सीएम पद की लेंगे शपथ
भोपालः मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शपथ ग्रहण करेंगे. कार्यक्रम भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
भाजपा विधायक दल के नेता मोहन यादव बुधवार की दोपहर करीब 11.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मोहन यादव के मध्य प्रदेश के नए सीएम के रूप में शपथ ग्रहण का समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा. उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी शपथ ले सकते है.
शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई. वहीं, मंच पर भी एक दर्जन से अधिक नेता मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री समेत अन्य दिग्गज नेताओं के लिए लाल परेड मैदान पर ही तीन हैलीपेड बनाए गए हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे. यहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
कार्यवाहक सीएम शिवराज सिंह चौहान नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शपथ समारोह की तैयारी के लिए लाल परेड ग्राउंड पहुंचे, उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री पधार रहे हैं उन्होंने कहा कि वे अभी कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं. उनकी जिम्मेदारी है कि यहां आयोजन की व्यवस्था सभी के साथ मिलकर ठीक हो और गरिमापूर्ण समारोह में हमारे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शपथ लें. मेरी ड्यूटी है कि सभी व्यवस्था देखें. हम सभी साथ हैं.