देश-विदेश
Aaj Ka Panchang: आज 2 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
आज का पंचांग 2 सितंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, नल
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - भाद्रपद्र
अमांत - श्रावण
तिथि
तृतीया - 08:49 पी एम तक
नक्षत्र
उत्तर भाद्रपद - 12:30 पी एम तक
योग
शूल - 09:22 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:59 AM
सूर्यास्त - 6:43 PM
चन्द्रोदय - 8:22 PM
चन्द्रास्त - 8:14 AM
अशुभ काल
राहू - 09:10 ए एम से 10:45 ए एम
यम गण्ड - 01:56 पी एम से 03:31 पी एम
गुलिक - 05:59 ए एम से 07:35 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:59 ए एम से 06:50 ए एम, 06:50 ए एम से 07:41 ए एम
वर्ज्यम् - 11:34 पी एम से 01:03 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:55 ए एम से 12:46 पी एम
अमृत काल - 08:12 ए एम से 09:38 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 एएम से 05:14 एएम
Aaj Ka Rashifal 2 September 2023: इन 4 राशियों के लिए आज दिन हो सकता है संघर्षपूर्ण, जानिए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 2 September 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 2 सितंबर 2023, शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. कुछ राशियों के लिए दिन संघर्षपूर्ण भी रह सकता है. आइए जानते हैं आज का राशिफल और जानते हैं उन उपायों को जिनके जरिए हम अपने दिन को अच्छा बना सकते हैं.
मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)- आज का दिन सुखमय बीतने वाला है. कोई खुशखबरी आपके मन को प्रसन्न करेगी. जॉब के सिलसिले में चल रही आपकी कोशिश सफल होगी. आज छात्रों को कम मेहनत में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन पेट से जुड़ी थोड़ी सी परेशानी हो सकती है.
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)- आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अपने परिवार में कोई नया सदस्य के आने से माहौल अच्छा बना रहेगा. आपसी मतभेद से बचने के लिए कम बोलें. छात्रों को पढ़ाई करने के लिए घर में एक शानदार माहौल मिल सकता है. मित्र की मदद लेने की जरूरत पड़ेगी.
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)- आज आप बड़ी समस्याओं में फंस सकते हैं. दूरी की यात्रा को टाल दें. पार्टनर के साथ अधिक मेलजोल न बढ़ाएं, विश्वासघात झेलना पड़ सकता है. परिवार में कोई दुखद सूचना मिलने से मन दुखी रह सकता है. व्यवसाय में बड़ा नुकसान होने से मन दुखी होगा. बड़ों की सलाह लें.
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)- आज आपका मन अच्छा रहेगा. बड़ा लाभ होने के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य कारणों से बड़े अवसर गंवाने पड़ सकते हैं. परिवार में अपनों से मतभेद होने पर उसे दूर करने की पूरी कोशिश करें. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने से परिवार में महौल भारी रहेगा. माता के कहे को अनसुना न करें.
सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)- आज आपको कोई बड़ा जॉब ऑफर मिल सकता है. व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ से मन उत्साहित रहेगा. परिवार या मित्रों की मदद लेनी पड़ सकती है. बच्चे और पत्नी संग संबंध मधुर होंगे. नया वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है. बाहर घूमने जाने का प्लान बनना मन शांत करेंगा.
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)- आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलकर अच्छा लगेगा. ससुराल पक्ष से बड़ी और अच्छी खबर मिलेगी. कार्यक्षेत्र में लाभ के योग होने से पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय चल रहे विवाद का आज अंत होगा. छात्रों को आज जीवन में नया मार्गदर्शक मिल सकता है.
तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)- आज आप सेहर पर अधिक ध्यान दें. कोई बड़ा निवेश एक्सपर्ट की सलाह पर ही लें. दूर की यात्रा आदि से बचें. आर्थिक नुकसान को अपनी सूझबूझ से रोक सकते हैं. झगड़े की स्थिति बनने पर वाणी पर संयम रखें. ऑफिस में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है.
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)- आज आप मकान या जमीन खरीद पाएंगे.स्वास्थ्य कारणों से आर्थिक स्थिति बिगड़ने के योग हैं. व्यवसाय में आज बड़ा परिवर्तन आ सकता है. वाहन आदि आज न चलाएं. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है. झगड़े की स्थिति होने पर वहां से खुद को दूर करें.
धनु राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)- आज के दिन बड़े काम के चलते दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में आज बड़े लाभ के योग बन रहे हैं. बड़ा ऑफर या पार्टनरशिप आज लाभकारी होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने से मानसिक तनाव कम होगा. परिवार में विवाद हो सकता है.
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)- आज आप स्वास्थ्य को लेकर दिक्कतों का सामना कर सकते हैं. परिवार में धार्मिक कार्य के आयोजन से मन को शांति मिलेगी. गाड़ी सावधानी से चलाएं, दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं. व्यवसाय में पार्टनरशिप कतई न करें, धोखा मिल सकता है. मित्र से मनमुटाव हो सकता है.
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)- आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ होने के आसार हैं. परिवार में मतभेद होने समस्या बढ़ सकती है. पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से स्थितियां सुधरेंगी. किसी से विवाद होने पर वाणी पर काबू रखें. ऑफिस में मान सम्मान बढ़ेगा.
मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)- आज का दिन छात्रों के लिए बहुत अच्छा होगा. धार्मिक यात्रा पर माता पिता को लेजाना शुभफल दे सकता है. बड़ी योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है. मित्रों या परिवार जनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. बाहर घूमने जाने की प्लानिंग रोमाचित कर सकती है.
इंसानियत शर्मसार : 12 साल की बच्ची को गर्म तवे और चाकू से दागा, सिगरेट से जलाया
महाराष्ट्र। नागपुर के हुडकेश्वर इलाके में एक परिवार ने 12 साल की बच्ची पर इतने आत्याचार किये जिसे सुनकर किसी की भी दिल दहल जाए। परिवार ने बच्ची की पीठ को गर्म तवे और गर्म चाकू से दाग दिया। आरोपियों ने बच्ची को मकान में बंद कर दिया औक बाहर चले गए। बच्ची की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने बच्ची को बाहर निकाला और उसे लेकर थाने पहुंचे।
मामला हुडकेश्वर थाना क्षेत्र की अथर्व नगरी सोसायटी का है। यहां एक परिवार ने घरेलू काम के लिए एक बच्ची को खरीदकर बेंगलुरु से लाया था। मकान मालिक बच्ची से घर के सभी काम कराता था। गलती होने पर उसे गर्म चीजों से दागा जाता था।
बीते चार दिन से बच्ची घर में बंद थी। बच्ची को घर में बंद करके आरोपी परिवार बेंगलुरु चला गया था। बिजली का बिल नहीं भरा था तो घर की लाइट काट दी गई थी। बच्ची ने घर के अंदर से आवाज लगाई। इसके बाद लोगों ने देखा तो बच्ची ने पूरा मामला बताया। बच्ची ने बताया कि वह बहुत दिनों से बंद है। लोगों ने देखा तो बच्ची के शरीर पर गर्म तवा, गर्म चाकू और सिगरेट से दागने के कई निशान थे। क्रूरता से उसे जलाया गया था। इसके बाद लोग तुरंत बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पूरी कहानी पुलिस को बताई।
हुड़केश्वर थाने की पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जिस परिवार के पास बच्ची रहती थी, मूलतः वो बेंगलुरु का रहने वाला है. बेंगलुरु के चौकीदार की ये बेटी है। ये लोग बच्ची के पिता से यह कहकर यहां लाए थे कि उसे पढ़ाएंगे, लिखाएंगे, लेकिन यहां बच्ची के साथ आत्याचार किया जा रहा था।
महिला ने एक साल के बेटे के साथ इमारत से लगाई छलांग, दोनों की मौत
महाराष्ट्र। ठाणे शहर में एक महिला ने कथित तौर पर अपने एक साल के बेटे के साथ हाईराइज बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 26 वर्षीय प्रियंका मोहिते अपने पति और एक साल के बेटे के साथ घोड़बंदर रोड पर स्थित एक इमारत में रहती थी। 30 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन महिला अपनी बहन के यहां जाना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने बच्चे के साथ ट्रैवल करने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दंपति के बीच बहस हुई।
इसके बाद महिला शुक्रवार की रात करीब 1.30 बजे अपने एक साल के बेटे को गोद में लेकर अपने फ्लैट की बालकनी से कूद गईय़ जब आसपास के लोगों ने आवाज सुनी तो वे इमारत से बाहर आ गएय़ उन्होंने मां-बेटे को खून से लथपथ देखा। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूर्व सांसद को उम्रकैद की सजा, डबल मर्डर केस में आया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
नई दिल्ली। आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सुप्रीम कोर्ट ने 1995 दोहरे हत्याकांड के चर्चित मामले में शुक्रवार को अहम फैसला सुनाते हुए प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रभुनाथ सिंह और बिहार सरकार को दस लाख रुपये का मुआवजा पीड़ितों को देने का आदेश दिया गया है।
कोर्ट की सुनाई के दौरान बिहार के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह वीडियो कांफ्रेस से जुड़े थे। बता दें, एक अन्य मामले में प्रभुनाथ सिंह पहले से आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। मार्च 1995 में छपरा में एक पोलिंग बूथ के पास बिहार विधानसभा चुनाव के समय अपने विरोधी दरोगा राय और राजेंद्र राय की हत्या मामले में प्रभुनाथ सिंह को दोषी करार दिया था। प्रभुनाथ फिलहाल जेल में बंद हैं।बता दें, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति एएस ओका और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने दोहरे हत्याकांड मामले में जनता दल (यूनाइटेड) या जद (यू) के तीन बार के सदस्य और महाराजगंज से एक बार के राजद सांसद प्रभुनाथ सिंह को 1995 दोहरे हत्याकांड मामले में बीते महीने दोषी ठहराया था। वहीं इस मामले में सजा सुनाई जानी बाकी थी, जिसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अहम फैसला सुनाया है।
Aaj Ka Panchang: आज 1 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
आज का पंचांग 1 सितंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, नल
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - भाद्रपद्र
अमांत - श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि
नक्षत्र
पूर्व भाद्रपद्र - अगस्त 31 11:45 PM- 1 सितंबर 31 12:48 AM
योग
धृति - 01:10 पीएम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:59 AM
सूर्यास्त - 6:43 PM
चन्द्रोदय - 7:49 PM
चन्द्रास्त - 7:07 AM
अशुभ काल
राहू - 10: 45 एएम से 12: 21 पीएम
यम गण्ड - 03: 32 पीएम से 05:08 पीएम
गुलिक - 07:34 एएम से 09:10 एएम
दुर्मुहूर्त - 08:32 एएम से 9:32 ए एम, 12:46 पीएम से 01:37 पीएम
वर्ज्यम् - 11:34 पीएम से 01:00 एएम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:56 एएम से 12:46 पीएम
अमृत काल - 07:52 एएम से 09:17 एएम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 एएम से 05:14 एएम
Aaj Ka Rashifal 01 September 2023: राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सितंबर मास का पहला दिन?
Horoscope Today 1 September 2023: ज्योतिष के अनुसार 1 सितंबर 2023, शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज मेष राशि वाले किसी मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी पड़ सकती है. अन्य राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है और आप अपने बिजनेस की कुछ डीलों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करनी होंगी, उसके बाद ही वह पूरी होती दिख रही है. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और यदि आपको कोई रोग सता रहा था, तो आपके कुछ कष्टो मे वृद्धि हो सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा. किसी कानून मामले में आपको जीत मिलेगी.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. गृहस्थ जीवन में यदि लंबे समय से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो उनसे आपको मुक्ति मिलेगी और आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा. यदि आप अपने परिवार के सदस्यों के व्यवहार को लेकर थोड़ा परेशान चल रहे हैं, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन धन संबन्धित मामलों में अच्छा रहने वाला है. आपको परिवार में किसी सदस्य से किसी बात को लेकर जिद्द व अहंकार नहीं दिखाना है, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है और आपने यदि भविष्य के लिए कुछ योजनाओं को बनाकर रखा है, तो उन्हें भी अभी गुप्त रखें. आपका कोई काम आपके लिए समस्याओं भर रहेगा. आप किसी की कही सुनी बातों में ना आए और आपके साहस व पराक्रम में आज वृद्धि होगी.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी कानूनी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा. कार्य क्षेत्र में यदि आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी आज दूर हो सकती है. आपका कोई विरोधी आपके कुछ कामों में रोडा अटकाने की कोशिश करेगा और आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा. आज आप कुछ उलझनो व परेशानियों में फंसे रहने के कारण कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं और नौकरी या कारोबार कर रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा. आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं, जिनके लिए आपको कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड सकता हैं. संतान आपकी उम्मीदों पर खरीद उतरेगी, लेकिन आप उनकी संगति की ओर विशेष ध्यान दें.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा. आपको बिजनेस में सावधान रहने की आवश्यकता है. व्यवसाय में आप लोगों को कोई प्रेरणा ना दे. आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है, लेकिन आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा. आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा, लेकिन आपका कोई परिजन यदि आज आपसे धन उधार मांगे, तो आप उसे बहुत ही सोच विचार कर दे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है. आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आप सफल अवश्य रहेंगे. छोटे बच्चे पिताजी से किसी चीज को लेकर फरमाइश कर सकते हैं, जिसे वह पुरी अवश्य करेगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन पुराने झगड़े व झंझटो से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा और आपको एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. आप अपने किसी काम के पूरा ना होने से परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, नहीं तो कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है. आप अपने घर किसी छोटी-मोटी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है. आपके कुछ बनते काम यदि पूर्ण नहीं हुए हैं, तो आपको सावधानी बरतनी होगी. व्यवसाय में आपके मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. किसी कानूनी मामले में आज आपको जीत मिलती दिख रही है. विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. आप अच्छे मूड में रहेंगे और किसी सदस्य के लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर समस्या रहेगी, लेकिन माता-पिता की सेवा में आप दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे और आपको अपनी सोच में बदलाव लाने से बचना होगा .
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपको कुछ नये जन संपर्कों से लाभ होगा और आपको किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा. सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहना होगा, नहीं तो उनके कुछ साथी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं. यदि आपका किसी काम में निवेश करने का मन है, तो उसमें भी थोड़ी सावधानी बरते. पिताजी को कोई पैरों में दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या सता सकती है.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन धन संबंधित मामले मे समस्या लेकर आने वाला है. आप अपने कुछ पुराने कर्जा को लेकर को लेकर परेशान रहेंगे. नौकरी पैसा लोग यदि किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसमें आज उन्हे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है. आपको बिजनेस में कोई डील फाइनल करने से पहले अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे, नहीं तो आप किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं.
फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से पांच मजदूरों की मौत, मौके पर पहुंचे अधिकारी
मध्यप्रदेश। मुरैना के धनेला के पास एक फैक्ट्री में पांच मजदूरों की जहरीली गैस के संपर्क में आने से मौत हो गई। मृतक मजदूरों के शवों को मुरैना अस्पताल में पीएम भेजा गया है। घटना में मरने वाले तीन सगे भाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार हादसा साक्षी फूड प्रोडक्ट नामक फैक्ट्री में हुआ। हादसे के वक्त फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें से पांच मजदूरों की जहरीली गैस के संपर्क में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। सभी मृतकों के शव पीएम के लिए भेजे गए हैं। वहीं, फैक्ट्री को भी खाली करा लिया गया है। फैक्ट्री मुरैना जिले के जरेरुआ इलाके में मौजूद है।
वकील अपनी व्यक्तिगत क्षमता से करा सकते हैं ‘आत्मसम्मान विवाह’: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। बता दे, पिछले दिनों मद्रास हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया था कि, तमिलनाडु में आत्म-सम्मान विवाह गोपनीयता में और अधिवक्ताओं की मौजूदगी में नहीं किया जा सकता है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति रवींद्र भट्ट और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने कहा था कि, हिंदू विवाह अधिनियम (तमिलनाडु राज्य संशोधन अधिनियम) की धारा 7 (ए) के तहत अधिवक्ताओं के लिए सुयमरियाथाई विवाह को संपन्न करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि, वकील, मित्र, रिश्तेदार या सामाजिक कार्यकर्ता की व्यक्तिगत क्षमता की उपस्थिति में, ऐसी शादियां करा सकते हैं। लेकिन इसके लिए यह भी जरुरी हो कि उस समय अधिकारी कोई अदालती कार्य ना कर रहे हो।
इसके अलावा, उच्च न्यायालय के आदेश में कहा गया था कि आसपास के कुछ अजनबियों के साथ गुप्त रूप से किया गया विवाह तमिलनाडु में लागू हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 7 और 7-ए के तहत आवश्यक नहीं होगा।
क्या सुयमरियाथाई विवाह
सुयमरियाथाई दो हिंदुओं के बीच विवाह का एक रूप है। जिसे रिश्तेदारों, दोस्तों या अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संपन्न किया जा सकता है। इसमें पुजारी की मौजूदगी जरूरी नहीं होती है।
Aaj Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 31 अगस्त 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- अगस्त 30 10:58 AM- अगस्त 31 07:05 AM
नक्षत्र
शतभिषा - अगस्त 30 08:46 PM- अगस्त 31 05:45 PM
योग
सुकर्मा - अगस्त 30 09:32 PM- अगस्त 31 05:15 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:02 AM
सूर्यास्त - 6:41 PM
चन्द्रोदय - अगस्त 30 6:35 PM
चन्द्रास्त - अगस्त 31 5:56 AM
अशुभ काल
राहू - 01:57 पी एम से 03:33 पी एम
यम गण्ड - 05:58 ए एम से 07:34 ए एम
गुलिक - 09:10 ए एम से 10:46 ए एम
दुर्मुहूर्त - 10:14 ए एम से 11:05 ए एम, 03:20 पी एम से 04:11 पी एम
वर्ज्यम् - 11:24 पी एम से 12:48 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:56 ए एम से 12:47 पी एम
अमृत काल - 11:27 ए एम से 12:51 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 ए एम से 05:13 ए एम
Horoscope 31 August 2023 : इन राशि के लोगों को किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में मिल सकते हैं परिवर्तन अवसर, जानें क्या कहते है आपके सितारें
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर रहना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। तरक्की के योग बन रहे हैं।
वृष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबारी कार्यों में दिलचस्पी बढ़ सकती है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। मन अभी परेशान रहेगा। परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी।
मिथुन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। किसी सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। बातचीत में संयत रहें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। व्यर्थ की भाग-दौड़ रहेगी। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर पूर्ण ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम भी अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।
कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में धन लाभ होगा।
तुला राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पिता का स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद एवं क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।
मकर राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। कार्यभार बढ़ेगा।
कुंभ राशि- मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। पिता का सानिध्य मिलेगा। भागदौड़ बढ़ेगी। परिवार में शान्ति एवं सद्भाव बनाये रखने के प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत बन सकते हैं।
मीन राशि- परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति पर परिवार में विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें। खर्च अधिक रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
रक्षाबंधन आज : भद्रा काल में बिलकुल ना बांधे राखी, जानिए शुभ समय से लेकर सबकुछ
भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई उसकी रक्षा का वचन देता है। साथ ही शगुन के रूप में तोहफे देता है। इस वर्ष रक्षाबंधन दो दिन मनाया जा रहा है। 30 अगस्त, दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से लेकर कल 31 अगस्त सुबह 8 बजकर 35 मिनट तक राखी बांधी जा सकता है
इस साल रक्षाबंधन के त्योहार की तारीख लेकर मतभेद है कि राखी का पर्व 30 अगस्त को मनाया जाय या फिर 31 अगस्त को। हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और भद्रा काल रहित मुहूर्त में मनाने की परंपरा होती है। दरअसल इस साल सावन पूर्णिमा की तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन पड़ रही है, इसके अलावा श्रावण पूर्णिमा तिथि के शुरू होने के साथ ही भद्राकाल शुरू हो जाएगा। शास्त्रों में भद्रा के समय राखी बांधना शुभ माना जाता है।
भद्राकाल साया ?
आमतौर पर यह देखा जाता है कि हर 2 साल के दौरान भद्रा के कारण रक्षाबंधन का त्योहार 2 दिन मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक रक्षाबंधन का त्योहार पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है लेकिन पूर्णिमा तिथि के शुरू होने के साथ भद्रा भी शुरू जाती है। पूर्णिमा तिथि का करीब आधा भाग भद्राकाल के साए में रहता है। रक्षाबंधन के त्योहार भद्रा में मनाना वर्जित होता है। इसके अलावा हर दूसरे वर्ष हिंदू कैलेंडर की पूर्णिमा तिथि और अंग्रेजी कैलेंडर की तारीखों में तालमेल न होने के वजह से राखी का त्योहार हर दूसरे साल दो दिनों तक मनाया जाता है।
क्या होती है भद्रा?
पौराणिक कथाओं के अनुसार भद्रा सूर्य देव की पुत्री और शनिदेव की बहन हैं। भद्रा का स्वभाव क्रोधी है। जब भद्रा का जन्म हुआ तो वह जन्म लेने के फौरन बाद ही पूरे सृष्टि को अपना निवाला बनाने लगी थीं। इस तरह से भद्रा के कारण जहां भी शुभ और मांगलिक कार्य, यज्ञ और अनुष्ठान होते वहां विध्न आने लगता है।
रक्षाबंधन का तोहफा या चुनावी फैसला : आज से घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या है सिलेंडर का नया रेट
केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के दाम 200 रुपये घटा दिए हैं। सरकार के इस नए फैसले के बाद आज यानी 30 अगस्त से LPG सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में बड़े बदलाव हुए हैं।
- दिल्ली में जो सिलेंडर 1103 का मिलता था वो अब 903 का मिलेगा. तो वहीं उज्ज्वला वाले परिवार को 703 रुपये का एक सिलेंडर मिलेगा.
- मुंबई में 1102 रुपये से घटकर आम परिवार को 902 रुपये और उज्ज्ला वाले गरीब परिवार को 702 रुपये का सिलेंडर मिलेगा.
- पटना में 1201 रुपये से घटकर अब आम आदमी 1001 रुपये में सिलेंडर पाएगा. तो उज्ज्वला योजना जिनके पास है वो 801 रुपये में सिलेंडर भरा पाएंगे.
- जयपुर में 1006 रुपये का सिलेंडर आम परिवार को 906 और गरीब परिवार को 706 का पड़ेगा.
भोपाल में 1108 रुपये नहीं अब 908 रुपये और गरीब परिवार को 708 रुपये देने होंगे.
राजस्थान में वो 500 रुपये में सिलेंडर दे रही
कांग्रेस दावा करती है कि राजस्थान में वो 500 रुपये में सिलेंडर दे रही है. लेकिन इसका गणित कोई खुलकर नहीं बताता. जयपुर में 1050 रुपये का सिलेंडर अब तक था और इसे गहलोत सरकार 500 रुपये का देने का दावा करती है. तो फॉर्मूला ये था कि इसमें 200 रुपये तो पहले ही केंद्र सरकार सब्सिडी दे रही थी. जिसमें अपनी तरफ से 350 रुपये की सब्सिडी गहलोत सरकार ने जोड़ी थी
उज्जवला ग्राहकों के लिए नई कीमत
अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को घरेलू LPG सिलेंडर पर कुल 400 रुपये का लाभ मिलेगा। दरअसल, पहले से 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। अब नई राहत के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को LPG सिलेंडर 703 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में 75 लाख नये LPG कनेक्शन देने का भी निर्णय किया है। इससे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी।
Aaj Ka Panchang: रक्षाबंधन पर आज रहेगी भद्रा, जानें शुभ मुहूर्त, राहु काल और ग्रह-नक्षत्रों की चाल
पंचांग- 30 अगस्त 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी- अगस्त 29 02:48 PM- अगस्त 30 10:58 AM
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- अगस्त 30 10:58 AM- अगस्त 31 07:05 AM
नक्षत्र
धनिष्ठा - अगस्त 29 11:50 PM- अगस्त 30 08:46 PM
शतभिषा - अगस्त 30 08:46 PM- अगस्त 31 05:45 PM
योग
अतिगण्ड - अगस्त 30 01:50 AM- अगस्त 30 09:32 PM
सुकर्मा - अगस्त 30 09:32 PM- अगस्त 31 05:15 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:02 AM
सूर्यास्त - 6:41 PM
चन्द्रोदय - अगस्त 30 6:35 PM
चन्द्रास्त - अगस्त 31 5:56 AM
अशुभ काल
राहू - 12:21 PM- 1:56 PM
यम गण्ड - 7:36 AM- 9:11 AM
गुलिक - 10:46 AM- 12:21 PM
दुर्मुहूर्त - 11:56 AM- 12:47 PM
वर्ज्यम् - 03:04 AM- 04:28 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - 11:42 AM- 01:06 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:26 AM- 05:14 AM
Horoscope 30 August 2023 : आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा बहुत ही खास, जानें क्या कहते है आपके सितारें
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष-आज सितारे आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की साजिश कर रहे हैं जो आपको सफलता की ओर ले जाएगा। आप अपनी आंखों में एक चमक महसूस करेंगे जो एक नए उद्देश्य की भावना और नई चुनौतियों से निपटने की इच्छा का संकेत देती है। इस ऊर्जा का उपयोग अपने लाभ के लिए करें और जोखिम उठाएं जो आपको आपके लक्ष्यों के करीब ले जाएगा। याद रखें, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कुछ भी संभव है।
वृष-आपकी लव लाइफ बेहतर होने वाली है। आज आप सकारात्मकता बिखेरेंगे और संभावित प्रेम संबंधों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। खुले दिमाग और नई चीजों को आजमाने की इच्छा रखें, क्योंकि आप पाएंगे कि प्यार अप्रत्याशित स्रोतों से आता है। आज आपकी मेहनत और समर्पण पर आपके आस-पास के लोग गौर करेंगे। अपनी प्रतिभा दिखाने और नई चुनौतियों का सामना करने से न डरें जो आपके करियर में आगे बढ़ने में आपकी मदद करेंगी। आज आपको अप्रत्याशित आय प्राप्त हो सकती है या किसी आकर्षक उद्यम में निवेश करने का अवसर मिल सकता है।
मिथुन-आज आप उत्साहित महसूस करेंगे और अपने सामने आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। सहकर्मियों के साथ नेटवर्क बनाने और संबंध बनाने का यह सही समय है जो आपके पेशेवर लक्ष्यों तक पहुंचने में आपकी मदद कर सकते हैं। अपनी सफलताओं में विनम्र और शालीन बने रहना याद रखें, क्योंकि इससे दूसरे लोग आपका और भी अधिक समर्थन करना चाहेंगे। याद रखें कि जब खर्च करने की बात आती है तो सावधानी बरतें, क्योंकि यह समय अपनी संपत्ति बनाने का है, उसे बर्बाद करने का नहीं। जानकारीपूर्ण निर्णय लेने और अपनी आय क्षमता को अधिकतम करने में मदद के लिए एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने पर विचार करें।
कर्क-आज का दिन क्रिएटिविटी के बारे में है। जैसे ही आप अपने रास्ते में आने वाली घटनाओं के बवंडर को गले लगाएंगे, आपका आकर्षण और बुद्धि केंद्र स्तर पर आ जाएगी। बस सावधान रहें कि उस शरारती प्रभाव द्वारा बिछाए गए किसी जाल में न फंसें। अपनी आंखें खुली रखें, सतर्क रहें और अपनी नैचुरल क्रिएटिविटी को इस दिन आपका मार्गदर्शन करने दें। आज आपका स्वास्थ्य बढ़िया स्थिति में है। वह नैचुरल एनर्जी और क्रिएटिविटी आपके शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य में आ रही है, जिससे आप ऊर्जावान और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। इसका लाभ उठाएं और अपने जीवन में कुछ पॉजिटिव बदलाव लाएं।
सिंह-आज रोमांटिक संभावनाएं ज्यादा हैं। आपका आकर्षक व्यक्तित्व और मजाकिया नोक-झोंक दूसरों के दिलों पर अद्भुत प्रभाव डालेगी। इस एनर्जी का लाभ उठाएं और खुद को वहां से बाहर निकालें। आज आपका ध्यान अपने पेशेवर जीवन पर है। अपने करियर में रोमांचक अवसर आने की उम्मीद करें, खासकर अगर आप जोखिम लेने और दिन का लाभ उठाने को तैयार हैं। आज पैसों के मामले में आप खुद को सामान्य से थोड़ा ज्यादा आवेगी महसूस कर सकते हैं। हालांकि वह सहजता कुछ रोमांचक अवसरों को जन्म दे सकती है, सुनिश्चित करें कि आप अपने बैंक खाते पर नजर रखें।
कन्या-आज का राशिफल आपके जीवन को बेहतर बनाने की क्षमता रखता है। सितारे आपको अपनी आंतरिक शक्ति और ऊर्जा को प्रसारित करने के लिए बुला रहा है। यह एक ऐसा दिन है जब आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए आत्मविश्वास और सशक्त महसूस करेंगे। आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बुलाया जा सकता है जो लंबे समय में आपके जीवन को प्रभावित करेगा। इसलिए नए अवसरों के लिए अपनी आंखें खुली रखें।
तुला-आज रोमांस चरम पर है। अगर आप अकेले हैं, तो आप पा सकते हैं कि किसी अप्रत्याशित व्यक्ति ने आपका ध्यान खींचा है। यह नए अनुभवों के लिए अपना दिल खोलने और आपके रास्ते में आने वाले प्यार को अपनाने का समय है। आप करियर में सफलता के कगार पर हैं। कार्यभार संभालें और नेटवर्किंग, नई नौकरियों के लिए आवेदन करने और पदोन्नति के लिए प्रयास करने में एक्टिव रहें। सितारे आपको पॉजिटिव एनर्जी भेज रहे हैं और इसका प्रतिफल भरपूर होगा। वित्तीय प्लानिंग बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने बजट पर कड़ी नजर रखें और अपने वित्तीय लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें।
वृश्चिक-अगर आप एक रिश्ते में हैं, तो अपने पार्टनर के साथ बातचीत को बेहतर बनाने पर काम करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। अपनी भावनाओं को शेयर करें और गहरा भावनात्मक संबंध बनाने पर काम करें। अपने कौशल को निखारने, नई चीजें सीखने पर ध्यान दें और कड़ी मेहनत से पीछे न हटें। यह ऊपर और आगे जाने का समय है। आप किसी ऐसी चीज पर पैसे खर्च करने के लिए लालची हो सकते हैं जिसकी आपको आवश्यकता नहीं है। पैसा बचाना जरूरी है, लेकिन वर्तमान का आनंद लेना न भूलें। अपने आप से उचित व्यवहार करें, लेकिन अनुशासित रहें। अपनी स्वस्थ दिनचर्या और आदतों को बनाए रखना महत्वपूर्ण है, लेकिन थोड़ी सी आत्म-देखभाल करना भी न भूलें। याद रखें अपना ख्याल रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।
धनु-आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि सब कुछ बदल रहा है, लेकिन चिंता न करें – बदलाव अच्छा है। हो सकता है कि आप पुरानी आदतों या सोचने के तरीकों से चिपके हुए हों जो आपको पीछे धकेल रही हों, लेकिन अब उन्हें छोड़ने का समय आ गया है। जोखिम उठाएं और कुछ नया आजमाएं, भले ही वह आपके कंफर्ट जोन से बाहर हो। आपका स्वास्थ्य अच्छी स्थिति में है। अपनी नियमित व्यायाम दिनचर्या जारी रखें और सुनिश्चित करें कि आपको पर्याप्त आराम मिले। बस अपने शरीर की बात सुनना सुनिश्चित करें और अपने आप पर बहुत अधिक दबाव न डालें।
मकर-आपका दिल नए अनुभवों के लिए भरा हुआ और खुला महसूस कर रहा है। यह अपने साथी के साथ नई एक्टिविटी आजमाने या किसी मजेदार डेट पर जाने का बहुत अच्छा समय है। आपका करियर उन्नति पर है। आप सही समय पर सही जगह पर हैं और आपकी कड़ी मेहनत आखिरकार सफल हो रही है। अपनी नजर पुरस्कार पर रखें और अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहें। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है। हालांकि धन संबंधी मामलों में बैलेंस दृष्टिकोण बनाए रखना महत्वपूर्ण है। ज्यादा खर्च करने से बचें और बजट बनाकर रखें।
कुंभ-आप लंबी अवधि में अपनी संपत्ति बढ़ाने के लिए नए निवेश या बचत रणनीतियों पर भी विचार करना चाह सकते हैं। बस याद रखें कि जमीन से जुड़े रहें और जीवन के भौतिक पक्ष में ज्यादा न उलझें। करियर के नए अवसरों पर विचार करने या कोई नया प्रोजेक्ट लेने का यह अच्छा समय हो सकता है। बस अपने कार्य-जीवन का संतुलन बनाए रखना सुनिश्चित करें और खुद को थकाएं नहीं। आप खुद को किसी अप्रत्याशित या नए रोमांटिक अवसरों की तलाश में आकर्षित पा सकते हैं। बस स्पष्ट रूप से संवाद करना सुनिश्चित करें और अपनी भावनाओं में बहुत अधिक फंसने से बचें।
मीन-आज कोई बड़ा व्यावसायिक निर्णय नहीं लेना चाहिए। राशिफल के अनुसार आज नौकरी छोड़ना या किसी नई जगह पर नौकरी करना भी उचित नहीं है। हालांकि आपकी प्रोडक्टिविटी बरकरार रहेगी, लेकिन प्रबंधन का इस पर ध्यान नहीं जाएगा। हालांकि, कस्टमर प्रदर्शन से खुश होंगे। छात्रों को परीक्षा में उच्च ग्रेड प्राप्त करने के लिए आज अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता होगी। आज आपको कोई नया साथी मिलेगा और भविष्य में रिश्ता मजबूत होगा। आज आत्मविश्वास के साथ प्रपोज करें, स्वीकार कर लिया जाएगा। रिश्ते में ईमानदार और प्रतिबद्ध रहें। बहस छोड़ें और अपने साथी की राय को महत्व दें। इससे रिश्ता मजबूत और बेहतर बनेगा। कुछ भाग्यशाली मेष राशि के जातक पुराने प्रेम संबंध को फिर से जगाने के लिए पूर्व प्रेमी से मिलेंगे और जीवन में खुशियां वापस लाएंगे।
1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, इन बातों का जरूर रखें ध्यान
नेशनल डेस्क। इस साल के रक्षाबंधन के साथ अगस्त 2023 खत्म हो जाएगा और 1 सितम्बर को कई नए नियम लागू होने वाले हैं, जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे। इस महीने में वित्तीय नियमों में कई बदलाव होने वाला है। हर नए महीने में देश में वित्तीय नियम में कोई न कोई बदलाव जरूर होता है। इसी कड़ी में नए महीने सितंबर में भी कई बदलाव होने जा रहा है। इसमें आधार कार्ड फ्री अपडेट से लेकर 2000 रुपये नोट एक्सचेंज तक शामिल है। आइये देखते हैं आने वाले नए महीने सितंबर में क्या-क्या बदलाव होने जा रहा है और इसका आप पर क्या असर पड़ेगा।
2,000 रुपये के नोट हो जाएंगे सर्कुलेशन से बाहर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई महीने में ऐलान किया था कि 2000 रुपये का नोट सर्कुलेशन से बाहर हो जाएगा। केंद्रीय बैंक ने 2000 के नोट को एक्सचेंज करने या फिर जमा करने की समय सीमा 23 मई 2023 से 30 सितंबर 2023 तय की थी। ऐसे में अगर आपने अभी तक 2000 रुपये के नोट को एक्सचेंज नहीं करवाया है तो यह काम जल्दी करवा लें।
एक्सिस मैग्नस क्रेडिट कार्ड
देश के निजी क्षेत्र का प्रमुख बैंक, एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को फ्री में मैग्नस क्रेडिट कार्ड की सुविधा देता है। लेकिन बैंक ने अब अपने अधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा की है कि 1 सितंबर से मैग्नस क्रेडिट कार्ड पर वार्षिक शुल्क में छूट की सुविधा नहीं दी जाएगी, यानी ग्राहकों से इसके लिए शुल्क लिया जाएगा।
आधार कार्ड अपडेट
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) लोगों को फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा दे रहा है। लेकिन यह सुविधा 14 सितंबर 2023 के बाद समाप्त हो जाएगी। ऐसे में यूआईडीएआई ने लोगों के आग्रह किया है कि जिन लोगों ने 10 साल से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है वो 14 सितंबर तक अपने आधार कार्ड को जरूर अपडेट करवा लें।
पैन-आधार लिंक
अगर आपने अपने पैन और आधार कार्ड को आपस में लिंक नहीं किया है तो 30 सितंबर तक यह काम जरूर कर लें, क्योंकि सरकार ने एकबार फिर साफ किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने पैन और आधार को आपस में लिंक नहीं करता है तो 1 अक्टूबर 2023 को पैन कार्ड को निरस्त कर दिया जाएगा। यानी आप अपने पैन कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके साथ बी आपका बैंक खाता भी बंद कर दिया जाएगा।
डीमैट अकाउंट नामांकन
इसके साथ ही अगर आपका पैन और आधार आपस से लिंक नहीं है तो इसका असर आपको डीमैट अकाउंट पर भी पड़ेगा। इसी कड़ी में सेबी (SEBI) ने ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंटहोल्डर्स के लिए नामांकन करने या फिर नामांकन से वापस लेने की समयसीमा 30 सितंबर 2023 तक बढ़ा दी है।
एसबीआई वीकेयर
भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के स्पेशल सीनियर सीटिजन एफडी (Senior Citizen FD) स्कीम की समय सीमा 30 सिंतबर 2023 है। ऐसे में 30 सितंबर तक सीनियर सिटीजन्स इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसमें एफडी पर सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी के दर से इंटरेस्ट मिलता है। बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस एफडी स्कीम का नाम एसबीआई वीकेयर है।
अमृत महोत्सव एफडी
आईडीबीआई ने एक स्पेशल एफडी स्कीम की शुरुआत की है। IDBI के इस एफडी का नाम अमृत महोत्सव एफडी स्कीम है। 375 दिनों की इस एफडी स्कीम में सामान्य नागरिक को 7.10 और सीनियर सिटीजन को 7.60 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिलता है। जबकि 444 दिनों वाली एफडी के तहत सामान्य नागरिक को 7.15 और सीनियर सिटीजन को 7.65 प्रतिशत के रेट से ब्याज मिल रहा है।
Petrol-Diesel Price Today : तेल कम्पनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें आज का लेटेस्ट रेट
Petrol-Diesel Price Today : देश भर में आज पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं. राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के मुताबिक भारत में ईंधन की कीमत को तय किया जाता है.
दिल्ली समेत इन महानगरों में क्या है भाव?
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल का भाव 96.72 प्रति लीटर है और डीजल का भाव 89.62 प्रति लीटर है. इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.27 प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 प्रति लीटर है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 प्रति लीटर है.
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
22 मई 2022 से नहीं बदले दाम
बता दें कि 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 22 मई 2022 को आखिरी बार तेल की कीमतों में बदलाव किया गया था, इसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आज के लिए भी OMCs ने ताजा अपडेट को अपडेट कर दिया है.
तेल का भाव ऐसे पता करें
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.