Big Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, हादसे में तीन की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस…
पणजी : गोवा में भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना में तीन लोगों की मौत की खबर है। दरअसल गोवा की राजधानी पणजी के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
क्या है मामला-
खबर के अनुसार, कार पणजी से मापुसा की तरफ जा रही थी। पोरवोरिम इलाके में हाइवे पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। घटना शनिवार रात की है।