रोजगार
8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए प्रदेश के इन दो जिलों में निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई…
रायपुर। निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए 28 अगस्त 2023 को प्रात: 10 बजे, स्थान-जनपद पंचायत सभाकक्ष सारंगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें दो नियोजक के माध्यम से लगभग 325 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है।
जिला रोजगार अधिकारी, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मे.वेदांता स्किल स्कूल बालको, कोरबा में वेल्डर एवं फिटर में पुरूष वर्गो के लिए 50-50 पद रिक्त है। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 8 एवं 10 वीं उत्तीर्ण जरूरी है। इसी तरह होटल प्रबंधन में 10 वीं उत्तीर्ण महिला एवं पुरूष दोनों वर्ग के लिए 50 पद, सिलाई मशीन ऑपरेटर में 8 वीं उत्तीर्ण महिला एवं पुरूष दोनों वर्ग के लिए 50 पद, इलेक्ट्रीशियन में 10 वीं उत्तीर्ण पुरूष वर्ग के लिए 50 पद एवं सोलर टेक्नीशियन में आईटीआई उत्तीर्ण पुरूष वर्ग के लिए 50 पद रिक्त है। इसी तरह मे.शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड रायपुर में सेल्स ऑफिसर 25 पद रिक्त है। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10 एवं 12 वीं उत्तीर्ण एवं आयु सीमा 22 से 35 वर्ष के बीच है, जिसका कार्यक्षेत्र खरसिया, सक्ती, डभरा, चंद्रपुर है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिला प्रशासन द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जनपद पंचायत सभाकक्ष सारंगढ़ में 28 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजे किया गया है। योग्यताधारी युवक – युवतियां समस्त प्रमाण पत्र के ओरिजनल दस्तावेजों के साथ इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। नियोक्ता कंपनी वेदांता कोरबा द्वारा इस कैंप में वेल्डर और सिलाई मशीन ऑपरेटर पद के लिए योग्यता आठवीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। फिटर, होटल प्रबंधन और इलेक्ट्रीशियन पद के लिए योग्यता दसवीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। सोलर टेक्नीशियन पद के लिए योग्यता आईटीआई होना चाहिए। इन सभी पदों के लिए प्रतिमाह वेतनमान दस हजार से 12 हजार होगा। रायपुर के नियोक्ता कंपनी द्वारा सेल्स ऑफिसर पद के लिए योग्यता 10वीं और 12वीं पास होनी चाहिए। प्रतिमाह वेतनमान 10000 से 14000 प्रतिमाह होगा। इसके लिए आयु सीमा 22 से 35 वर्ष होनी चाहिए। सेल्स ऑफिसर का कार्य क्षेत्र खरसिया, सक्ती, डभरा और चंद्रपुर होगा।
रायपुर में मेगा रोजगार मेले का आयोजन, 15 से अधिक कंपनी में 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती...
निजि क्षेत्र में नौकरी पाने का बेहतर मौका,355 पदों पर होगी भर्ती,12 वी पास भी हो सकेंगे शामिल नही देना होगा कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क इस दिन होगा आयोजन...
बिलासपुर में 27 जून को कोनी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में 355 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को प्राइवेट संस्थानों में नौकरी करने का मौका मिल सकता है। कैंप में शामिल होने के लिए योग्यता बारहवीं, ग्रेजुएट, कम्प्यूटर डिप्लोमा, एमबीए जैसी डिग्री होना जरूरी है। इसमें सिलेक्ट होने वाले युवाओं को 8 हजार रुपए से लेकर 30 हजार रुपए तक सैलरी मिल सकती है।
रायपुर : जिले में 16 जून को होगा लोन मेला का आयोजन, स्वरोजगार के लिए दिया जायेगा ऋण
रायपुर : जिले में 16 जून को लोन मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला प्रातः 11 बजे शासकीय आई.टी.आई सड्डू में आयोजित किया जाएगा। इस मेले में जिले के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे हितग्राहियों को उनकी योग्यता एवं रूचि के अनुसार स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर रायपुर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपने विभाग के स्वरोजगार मूलक योजनओं की जानकारी एवं आवेदन पत्र के साथ मेले में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के न्युनतम 12वीं कक्षा उर्तीण एवं रोजगार कार्यालय में विगत 02 वर्षो से पंजीकृत युवाओं को अन्य शर्ते पूर्ण करने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इस समय जिले के 48 सौ युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इसमें 12वीं कक्षा उर्तीर्ण युवा के साथ आई.टी.आई., डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक स्तर के युवा शामिल है।
NTPC में 60 हजार से 1 लाख तक सैलेरी, 300 पदों पर भर्ती 2 जून तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन..
नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने 300 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए 35 साल तक की उम्र के उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार पद के लिए दो जून तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर सीधी भर्ती हेतु परीक्षा तिथि निर्धारित,7 जून से 22 जून तक होगी परीक्षा देखे समय सारिणी...
राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा तिथि निर्धारित कर दी गई है। प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती परीक्षा प्रदेश के 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रोजगार मेले का आयोजन,347 पदों पर होगी भर्ती,निजी क्षेत्र में रोजगार तलाश करने वालो के लिए बेहतर मौका ...
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं। इस प्लेसमेंट कैंप में निजी नियोजकों द्वारा 347 अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली गई हैं। कैंप में इंजीनियरिंग किए हुए बेरोजगार भाग ले सकते हैं।
58 प्रतिशत आरक्षण पर छूट मिलने के बाद भी भर्तियों पर फंसा पेंच, अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर फिर जाएगा पानी?
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में होने वाली भर्तियों पर सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद पेंच फंस गया है। भर्ती के लिए सिर्फ सरगुजा संभाग से ही आवेदन मंगाए गए थे। जबकि कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी के लिए द्वार खोल दिए हैं। असमंसज में फंसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ने भर्ती प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन मांगा है।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएसस सिंहदेव का कहना है कि भर्ती को लेकर जीएडी विभाग जांच कर रहा है। मंथन के बाद उचित कदम उठाया जाएगा। भर्तियां न होने पाने की वजह से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी की समस्या बनी हुई है, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब एक बार फिर से पेंच फंसने से भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है। अब देखना होगा कि अभ्यर्थियों को नौकरी और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को स्टाफ कब तक मिल पाता है।
छग बिजली विभाग में 71 पदों पर भर्ती का आदेश जारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 400 पदों पर दस्तावेज परीक्षण जल्द
रायपुर. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने 70 पदों पर भर्ती आदेश जारी कर दिए हैं.

छत्तीसगढ़ में मेगा रोजगार प्लेसमेंट कैम्प, 3 मई से 19 मई तक कर सकेंगे आवेदन,आंगनबाड़ी के साथ 10 अलग-अलग कंपनी में 5500 पदों पर होंगी भर्ती...
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के भिलाई क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की वैकेंसी निकली है। अगर आप इच्छुक हैं तो 4 मई से 19 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 4 मई को मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 10 कंपनियों के द्वारा करीब 5500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी।
छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्लेसमेंट कैम्प कल: 8वीं से लेकर ITI किए बेरोजगारों के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका, 485 पदों पर होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ में 8वीं कक्षा से लेकर ITI किए हुए बेरोजगारों को अच्छी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग ऐसे बेरोजगारों के लिए 28 अप्रैल को एक प्लेसमेंट कैंप आयोजित कर रहा है। यहां अलग-अलग कंपनियां 485 पदों पर नौकरी के लिए बेरोजगारों का चयन करेंगी।


बिलासपुर में कल प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन इलेक्ट्रीशियन,सेल्स मैनेजर,नर्सिंग स्टाफ सहित 285 पदों पर होगी भर्ती देखे पूरी जानकारी
बिलासपुर में रोजगार दफ्तर में 17 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 15 निजी संस्थानों में 285 पदों पर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। उन्हें उनकी शैक्षिणक योग्यता के अनुसार 8 से 35 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी। कैंप का आयोजन सुबह 10.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा।
जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में 159 पदों पर निकली भर्ती इस दिन होगा रोजगार कैम्प
जिला रोजगार कार्यालय मालवीय नगर चौक पर 27 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से रोजगार कैम्प लगाया जाएगा। जहां शिक्षित बेरोजगारों के नौकरी के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। 159 पदों पर यह भर्तियां होनी है। इसके लिए अभ्यर्थियों के अपने संपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने कहा गया है।
जिला रोजगार अधिकारी के मुताबिक वन साफिंग एंड सॉल्यूशन द्वारा आईटी कंटेंट राईटर के लिए 1, डिजिटल मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव 1, रिलेशनशिप मैनेजर के 6, बिजनेस डेव्हलपमेंट मैनेजर (केवल महिला) के लिए 1, टेली सेल्स इक्सक्यूटिव (केवल महिला) के लिए 15, सीनियर अकाउंटेंट के लिए 1, मैनेजर के लिए 1 कम्प्यूटर ऑपरेटर के 10, ऑटो कार्ड के लिए 2, ग्राफिक डिजाइनर सीनियर के 1, बिजनेस डेव्हलपमेंट मैनेजर के 1, सोशल मीडिया मैनेजर के 1, सेल्स एवं , , मार्केटिंग के 2, टेक्निकल एक्जीक्यूटिव के 3, कम्प्यूटर टीचर के 6, टेलीकॉलर के लिए 10, फील्ड वर्क के 10, एस ब्रांच मैनेजर के 1, रिलेशनशिप मैनेजर बीडीएम / बीडीई / बीडीए के 6, बीडीएम, बीडीई, बीडीए के 3, यूनिट मैनेजर के 3, पीएचपी डेवलपर के 5, बीडीएम, बीडीई, बीडीए के 3, यूनिट मैनेजर के 3 सहित अन्य पदों पर भर्तियां होनी हैं। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।
छत्तीसगढ़ में पहली बार मेडिकल कॉलेज की भर्ती लेगा व्यापम 4000 पदों पर होगी भर्ती सरकार से मिली मंजूरी
छत्तीसगढ़ में जल्द ही 10 मेडिकल कॉलेज और उनके संबद्ध अस्पतालों में 4 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। पहली बार यह भर्ती छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल से होगी। नई नियुक्तियों के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने हाल ही में राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा था। शासन से अब प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इन कॉलजों और अस्पतालों में तृतीय व चतुर्थ कर्मचारियों में नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ, वार्ड ब्वाय और आया के पद शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में 10000 शिक्षकों की सीधी भर्ती की प्रकिया तैयार, जल्द होगी परीक्षा..
छत्तीसगढ़ सरकार अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए 10 हजार शिक्षकों की सीधी भर्ती करने जा रहा है । शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है । संभावना है कि यह प्रस्ताव हफ्तेभर बाद यानी 6 सितंबर को प्रस्तावित भूपेश बघेल मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाए । प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर होने के बाद अगले कुछ महीने में भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी । इससे पहले 2019 में शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए गए थे । 14580 पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया 3 साल चली और कुछ दिन पहले ही अंतिम काउंसिलिंग भी हो गई ।
रायपुर | रविशंकर यूनिवर्सिटी में इन पदों पर वैकेंसी, ई - मेल के द्वारा करे आवेदन...
विश्वविद्यालय के नियमो के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2022 - 23 प्रबंधन के पीजी छात्रों को पढ़ाने हेतु अस्थायी तौर पर अतिथि संकाय के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है सभी इक्छुक उम्मीदवार 23 अगस्त 2022 तक प्रबंधन संस्थान, प. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर में डाक एवं instituteofmanagement93@gmail.com पर स्वप्रमाणित आवश्यक दस्तावेजो को भेजकर आवेदन कर सकते है |
मानव संसाधन एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग के लिए अतिथि संकाय
योग्यता
वित्त क्षेत्र के लिए वाणिज्य पृष्ठभूमि के साथ एमबीए
एचआर क्षेत्र के लिए कंप्यूटर एप्लीकेशन पृष्ठभूमि के साथ एमबीए
5 साल बाद एसआई समेत 975 पदों पर भर्ती 4 जून से होगी भर्ती की प्रक्रिया शुरू इस बार पैटर्न में हुआ बदलाव भर्ती होगी ऐसे देखे..
पुलिस विभाग में पांच साल बाद बड़े पैमाने पर भर्ती होगी । एसआई , सूबेदार , प्लाटून कमांडर के 975 पदों के लिए 4 जून से भर्ती शुरू होगी , हालांकि भर्ती के नियमों में बदलाव किया गया है । भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं का पहले शारीरिक नापजोख और दस्तावेज की जांच की जाएगी । इसमें पास होने वाले पीएससी की तरह प्रीलिम्स की लिखित परीक्षा देंगे इसमें पास होने वालों मेंस का एग्जाम देना होगा । इसमें जो पास होंगे उनका फिजिकल टेस्ट और फिर मेडिकल टेस्ट होगा । इसके बाद भर्ती की फाइनल सूची जारी की जाएगी । भर्ती के लिए एडीजी विवेकानंद सिन्हा , आईजी अजय यादव के नेतृत्व में भर्ती कमेटी बनाई गई है । इसके अलावा हर रेंज में कमेटी बनाई गई है , जो रेंज स्तर पर परीक्षा लेंगे । कमेटी के सदस्य आईजी अजय यादव ने बताया कि भर्ती की पूरी तैयारी कर ली गई है । छात्रों को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है । 4 जून से शारीरिक नापजोख और दस्तावेज का सत्यापन होगा । इसमें पास होने वालों के लिए फिर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा । भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी गई है , ताकि किसी तरह का विवाद या शक न हो ।