छत्तीसगढ़ में पहली बार मेडिकल कॉलेज की भर्ती लेगा व्यापम 4000 पदों पर होगी भर्ती सरकार से मिली मंजूरी
छत्तीसगढ़ में जल्द ही 10 मेडिकल कॉलेज और उनके संबद्ध अस्पतालों में 4 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। पहली बार यह भर्ती छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल से होगी। नई नियुक्तियों के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने हाल ही में राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा था। शासन से अब प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इन कॉलजों और अस्पतालों में तृतीय व चतुर्थ कर्मचारियों में नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ, वार्ड ब्वाय और आया के पद शामिल हैं।