रोजगार

बिलासपुर में कल प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन इलेक्ट्रीशियन,सेल्स मैनेजर,नर्सिंग स्टाफ सहित 285 पदों पर होगी भर्ती देखे पूरी जानकारी

बिलासपुर में रोजगार दफ्तर में 17 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 15 निजी संस्थानों में 285 पदों पर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। उन्हें उनकी शैक्षिणक योग्यता के अनुसार 8 से 35 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी। कैंप का आयोजन सुबह 10.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा।


15 निजी प्रतिष्ठानों की ओर से प्लम्बर, इलेक्ट्रिशयन, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स ऑफिसर, नर्सिंग स्टॉफ, फॉर्मेसी, ब्रांच मैनेजर, फील्ड ऑफिसर, एकाउटेंट जैसे 285 विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रोजगार मेले में शामिल होने वाले आवेदक सीधे अपने सर्टिफिकेट के साथ पंजीयन कराकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image