छत्तीसगढ़
सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा खत, आवासों को स्वीकृत कर लक्ष्य प्रदान करने का किया अनुरोध
रायपुर। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थाई प्रतीक्षा सूची में शामिल 6,99,439 परिवारों के साथ आवास प्लस के 8,19,999 परिवारों के आवास को स्वीकृत कर लक्ष्य प्रदान करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा- राज्य सरकार के सामाजिक-आर्थिक जातिगत – 2011 के मापदण्डों के अनुसार सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में कुल 47, 090 परिवार आवासहीन पाए गए है।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आवासों को स्वीकृति देते हुए लक्ष्य देने के साथ ही केन्द्रांश की राशि उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किये है।
शिक्षक दिवस पर आज : राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन,राज्यपाल के हाथों 52 शिक्षक होंगे सम्मानित
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में प्रातः 10 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे और अति विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे और विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे।आपको बता दे राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 52 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 48 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 48 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रूपाए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
BREAKING : कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति का किया गठन, छग से टीएस सिंहदेव को किया गया शामिल
रायपुर। कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ से टीएस सिंहदेव को सदस्य बनाया गया है। 16 सदस्यीय कमेटी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी सहित 16 सदस्य शामिल किये गये हैं।
देखें सूची :

लग्जरी कार में लिखा था PRESS, गांजे और कफ सिरप की हो रही थी तस्करी, जब पुलिस ने पकड़ा तो…
जशपुर। कांसाबेल पुलिस ने पोंगरो गांव में नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां PRESS लिखी गाड़ी से गांजा और कफ सिरप की तस्करी करते हुए 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी क्रेटा कार से कफ सिरप लाकर छोटे वाहन में डंप करते थे। पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके बाद दबिश दी गई और बड़ी मात्रा में कफ सिरप जब्त कर आरोपी अहमद खान और निशांत गोलू यादव को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है।
नशे की सप्लाई चैन तोड़ने की मुहिम
छत्तीसगढ़ का सीमावर्ती जिला जशपुर नशे की सप्लाई चेन में आता है, जिसे तोड़ने के लिए डीआईजी डी. रविशंकर,एएसपी उमेश कश्यप ने सभी पुलिस थानों,चौकी को लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दे रखे हैं। कांसाबेल थाना प्रभारी मल्लिका बनर्जी तिवारी को पुख्ता सूचना मिली कि कांसाबेल इलाके में एक छोटे वाहन में नशीली दवा रखकर बेचा जा रहा है। एसडीओपी सन्दीप मित्तल के दिशा निर्देश पर एक टीम बनाई गई और पोंगरो गांव में रेड कार्रवाई की गई।
एसडीओपी सन्दीप मित्तल ने बताया कि कांसाबेल में कफ सिरप को नशे के रूप में युवाओं को बेचकर उन्हें इसका आदी बनाया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. आज की कार्रवाई में जब्त कफ सिरप ओनेरेक्स प्रतिबंधित है, जिसे पड़ोसी राज्य झारखण्ड से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाया जाना था।
पुलिस ने बताया कि कप सिरप करीब 25 हजार, गांजा की कीमत करीब 10 हजार, छोटा हाथी वाहन की कीमत करीब 75 हजार और क्रेटा कार की कीमत 13 लाख 31 हजार आंकी गई है। 14 लाख 3100 रुपये का कुल मशरूका जब्त किया गया है।
इस कार्रवाई में इस बात का खुलासा हुआ है कि सप्लाई करने वाला कुनकुरी निवासी निशांत गोलू यादव है, जो अपनी सफेद रंग की क्रेटा कार में प्रेस लिखकर नशे का कारोबार करता है। पत्रकारिता की आड़ में अपराध करने वालों पर पुलिस की नजर कई दिनों से थी।
फिलहाल जशपुर जिले में नशे के कारोबार का पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है। अभी और भी कई नशे के सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ेंगे।
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। रायपुर समेत कई जिलों में सोमवार शाम के बाद तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। कांकेर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव और नारायणपुर जिले में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश के लिए इस समय कई सिस्टम एक्टिव हैं। मानसूनी द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर लगातार हिमालय की तराई में बनी हुई है। एक ऊपरी साइक्लोन सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटे में इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने की संभावना है ।
एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक 1.5 किलोमीटर से 3.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है । एक ऊपरी साइक्लोन अंदरुनी ओडिशा के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है।
एक ऊपरी साइक्लोन सर्कुलेशन आंध्र प्रदेश और उससे लगे तेलंगाना के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। एक द्रोणिका उत्तर प्रदेश बिहार होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनने की संभावना है। जिसके कारण प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना बन रही है । इन सबके असर से आज प्रदेश में अच्छी बारिश के संकेत हैं। भारी बारिश का क्षेत्र मुख्य तौर पर दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की प्रबल संभावना है।
मुख्यमंत्री बघेल शिक्षक दिवस के अवसर पर जीर्णोंद्धार किये गये 8152 स्कूल भवनों का करेंगे लोकार्पण, 1500 नवनियुक्त शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक अभिनव योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। इसी कड़ी में जर्जर स्कूल भवनों के जीर्णोंद्धार के लिये प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना‘ प्रारंभ करने के साथ-साथ बड़ी संख्या में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति भी की जा रही है।
BREAKING : पीसीसीएफ व्ही. श्रीनिवास राव वन बल प्रमुख नियुक्त, आदेश जारी
रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के अधिकारी व्ही.श्रीनिवास राव प्रधान मुख्य वन संरक्षक को वन बल प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आज वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन द्वारा आदेश जारी किया गया है।
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के इस दौरे के बाद जारी होगी कांग्रेस की पहली सूची, सियासी हलचल हुई तेज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची अब राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के राजनांदगांव दौरे के बाद जारी होगी। खड़गे का 8 सितंबर को राजनांदगांव दौरा प्रस्तावित है। इससे पहले प्रत्याशी चयन को लेकर रविवार की रात को प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित और चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें कुछ सीटों पर प्रत्याशी चयन को लेकर सहमति बन गई है।
इस बीच सूत्रों के हवाले से जो खबर निकलकर आ रही है उसके अनुसार कांग्रेस इस बार केवल ऐसे नेताओं को टिकट नहीं देगी जिसके पास चुनाव लड़ने का अनुभव न हो। पार्टी ने तय किया है कि केवल उन्हीं दावेदारों के नाम पर विचार किया जाएगा जिन्होंने पहले किसी भी स्तर पर कोई चुनाव लड़ा होगा, चाहे व पंच या पार्षद का ही चुनाव क्यो न हो।
कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 6 सितंबर को जारी होनी थी। इसके तहत 4 और 5 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक प्रस्तावित थी। इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरा कार्यक्रम को देखते हुए इसे टाल दिया गया है। अब यह बैठक खड़गे के 8 तारीख को प्रस्तावित राजनांदगांव दौरा के बाद होगी। बता दें कि स्क्रीनिंग कमेटी दावेदारों का नाम फाइनल कर एआईसीसी को भेजेगी। स्क्रीनिंग कमेटी की तरफ से भेजे गए पैनल में से ही केंद्रीय समिति प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।
भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ बनाएगी कांग्रेस
छत्तीसगढ़ कांग्रेस भारत जोड़ों यात्रा की वर्षगांठ मनाएगी। इसका आयोजन 7 सितंबर को किया जाएगा। बीते वर्ष (2022) 7 सितंबर को ही राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक अपनी भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत की थी। भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएग
बैठक में प्रदेश में फिर से सरकार बनाने का संकल्प
कांग्रेस की विस्तारित बैठक में एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारे पास 75 सीटों के साथ फिर सरकार बनाने की चुनौती है आप लोग चुनौती से अनभिज्ञ नहीं है। आप लोगों ने बहुत से चुनौतिया देखी है। आप लोगों ने 15 साल तक भाजपा की सरकार का सामना किया, हिम्मत नहीं हारे और विजय प्राप्त की। आपको कोई भी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी देती है उसका आप अच्छे से जिम्मेदारी निभाते है। आप कांग्रेस पार्टी का सिपाही बने रहे और यही कारण है की आपकी पहचान बनी रही। हम सबकी पहचान है कांग्रेस पार्टी। हम जो कुछ भी है अपनी कांग्रेस पार्टी के कारण है। आप पार्टी के सच्चे सिपाही है। ये जो तिरंगा गले में पहना है उससे हमारी पहचान होती है आदर सम्मान भी मिलता है। गौरव महसूस होता और हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। हमें गर्व है कि हम कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही है, पार्टी हमें जो भी काम देती है उसे हम गौरव के साथ, आत्मविश्वास के साथ करते है। कांग्रेस पार्टी में काम करके ब्लॉक से लेकर बड़े-बड़े पदो पर जा सकते है। सबके सहयोग के साथ मिलकर काम करना है। पार्टी का कोई भी काम छोटा नहीं होता है हर काम महत्वपूर्ण होता है। हमारी सरकार की उपलब्धि है और आपके क्षेत्र में जो काम हुये है उसे जनता को बतायें। किसी को भी टिकट मिले उनके प्रति काम करें। चुनौतियां देख रहे है कैसे हमारे संविधान बदलने का भी प्रयास किया जा रहा है। ये कुछ भी कर सकते है लेकिन अगर हम आप हमारे सिपाही जमीन पर अड़े रहेंगे तो किसी की ताकत नहीं है कि वो कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर सके। छत्तीसगढ़ में हम बहुत मजबूती पर है। सरकार आयेगी इसमें कोई संदेह की बात नहीं है हमारे काम हुये है। हमें गर्व है हमारे नेतृत्व पर। राहुल गांधी कल आये और लाखों की संख्या हमारे युवा वहां पर मौजूद थे। राहुल गांधी की बात को लोग सुनते है। पिछले बार उन्होंने जो वायदा किया उनको उन्होंने पूरा करके दिखाया। लोगों को विश्वास है कांग्रेस पर, आप लोगों पर, जब आप जाते है एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के कोई पदाधिकारी और एक तरफ आप खड़े हो जाये आम लोगों के बीच में आप पर विश्वास करेंगे भाजपा के नेताओं पर विश्वास नहीं करेंगे क्योंकि उनको मालूम है कि कांग्रेस झूठ की राजनीति नहीं करती। अपना काम करना है निभाना है जो भी काम हमें मिलेगा उसको हम इस तरह से करके दिखायें कि नतीजे नजर आयें। एक-एक सीट महत्वपूर्ण है।
07 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनायेंगे। राहुल गांधी ने ऐतिहासिक कार्यक्रम करके दिखाया है जिसमें देश को जोड़ा मोहब्बत में। इस भारत जोड़ो पदयात्रा से लोगों की सोच में बदलाव आया। आप लोगों ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का सफल आयोजन भी किया। हम छत्तीसगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे। छत्तीसगढ़ में 64000 फेरे ट्रेनों के रोक दिया गया है इसका सीधे-सीधे नुकसान आम छत्तीसगढ़ के लोगों का हुआ है। 24 ट्रेने अभी रोक दी है। इनके खिलाफ भी कांग्रेस आवाज उठायेगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रभारी कुमारी सैलजा जी के नेतृत्व में सेक्टर, जोन के पदाधिकारी का प्रशिक्षण हुआ। संकल्प शिविर कार्यक्रम चल रहा है। भरोसे का सम्मेलन हुआ, राजीव युवा मितान का सम्मेलन हुआ जो युवाओं के लिये ऐतिहासिक सम्मेलन था। 8 सिंतबर को राजनांदगांव में भरोसे का सम्मेलन होने वाला है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आयेंगे। 7 सितंबर 2022 को राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरूआत की थी। राहुल गांधी ने कांग्रेस के मूल सिद्धांत को लेकर लोगों के बीच गये। राहुल गांधी ने नारा दिया था कि जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो।
भाजपा जिस तरह से हमलावर हुये अफवाह फैलाये, झूठ बोले। धान खरीदी राज्य सरकार करती है केंद्र सरकार सिर्फ चावल खरीदी है। प्रधानमंत्री वोट पाने के लिये झूठ का सहारा ले रहे है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाये। भाजपा के आरोप पत्र में भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित नहीं था क्योंकि उनके आरोप पत्र पर भाजपा के कार्यकर्ता को विश्वास नहीं था। भाजपा की सरायपाली की सभा में लोग इकट्ठा नहीं हुये थे तो उन्होंने उड़ीसा से भीड़ लाया गया। इंडिया की बैठक हो रही है सारे विपक्ष के नेता गंभीरता से आगे बढ़ रहे है भाजपा इसलिये भयभीत है। देश का ध्यान भटकाने के लिये वन नेशन वन इलेक्शन की बाते कर रही है। भाजपा की कार्यप्रणाली से हम सबको डरना नहीं है। संसद की बैठक बुलाये है लेकिन एजेंडा नहीं बताया है क्यों बुलाया है? हम अपनी सरकार के कामों के दम पर फिर से सरकार बनायेंगे।
छत्तीसगढ़ में शराब पीने के बाद दो सगे भाई समेत तीन की मौत
जांजगीर-चांपा। अकलतरा के परसाही गांव में शराब पीने के बाद दो सगे भाई समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। तीनों की शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां तीनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार परसाही गांव में संजय सांडे, संतकुमार सांडे और जितेंद्र सांडे ने शराब पी थी, जिसके बाद तीनों की तबियत बिगड़ गई और अकलतरा अस्पताल ले जाने पर 2 सगे भाई संजय सांडे और जितेंद्र सांडे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वहीं तीसरे व्यक्ति जितेंद्र सांडे को बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। अकलतरा पुलिस मौक़े पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।
एयर हाेस्टेस की मुंबई में गला काटकर हत्या, इंडियन एयरलाइंस में थी कार्यरत, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। इंडियन एयरलाइंस की एयर हाेस्टेस की मुंबई में गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार एयर हाेस्टेस रायपुर की रहने वाली थी। अंधेरी ईस्ट थाना इलाके का मामला।आपको बता दें कि रायपुर के राजेंद्र नगर निवासी एयर होस्टेस रूपल ओगरे की गला काटकर हत्या कर दी गई है। मुंबई अंधेरी ईस्ट स्थित एनजी कॉम्प्लेक्स में फ्लैट के वाशरूम में रक्तरंजित लाश मिली है। पिछले 2 साल से एयर इंडिया में एयर होस्टेस के पद पर मुंबई में पदस्थ थी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
महिलाओं के संरक्षण के लिए कानून का सख्ती से किया जा रहा है पालन- सीएम बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य में महिला सुरक्षा के प्रति बेहत संवेदनशील हैं। महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री बघेल के निर्देशों के अनुसार महिलाओं के संरक्षण के लिए कानून का सख्ती से पालन किया जा रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए राज्य के प्रत्येक थाने में एक महिला सेल का गठन किया गया है और महिलाओं के संबंधित अपराधों की स्वतंत्र जांच भी की जा रही है
महिला अपराध से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगी शासकीय नौकरी
महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने ये घोषणा भी की है कि महिला अपराध से जुड़े व्यक्ति को शासकीय नौकरी नहीं मिलेगी।
रायपुर समेत छग के कई जिलों में झमाझम बारिश ,मौसम विभाग ने 5 और 6 सितंबर के लिए जारी किया येलो अलर्ट
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। रायपुर में बीते शनिवार को देर शाम बारिश हुई। इसके बाद रात में भी छीटें पड़ी। आज सुबह से ही राजधानी में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही झमझाम बारिश भी हो रही है। दो दिनों की बारिश से निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुबह से ही तेज धूप था। लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। इसके बाद देर शाम को राजधानी में मौसम का मिजाज बदला और मौसम सुहावना हो गया है। शाम को हल्की मध्यम बारिश हुई। कल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। आज भी प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश, तो कहीं झमाझम बारिश होने की संभावना है।
कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेशभर में झमाझम बारिश हो सकती है। बीते कुछ दिनों से मानसून पर ब्रेक लग गया था। इससे तापमान बढ़ने लगा था और लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। बीते दिनों देर शाम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट हो सकता है। प्रदेशभर के कई इलाकों में गरज चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।
6 या 7 सितंबर, कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानें इसकी सही डेट और शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ
श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को जन्माष्टमी कहा जाता है. माना जाता है कि यह वही दिन है जब भगवान विष्णु ने धरती पर कृष्ण अवतार लिया था. हर साल भाद्रपद माह के कृष्म पक्ष की अष्टमी तिथि पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. इस दिन भक्त पूरे श्रद्धाभाव से अपने आराध्य श्रीकृष्ण (Shri Krishna) के लिए व्रत रखते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती हैमान्यतानुसार श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था इस चलते 6 सितंबर के दिन ही कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त (Puja Shubh Muhurt) रात 11 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 42 मिनट तक है. माना जाता है कि श्रीकृष्ण की पूजा करने पर भक्तों के जीवन में खुशहाली आती है. जन्माष्टमी के दिन शुद्ध जल, दूध, दही, शहद और पंचमेवा से बाल कृष्ण (Bal Krishna) की मूर्ति को स्नान कराया जाता है. इसके बाद उन्हें वस्त्र पहनाकर पालने में स्थापित करते हैं. श्रीकृष्ण की आरती की जाती है, भजन गाए जाते हैं और जन्माष्टमी की कथा पढ़ी, देखी व सुनी जाती है. इस दिन भोग में पंजीरी तैयार की जाती है और पूजा के पश्चात सभी में इसे बांटा जाता है. रात्रि जागरण आयोजित किए जाते हैं और श्रीकृष्ण की स्तुति की जाती है।
पंचांग के अनुसार
पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 6 सितंबर, दोपहर 3 बजकर 37 मिनट से शुरू हो रही है और अगले दिन यानी 7 सितंबर को शाम 4 बजकर 14 मिनट पर खत्म होगी.। इसके अलावा 6 सितंबर को सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा और 7 सितंबर के दिन 10 बजकर 25 मिनट पर इसकी समाप्ति हो जाएगी।
श्रीकृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ
शास्त्रों के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. इस मान्यता के अनुसार गृहस्थ जीवन वाले 6 सितंबर को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे. मथुरा में भी जन्माष्टमी 6 सितंबर को ही मनाई जाएगी. इसी दिन रोहिनी नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है. वहीं वैष्णव संप्रदाय में श्रीकृष्ण की पूजा का अलग विधान है. इसलिए वैष्णव संप्रदाय में 07 सिंतबर को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा।
चुनावी साल : प्रत्याशियों के नाम लिफाफे में बंद, राजीव भवन में कांग्रेस चुनाव समिति की आज फिर होगी बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। टिकट दावेदारों को लेकर आज कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक है। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे से होगी। इस बैठक में प्रभारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विस अध्यक्ष चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज शामिल होंगे।बता दे रविवार को राजीव भवन में तीन घंटे तक चली चुनाव समिति की मैराथन बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई, जिसमें यह सहमति बनी कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।राजीव भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, चुनाव समिति के अध्यक्ष मो. अकबर की मौजूदगी में प्रत्याशियों की टिकट पर चर्चा हुई।इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि प्रत्याशियों की सूची में पहले चरण में राज्य शासन के मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष के सीट की घोषणा होगी। इसके बाद अन्य सीटों के प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोहः इन शिक्षकों को मिलेगा सम्मान
रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में 5 सितंबर 2023 को प्रातः 10 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे और अति विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे और विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे।
शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 52 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 48 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 48 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रूपाए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
राज्य स्मृति पुरस्कार
शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के 04 महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर 04 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें रायपुर जिले की प्रधान पाठक ममता अहार को ’’डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’’, कोण्डागांव जिले की प्रधान अध्यापक मधु तिवारी को ’’डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’’, रायगढ़ जिले की व्याख्याता रश्मि वर्मा को ’’डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’’ और खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले की शिक्षक एलबी इन्दिरा चन्द्रवंशी को ’’श्री गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया जाएगा।
राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022
राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2022 से सम्मानित होने वाले 48 शिक्षकों में से कांकेर जिले के शिक्षक एल.बी. कृष्णपाल राणा और शिक्षक एल.बी. रूखमणी साहू, नारायणपुर जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. देवेन्द्र कुमार देवांगन और प्रधान पाठक ब्रजेश्वरी रावटे, जगदलपुर जिले के शिक्षक महेश कुमार सेठिया और व्याख्याता रमेश कुमार उपाध्याय, दंतेवाड़ा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. खेमलाल सिन्हा और उच्च श्रेणी शिक्षक उषा भूआर्य, बालोद जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. श्रवण कुमार यादव और सहायक शिक्षक एल.बी. पुष्पलता साहू, राजनांदगांव जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. तुलेश्वर कुमार सेन और शिक्षक एल.बी. पारूल चतुर्वेदी, दुर्ग जिले के प्रधान पाठक यशवंत कुमार पटेल और शिक्षक एल.बी. के. शारदा, कबीरधाम जिले की शिक्षक यक्ष चंद्राकर और प्रधान पाठक शिव कुमार बंजारे, बेमेतरा जिले की शिक्षक एल.बी. ज्योति बनाफर और व्याख्याता एल.बी. सुषमा शुक्ला शर्मा, महासमुंद जिले के व्याख्याता एल.बी. अनिल कुमार प्रधान और सहायक शिक्षक एल.बी. डोलामणी साहू, गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. संतोष कुमार तारक और सहायक शिक्षक एल.बी. लताबेला मोंगेंरे के नाम शामिल है।
इसी प्रकार वर्ष 2022 राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए रायपुर जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. उत्तम कुमार देवांगन और सहायक शिक्षक एल.बी. डॉ. श्रीमती गोपा शर्मा, धमतरी जिले के व्याख्याता एल.बी. राजूराम साहू और सहायक शिक्षक एल.बी. दीनबुधु सिन्हा, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. विनोद कुमार डड़सेना और प्रधान पाठक आशा साहू, जांजगीर चांपा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. राजेश कुमार सूर्यवंशी और व्याख्याता एल.बी. अनुराग तिवारी, रायगढ़ जिले के व्याख्याता एल.बी. भोजराम पटेल और सहायक शिक्षक एल.बी. संतोष कुमार पटेल, बिलासपुर जिले के व्याख्याता एल.बी. सुशील कुमार पटेल और सहायक शिक्षक एल.बी. रामधन पटेल, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की सहायक शिक्षक एल.बी. अदिति शर्मा और सहायक शिक्षक एल.बी. भीष्म प्रसाद त्रिपाठी, कोरबा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. गोकुल प्रसाद मार्बल और शिक्षक मुकुन्द केशव उपाध्याय, जिला सक्ती के सहायक शिक्षक एल.बी. पुष्पेन्द्र कुमार कौशिक और सहायक शिक्षक एल.बी. मीरा देवांगन, कोरिया जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. रूद्र प्रताप सिंह राणा और व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनोद पाण्डेय, सूरजपुर जिले की व्याख्याता निशा सिंह और सहायक शिक्षक एल.बी. दिनेश कुमार साहू, सरगुजा जिले की व्याख्याता अनामिका चक्रवर्ती और व्याख्याता एल.बी. अंचल कुमार सिन्हा, बलरामपुर जिले के व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य बाबूलाल लहरे और सहायक शिक्षक एल.बी. रमेश कुमार साकेत का नाम शामिल है।
सिंगल नाम से उम्मीदवारों के पैनल भेजने वाले जिलाध्यक्षों को सीएम बघेल ने लिया आड़े हाथ : कहा-दबाव में आकर किया है तो इन पर कार्रवाई करें
0 75 सीटें जीतकर फिर सरकार बनाने के संकल्प के साथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की हाल ही में विस्तारित की गई कार्यकारिणी की राजीव भवन में बैठक आयोजित की गई। प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, मंत्री मोहन मरकाम, नंदकुमार साय की उपस्थिति में यह बैठक संपन्न हुई। जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने अपना उद्बोधन दिया और फिर से सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान CM भूपेश बघेल ने ऐसे प्रत्याशियों की आलोचना की जिन्होंने संबंधित विधानसभा सीट सिंगल नाम का पैनल भेजा है।
ऐसे जिलाध्यक्षों पर करें कार्रवाई
कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से कहा है कि जिन जगहों पर जिला अध्यक्ष ने दबाव में आकर सिंगल नाम का पैनल रखा है, ऐसे जिला अध्यक्षों पर कार्रवाई करे। बघेल ने कहा कि कुछ जगहों पर शिकायतें आई है कि दावेदारों ने जिला अध्यक्षों पर दबाव बनाकर अपना नाम सिंगल भिजवा दिया है, जबकि बाकी दावेदारों की क्षमता को देखकर उनके नामों पर विचार होना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि ऐसे जिला अध्यक्षों की कार्य क्षमता पर प्रश्नचिन्ह लग जाता है। बघेल ने प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि ऐसी शिकायतों का परीक्षण कर जिम्मेदार जिला अध्यक्षों पर कार्रवाई करे।
कांग्रेस-भाजपा के 90 सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी ! सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही सूची, इन नामों पर लग सकती है मुहर
रायुपर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने को कुछ समय ही शेष है। उससे पहले प्रदेश में सियासी दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। इस बीच राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के दौरे का सिलसिला भी लगातार जारी है। कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों ने चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा ने तो अपने 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिय है और दूसरी सूची भी जल्द जारी करने वाली है।
वहीं, कांग्रेस भी अपने पहली सूची के उम्मीदवारों का नाम लगभग तय कर चुकी है और अब हाईकमान की मुहर का इंतजार है। इस बीच एक सूची सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दोनों ही पार्टियों के राज्य की सभी 90 सीटों के संभावित प्रत्याशियों के नाम हैं।
यहां देखें नामों की लिस्ट










