छत्तीसगढ़
झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही की भेंट चढ़ी 40 वर्षीय व्यक्ति की जिंदगी...गलत इंजेक्शन देने से हुई मौत
सरगुजा। जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उदयपुर के ग्राम खुटिया में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद एक 40 वर्षीय व्यक्ति की और तबीयत बिगड़ जाने से जान चली गई।
परिजन-

मिली सुचना के अनुसार ग्राम खुटिया में एक व्यक्ति को बुखार आने के बाद परिजनों ने इलाज के लिए झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए थे। झोला छाप डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद से उस व्यक्ति की तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लगी थी। व्यक्ति को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह सब झोला छाप डॉक्टर के कारण हुई है।
कांग्रेस ने की 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए सूची…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस संबंध में शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, राजनांदगांव में भागवत साहू, बस्तर में सुशील मौर्य और कवर्धा में होरी राम साहू को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, सक्ति में त्रिलोक चंद जयसवाल, मनेन्द्रगढ़ में अशोक श्रीवास्तव, मोहला-मानपुर में अनिल मानिकपुरी, कोरिया में प्रदीप गुप्ता, पेंड्रा-मरवाही में उत्तम वासुदेव, खैरागढ़ में गजेंद्र ठाकरे और नारायणपुर में रजनु नेताम को जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं।
देखिए सूची…

CRPF जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को अपने बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल बीजापुर लाया गाया था, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक सीआरपीएफ जवान का नाम शशि अख्तर बताया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद से सीआरपीएफ कैंप में हड़कंप मच गया है। पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
CRIME : गला दबाकर बकरे की हत्या, शव लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- ट्रैक्टर ड्राइवर ने…
बिलासपुर। जिले में बकरे की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मालिक का आरोप है कि बकरे को गला दबाकर मार दिया गया फिर शव को पैरावट में छिपाकर रखा गया। बाद में शव को एक किलोमीटर दूर फेंक दिया गया। उसने मुआवजे के बदले केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
बछाली खुर्द निवासी परदेशी राम गोंड गांव में खेती-किसानी के साथ ही बकरा पालन भी करता है। गुरुवार की सुबह वह खेत में काम करने गया था। दोपहर में उसके बेटे ने बताया कि एक बकरे की मौत हो गई है। वह दोपहर में घर पहुंचा, तब पता चला कि बकरे को मार कर पैरावट में छिपा दिया गया था। पता चला कि मोहदा निवासी उमाशंकर राजपूत ट्रैक्टर चालक है। उसने बकरे को गला दबाकर मार दिया। फिर लाश को छिपा दिया।
परदेशी राम और परिजन शव लेकर रात में थाना पहुंचे। उन्होंने अपनी शिकायत में केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की शिकायत लेकर पहुंचे परदेशी राम और उसके रिश्तेदारों ने ट्रैक्टर ड्राइवर उमाशंकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिसवाले उसे मुआवजा लेकर समझौता करने की बात कह रहे थे। लेकिन, उसका कहना है कि हमें मुआवजा नहीं, कार्रवाई चाहिए। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को पुलिस गांव जाएगी और पूछताछ कर जांच करेगी। जांच के बाद इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट...इन जिलों में होगी झमाझम बारिश...जाने अपने जिलों का हाल..!!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गुरुवार को भारी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो मिली लेकिन कई निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज यानी शुक्रवार और शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट और दंतेवाड़ा, बस्तर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, धमतरी और रायपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
जानिए इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम
धमतरी – जिले में गुरुवार को तेज बारिश हुई है। यहां आज भी भारी बारिश के आसार हैं। तेज बारिश के चलते अलर्ट रहने की जरूरत है।
गरियाबंद – यहां मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बीते दिनों उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था लेकिन अब राहत की बारिश हुई है। आज भी मध्यम बारिश हो सकती है।
बालोद – यहां डौंडीलोहारा और गुंडरदेही इलाके में तेज बारिश हुई है। आज भी पूरे जिले में भारी बारिश का अलर्ट है।
बीजापुर – बीजापुर जिले में पिछले 2 दिनों से भारी बारिश की स्थिति है। आज यहां के लिए अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
नारायणपुर – जिले में बारिश का दौर जारी है। आज ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है क्योंकि भारी बारिश की स्थिति नारायणपुर जिले में बन सकती है। पुल-पुलियों को पार करते समय सावधानी बरतने की जरुरत है।
दंतेवाड़ा – जिले में अच्छी बारिश हो रही है। यहां भी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बस्तर – भारी बारिश के हालत बने हुए हैं। यहां 19 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सावधान रहने की जरूरत है।
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में होगी बारिश
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, मानसूनी द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में है और पूर्वी छोर माध्य समुद्र तल पर बाराबंकी, देहरी, रांची, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी तक है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन गया है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवात 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इस मौसम में तंत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए मध्य छत्तीसगढ़ से गुजरने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी स्थिति बन सकती है। बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग रहेगा। इसके अलावा रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में एक-दो जगहों में भारी बारिश और बस्तर संभाग के जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति रहेगी।

इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, जीते 1 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 11 से 13अगस्त 2023 तक न्यू दिल्ली के ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 17वी ऑल इंडिया इंडिपेंडेंट कप इंटरनेशनल कराटे चैम्पियन शिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किया है।
बता दें आयोजन शिकोकाई शितोरियु कराटे इंटरनेशनल के प्रमुख प्रशिक्षक एवम कराते इंडिया आर्गनाइजेशन के मेंटर हांशी भरत शर्मा जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ जिसमे देश विदेश के 2500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
पदक जितने वाले खिलाड़ियों के नाम
टूर्नामेंट में राजनांदगांव मार्शल आर्ट अकादमी के 13 खिलाड़ी शिहान मुरली सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए 01स्वर्ण , 03 रजत एवम 06 कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। टूर्नामेंट में खिलाड़ी अलग अलग आयु और वजन वर्ग में भाग लिए जिसमे सब जूनियर बालिका वर्ग में आदविका दुबे 9 से 10 वर्ष काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही। पारूल साहू ने काता में कांस्य एवं कुमिते में कांस्य पदक जीता, पाखी टेंबुरकर 35 किलोग्राम कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही। बालक सब जूनियर वर्ग में आराध्य दुबे रजत पदक एवम डॉर्विन् साहू ने कांस्य पदक हासिल किया । बालको के कैडेट स्पर्धा में रंजीत सिंह ने काता एवम कुमिते स्पर्धा में एक -एक रजत पदक जीता, अनिमेश् रजक काता कास्य पदक् व बालको के 70 किलो ग्राम वजन वर्ग कुमिते स्पर्धा में शेख हमजा ने कांस्य पदक जीता।
उक्त टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन पर राजनांदगांव जिला कराटे संघ के अध्यक्ष नीलू शर्मा जी, सचिव शीहान मुरली सिंह भारद्वाज, कोषाध्यक्ष दुर्गेश त्रिवेदी, अंतर्राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी गुण्डाधुर अवॉर्डी अंबर सिंह भारद्वाज एवम राजनांदगांव मार्शल आर्ट अकादमी के सीनियर खिलाड़ी दुर्गेश साहू , जय प्रकाश साहू, मोनिका पाढ़ी, ईशभ सिंह राजपूत, टिकेश्वर साहू ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दी।
NSUI ने की इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव खिलाफ कार्रवाई की मांग, थाने में सौंपा ज्ञापन
रायपुर। एनएसयूआई (NSUI) ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल और रजिस्टार जी.के निर्माम के खिलाफ तेलीबांधा में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. विश्वविद्यालय प्रबंधन पर राष्ट्रगान के अनादर का आरोप लगाया गया है. बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रगान के बीच कुलपति और रजिस्टार का हाथ मिलाते वीडियो वायरल हुआ था. NSUI ने 48 घंटे के भीतर कुलसचिव से इस्तीफे की मांग की है. मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि राष्ट्रगान का अपमान करना दण्डिनीय अपराध है. इस तरह की घटनाएं शर्मिंदा करने वाली हैं. जिसमें देश के तिरंगे का सम्मान कुलपति-कुलसचिव जैसे सम्मानित पद में पदाधिकारी अगर नहीं करेंगे तो यह निंदनीय है. इससे छात्रों को आगे चलकर क्या सीख मिलेगी. शर्मा ने कहा हम हम 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हैं अगर 48 घंटे में कुलपति, कुलसचिव माफी नहीं मांगते हैं और इस्तीफा नही देते है तो इसके खिलाफ एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी. उपरोक्त शिकायत पर एफ.आई.आर. पंजिबद्ध कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर तेलीबंधा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा गया.तेलीबांधा थाना प्रभारी फैजुल होड्डा शाह ने बताया की ज्ञापन सौंपा गया है. पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है. मामले में शिकायत के बाद जांच की जा रही है.
हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए भेजी जाएगी 11 करोड़ की सहायता राशि, CM बघेल ने की घोषणा
रायपुर. देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है. ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं.

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी और हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी. मुख्यमंत्री बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है. हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे.
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, BEO समेत छह कर्मचारी सस्पेंड
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक गड़बड़ी के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए बीईओ समेत 6 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। तीन सदस्यीय जांच समिति के जांच प्रतिवेदन के बाद यह कार्रवाई की गई है।
देखिए आदेश की कॉपी…


कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 3 सितंबर को, बीजेपी के दांव से कांग्रेस में अंदरूनी हलचल तेज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 21 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर कांग्रेस के रणनीतिकारों को हैरान कर दिया है। बीजेपी के इस दांव से कांग्रेस में अंदरूनी हलचल तेज हो गई।
सूत्रों की माने तो कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 3 सितंबर को जारी हो सकती है।हालांकि कांग्रेस अभी कांग्रेस में उम्मीदवारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया चल रही है जो 30 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद जिलास्तर से मिले नामों का पैनल चुनाव समिति को भेजा जाएगा।
बता दें कि जिन 21 सीटों पर कांग्रेस ने भाजपा ने नाम जारी किए हैं उनमें से अधिकांश कांग्रेस का गढ़ रही हैं। वो ऐसी सीटें हैं जहां भाजपा कम ही जीत पाई। भाजपा ने पिछली बार इन सीटों पर जिन उम्मीदवारों को उतारा लगभग सभी को बदल दिया है।
रामानुजगंज से पूर्व सांसद रामविचार नेताम को चुनाव लड़ने की तैयारी है। ओपी चौधरी का खरसिया से टिकट काटकर नए चेहरे को उतारा गया। पाटन से सांसद विजय बघेल को चुनावी विधानसभा के चुनावी मैदान में उतारा गया है।
वहीं अभनपुर से पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू की जगह इंद्र कुमार साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। पाटन में छत्तीसगढ़िया वाद की राजनीति को समझते हुए भाजपा ने विजय बघेल को मौका दिया है।
CG Big Breaking: कांग्रेस के 40 प्रतिशत विधायकों की टिकट खतरें में, क्राइटेरिया भी तय
बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस चुनाव समिति के बैठक के बाद पार्टी प्रदेश प्रभारी ने मीडिया से चर्चा में उम्मीदवारों के लिए तय किए गए क्राइटेरिया को लेकर चर्चा में उम्मीदवारों के चयन दो चीजें होनी चाहिए पार्टी और नेतृत्व के प्रति निष्ठा और दूसरा जीतने वाला कैंडिडेट होना चाहिए।
बता दें कांग्रेस के अंदरूनी सर्वे में करीब 40 प्रतिशत विधायकों की कमजोर परफामेंस की रिपोर्ट मिली है। इन विधायकों की जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।
CG विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने बनाई राजनीतिक मामलों की समिति, कुमारी सैलजा बनाई गईं समिति की अध्यक्ष
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस में राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) गठित कर दी है। इसमें प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा समिति की अध्यक्ष बनाई गईं हैं। कमेटी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मो. अकबर, श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, आदिम जाति मंत्री मोहन मरकाम, महिला-बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, सह-प्रभारी सचिव सप्तगिरी उल्का, चंदन यादव, विजय जांगिड़, राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा, महिला, यूथ और एनएसयूआई अध्यक्ष शामिल हैं।
देखिए सूची

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर.. मौके पर 2 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बेटी की इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है। जहां ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था के मौके पर ही मां बेटे की मौत हो गई और एक बेटी घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केरेगांव थाना प्रभारी एएसआई प्रदीप सिंह ने बताया कि सियादेही के पास राइस मिल के सामने ट्रक ने कार को ठोकर मार दी. जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है. एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे रिफर किया गया है. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
विशेष भर्ती अभियान को लेकर वायरल हो रहे आदेश फर्जी...सचिव ने दी जानकारी
रायपुर। सोशल मीडिया में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के संबंध में एक आदेश वायरल हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि यह फर्जी आदेश है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया में एक फर्जी आदेश वायरल हुआ है जिसमें कहा गया है कि राज्य शासन के विभिन्न विभाग के पदों में विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों की विभागीय परीक्षा में अनुतीर्ण विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर दिया जाएगा।
डा. सिंह ने बताया कि इस फर्जी आदेश में यह लिखा है कि विभागवार परीक्षा में 205 अभ्यर्थी शामिल हुए जिसमें 182 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए और शेष 23 अनुत्तीर्ण हुए। अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर द्वितीय अवसर प्रदान करते हुए अंतिम परीक्षा परिणाम 20 नवंबर तक घोषित कर परिणाम की एक प्रति कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
डॉ. सिंह ने बताया कि यह आदेश पूरी तरह से फर्जी है और इसमें मनगढ़ंत बात लिखी है जिसका खंडन विभाग द्वारा किया जाता है।
BJP उम्मीदवारों की लिस्ट पर CM भूपेश बघेल की सामने आई प्रतिक्रिया, जाने क्या कहा…
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने आज अप्रत्याशित तौर पर चुनाव से तीन महीने पहले ही 90 में से 21 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इन नामो में कई नाम काफी चौंकाने वाले थे। (CM Bhupesh Baghel On BJP Candidate List) वही इस सूची के सामने आने पर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि उन्हें मालूम चला है कि सूची जारी हुई है, लेकिन कुछ खास नहीं है।
भगत ने भी दी प्रतिक्रिया
इसी तरह प्रदेश के खाद्यमंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता अमरजीत सिंह भगत ने कहा भाजपा के सभी चेहरे हरने वाले चेहरे है। डॉ रमन सिंह ने फिर चाणक्य चाल चला है। भगत ने पाटन से विजय बघेल को उम्मीदवार बनाये जाने पर कहा यह सांड के सामने बछड़े की लड़ाई है। मुख्यमंत्री भूपेश के सामने विजय बघेल बछड़ा है।
विजय बघेल ने साधा निशाना
भाजपा ने छत्तीसगढ़ के पाटन सीट से जिस नाम का ऐलान किया है वह बेहद दिलचस्प है। दरअसल भाजपा ने यहाँ से अपने मौजूदा दुर्ग सांसद और चुनाव घोषणापत्र समिति के प्रमुख विजय वघेल को प्रत्याशी बनाया है। इस तरह यह तय है कि पाटन में इस बार बघेल वर्सेस बघेल की लड़ाई देखने को मिलेगी। टिकट फाइनल होने के बाद विजय बघेल ने सबसे पहले कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। विजय बघेल ने साफ किया कि आलाकमान ने मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने का जो मौक़ा उन्हें दिया है उसके लिए वह पार्टी का धन्यवाद करते है। विजय बघेल ने पिछली बार जिस तरह से उन्होंने दुर्ग सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को पटखनी दी थी वैसे ही पटखनी इस बार भी वह देंगे। उनके लिए सीएम की सीट कोई वीआईपी सीट नहीं है। पार्टी ने उनपर जो भरोसा जताया है उसे वह पूरा करेंगे। जहाँ तक कांग्रेस का सवाल है, जो हाल आज देशभर में कांग्रेस का है, (CM Bhupesh Baghel On BJP Candidate List) वही हाल इस बार छत्तीसगढ़ में भी होगा। विजय बघेल ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। अब वह इस कालिख को केमिकल से भी साफ़ करेंगे तो होने वाला नहीं है। भाजपा पूर्ण बहुमत से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी और कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेगी।
महिलाओं पर दांव
बता दे कि छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने 21 उम्मीदवारों में से पांच सीटों पर महिला नेत्रियों को उम्मीदवार बनाया है। इस तरह यह साफ़ है कि आने वाले चुनाव में भाजपा महिलाओं के बूते अपनी चुनावी वैतरणी पार कराने की कोशिश में हैं। भाजपा ने जिन पांच सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है उनमे भटगांव सीट से राजवाड़े, प्रतापपुर से शकुंतला सिंह, सरायपाली से सरला कोसरिया, खल्लारी से अलका चंद्राकर और खुज्जी से गीता घासी साहू को उम्मीदवार बनाया है।
शाम को रायपुर पहुंचेंगे अरुण साव
छत्तीसगढ़ में 21 नामों के ऐलान के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव आज शाम को रायपुर लौटेंगे। बताया जा रहा है कि अरुण साव आज शाम को करीब 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
गौरतलब छत्तीसगढ़ में भाजपा ने टिकट वितरण पर बाजी मार ली है। पार्टी ने आज 90 में से 21 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया हैं। भाजपा ने अपने घोषणापत्र समिति के संयोजक विजय बघेल को पाटन से उम्मीदवार बनाया है। इस तरह वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ मैदान में होंगे। इसी तरह कटघोरा के पूर्व विधायक लखनलाल देवांगन को कोरबा से प्रत्याशी बनाया गया है।
चार उम्मीदवार साहू समाज से
सबसे दिलचस्प बात यह है की भाजपा ने इस बार साहू समाज पर बड़ा दांव खेला है। भाजपा ने अपने इस पहले लिस्ट में जारी 21 नामों में चार उम्मीदवार साहू समाज के नेताओं को बनाया है। (CM Bhupesh Baghel On BJP Candidate List) इनमे खरसिया से महेश साहू, अभनपुर से इंद्रकुमार साहू, राजिम से रोहित साहू और खुज्जी से गीता घासी साहू को प्रत्याशी बनाया है।
Chhattisgarh Assembly Election 2023
1. प्रेमनगर – खेलसाय सिंह (INC) vs भूलन सिंह मरावी (BJP) – premnagar bjp candidate list 2023
2. भटगांव – पारसनाथ राजवाड़े (INC) vs लक्ष्मी राजवाड़े (BJP) – bhatgaon bjp candidate list 2023,
3. प्रतापपुर – प्रेमसाय सिंह टेकाम (INC) vs शकुंतला सिंह पोर्थे (BJP) – pratappur bjp candidate list 2023,
4. रामानुजगंज – बृहस्पत सिंह (INC) vs रामविचार नेताम (BJP) – ramanujganj bjp candidate list 2023,
5. लुण्ड्रा – प्रीतम राम (INC) vs प्रबोज भींज – lundra bjp candidate list 2023,
6. खरसिया – उमेश पटेल (INC) vs महेश साहू – kharsia bjp candidate list 2023,
7. धर्मजयगढ़ – लालजीत सिंह राठिया (INC) vs हरीशचंद्र राठिया (BJP) – dharamjaigarh bjp candidate list 2023,
8. कोरबा – जयसिंह अग्रवाल (INC) vs लखनलाल देवांगन (BJP) – korba bjp candidate list 2023,
9. मरवाही – के के ध्रुव (INC) vs प्रणव कुमार मरप्च्ची (BJP) – marwahi bjp candidate list 2023,
10. सरायपाली – किस्मत लाल नन्द (INC) vs सरला कोसरिया (BJP) – saraipali bjp candidate list 2023,
11. खल्लारी – द्वारिकाधीश यादव (INC) vs अलका चंद्राकर (BJP) – khallari bjp candidate list 2023,
12. अभनपुर – धनेन्द्र साहू (INC) vs इन्द्रकुमार साहू (BJP) – abhanpur bjp candidate list 2023,
13. राजिम – अमितेश शुक्ल(INC) vs रोहित साहू (BJP) – rajim bjp candidate list 2023,
14. सिहावा – लक्ष्मी ध्रुव (INC) vs श्रवण मरकाम (BJP) – sihawa bjp candidate list 2023,
15. डौंडीलोहरा – अनिला भेंडिया (INC) vs देवलाल हलवा ठाकुर (BJP) – daundi lohara bjp candidate list 2023,
16. पाटन – भूपेश बघेल (INC) vs विजय बघेल (BJP) – patan bjp candidate list 2023,
17. खैरागढ़ – यशोदा निलाम्बर वर्मा (INC) vs विक्रांत सिंह (BJP) – khairagarh bjp candidate list 2023,
18. खुज्जी – छन्नी चंदू साहू (INC) vs गीता घासी साहू (BJP) – khujji bjp candidate list 2023,
19. मोहला-मानपुर – इन्द्रशाह मंडावी (INC) vs संजीव साहा (BJP) – mohla-manpur bjp candidate list 2023,
20. कांकेर – शिशुपाल सोरी (INC) vs आशाराम नेताम (BJP) – kanker bjp candidate list 2023,
21. बस्तर – बघेल लखेश्वर (INC) vs मनीराम कश्यप (BJP) – bastar bjp candidate list 2023,
CG Assembly Election 2023
premnagar assembly election 2023,
bhatgaon assembly election 2023,
pratappur assembly election 2023,
ramanujganj assembly election 2023,
lundra assembly election 2023,
kharsia assembly election 2023,
dharamjaigarh assembly election 2023,
korba assembly election 2023,
marwahi assembly election 2023,
saraipali assembly election 2023,
khallari assembly election 2023,
abhanpur assembly election 2023,
rajim assembly election 2023,
sihawa assembly election 2023,
daundi lohara assembly election 2023,
patan assembly election 2023,
khairagarh assembly election 2023,
khujji assembly election 2023,
mohla-manpur assembly election 2023,
kanker assembly election 2023,
bastar assembly election 2023,
Chhattisgarh Assembly Election 2023 Candidates List
Premnagar Bhulan Singh Maravi , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Bhatagaon laxmi Rajwade , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Pratappur Shakuntala Singh Porthe , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Ramanujaganj Ramvichar Netam , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Lundra Praboj Bhinj , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Kharsia Mahesh Sahu , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Dharamjaigarh Harishchanda Rathia , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Korba Lakhanlal Dewangan , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Marwahi Pranav Kumar Marpachhi , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Saraipali Sarla Kosaria , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Khallari Alka Chandrakar , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Abhanpur Indrakumar Sahu , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Rajim Rohit Sahu , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Sihawa Srawan Markam , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Daundi lohara Devlal Halwa Thakur , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Patan Vijay Baghel , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Kheragarh Vikrant Singh , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Kujji Geeta Ghasi Sahu , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Mohla Manpur sanjeev Saha , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Kanker Asharam netam , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
Bastar Maniram Kashyap , Chhattisgarh Assembly Election 2023,
मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, विस्फोटक सामग्री बरामद
बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की संयुक्त जवानों भोपालपटनम क्षेत्र के अंतर्गत दम्मूर, बारेगुड़ा के जंगलों में नक्सल कैंप ध्वस्त किया। इसी बीच जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई। जवानों ने घटनास्थल से विस्फोटक, नक्सली साहित्य के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बल को भोपालपटनम थाना क्षेत्र के अंतर्गत दम्मूर, बारेगुड़ा के जंगलों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी के 20-25 सक्रिय नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली। भोपालपटनम से डीआरजी और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली, पातागुड़ेम से सी-60 की संयुक्त टीम 16 अगस्त को दम्मूर, बारेगुड़ा के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकली थी। सर्चिंग के दौरान शाम 5.30 बजे बारेगुड़ा के जंगलों में घात लगाये नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके साथ जवानों ने नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए भी कहा।
लेकिन नक्सलियों ने जवानों की बातों को अनसुना करते हुए लगातार फायरिंग जारी रखा। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। 20-30 मिनट बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का आड़ लेकर भाग खड़े हुए। इसके बाद जवानों ने घटनास्थल की सर्चिंग की। जवानों ने सर्चिंग के दौरान मौके से विस्फोटक, डेटोनेटर, जिलेटिन स्टीक, नक्सली साहित्य, पिटठू बैग, टेंट लगाने का सामान एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की।
भाजपा के लिये चुनावी हथियार है घोषणा पत्र : कांग्रेस
तीन बार के घोषणा पत्र के फ्रंट पेज में छपे 31 में से 25 वायदों को पूरा नहीं किया था : सुशील
रायपुर । प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिये घोषणा पत्र जनता को ठगने का दस्तावेज होता है। भाजपा हर चुनाव के पहले घोषणा पत्र बनाती है जिसको संकल्प पत्र नाम देती है लेकिन कभी घोषणा पत्र के वायदों को पूरा नहीं करती है। तीन बार 2003, 2008, 2013 के चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो वायदे किया था। यह वह घोषणायें है जिसे उसने तीनों बार फ्रंट पेज में छापा था। तीन चुनावों में 31 वायदे किये जिनमें 25 को पूरा नहीं किया। कांग्रेस और भाजपा में यही अंतर है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि हमारे लिये घोषणा पत्र वायदा निभाने का पवित्र दस्तावेज होता है, भाजपा के लिये यह एक चुनावी हथियार मात्र होता है। यह भाजपा के तीन बार के घोषणा पत्रों के फ्रंट पेज में छपी घोषणाओं के विश्लेषण से स्पष्ट होता है। भाजपा ने तीन चुनावों में 2003, 08, 13 में 150 से अधिक वायदे किया था जिसमें से 30 प्रतिशत भी पूरा नहीं किया। कांग्रेस ने 5 सालों में 36 में से 34 वायदे पूरा किया।
हिन्दू धर्म में संकल्प पवित्र शब्द माना जाता है जब हम कोई भी पूजा, पाठ अनुष्ठान करते है तो कुश जल लेकर संकल्प लेते है। भाजपा ने तीन बार अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम देकर लगातार उस संकल्प की अवहेलना करने का महापाप करती रही है।
भाजपा का घोषणा पत्र 2003
हर जरूरतमंद बेरोजगार 12वी पास युवाओं एवं युवतियों को 500 रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देंगे - नही दिया।
लघु एवं सीमांत किसानों को कर्जा माफ - नहीं किया
छत्तीसगढ़ के 146 विकासखण्डों में 1500 से अधिक दाल भात सेन्टर खोले जायेंगे। इन सेन्टरों पर मात्र पांच रूपये में उपलब्ध होगा दाल-भात - एक साल में सभी बंद हो गये
प्रत्येक आदिवासी परिवार को एक गाय - नहीं दिया
प्रोफेशनल टैक्स की समाप्ति - 15 सालों तक नहीं किया
1990 तक वन भूमि घर काबिज आदिवासियों को उनके पट्टे दिये जायेंगे - नहीं दिया
भू-भाटक की पूर्णतः समाप्ति - नहीं किया।
हर आदिवासी परिवार से एक को सरकार नौकरी
2003 के ही प्रमुख वायदो में एक पूरा किया, एक आधा पूरा किया, 7 पूरा नहीं किया।
भाजपा का घोषणा पत्र 2008
अंत्योदय राशन कार्ड-1 रू. किलो चांवल।
मुफ्त नमक (32 लाख परिवारों को)
धान पर 270 रू. बोनस - नहीं दिया
किसानों को 1,2,3,4,5, हार्स पावर पम्पों पर मुफ्त बिजली - नहीं दिया
किसानों को ब्याज मुक्त ऋण - नहीं दिया
पलायन मुक्त छत्तीसगढ़ - लगातार पलायन जारी था
भय मुक्त छत्तीसगढ़ - नक्सल गतिविधियां चरम पर
उच्च शिक्षा के लिये ब्याज मुक्त ऋण - नहीं दिया
2008 के 8 वायदो में 6 पूरा नहीं किया
भाजपा का घोषणा पत्र 2013
गरीब जनता को अब एक रुपये किलो में चावल।
2100 रू. धान के समर्थन मूल्य हेतु पहल - नहीं दिया
300 रू. प्रति क्विंटल प्रतिवर्ष बोनस - नहीं दिया
किसानों को ब्याज मुक्त ऋण - नहीं दिया
नोनी सुरक्षा योजना - सरकारी आश्रमों झलियामारी तक में बच्चियां सुरक्षित नहीं थी
कॉलेज प्रवेश लेते ही युवाओं को लैपटॉप/टैबलेट - एक वर्ष दिया
शिक्षित बेरोजगारों को 3 प्रतिशत ब्याज पर ऋण - नहीं दिया
स्व सहायता समूहों को दो लाख रू. ब्याज मुक्त ऋण - नहीं दिया
खेतिहर मजदूरों का शत-प्रतिशत बीमा - नहीं किया
निराश्रिम पेंशन दोगुना किया जायेगा - नहीं किया
पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं वित्त विकास निगम का गठन - नहीं किया भूपेश सरकार ने किया
स्मार्ट कार्ड में पचास हजार रूपये तक प्रतिवर्ष इलाज।
मेट्रो एवं मोनो रेल योजना - नहीं शुरू हुई
छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम का गठन - नहीं हुआ
छत्तीसगढ़ी राजभाषा के 8वीं अनुसूची में शामिल करने का समग्र प्रयास - नहीं किया
2013 के 15 वायदों में से 13 पर कुछ नहीं किया, 2 में से एक वायदा केन्द्र सरकार की योजना थी, दूसरा हर चुनाव में भुनाते थे 1 रू. किलो चावल का
संकल्प पत्र के नाम पर जनता को बार-बार ठगने वाली भाजपा एक बार फिर से जनता की आंखों में धूल झोंकने फिर से घोषणा पत्र बनाने की नौटंकी कर रही है। भाजपा के पुराने रिकार्ड बताते है कि उसके लिये घोषणा पत्र चुनावी सब्जबाग है। इसके विपरीत हमने 36 वायदे किये और 5 सालों में 36 में से 34 पूरा कर दिया। भाजपा कुछ भी कर ले जनता अब उनके बहकावे में नहीं आयेगी।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह, सुरेंद्र वर्मा, वंदना राजपूत, नितिन भंसाली, अमित श्रीवास्तव, अजय गंगवानी, जावेद खान उपस्थित थे।
बड़ी खबर : बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की...देखें सूची..!!
रायपुर: बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.


