छत्तीसगढ़
इस तारीख से लग सकती है आचार संहिता, नवंबर में चुनाव की तैयारी!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश में राजनिति गरमाई हुई है। इसी बीच खबर मिल रही है कि विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। कहा जा रहा है प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता 4 अक्टूबर के बाद लग सकती है। इसके मद्देनजर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने इसी हिसाब से तैयारी शुरू की है।
सीएम बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले – देश का माहौल खराब कर रही भाजपा
रायपुर: देश में अभी मणिपुर और हरियाणा में हो रहे हिंसा के मामले में राजनीती खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हिंसा को लेकर सभी जगह बयानबाजी का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर और हरियाणा की घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। सीएम बघेल भाजपा पर देश में माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के कई राज्यों में हिंसा हो रही है। लोगों के दिलो-दिमाग में नफरत भर दिया गया। कांग्रेस इसी नफरत के खिलाफ लड़ रही है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा इसी मकसद से की थी। सीएम बघेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ के दौरे को लेकर कहा कि फिलहाल कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
इसी महीने दौरा प्रस्तावित है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दूधाधारी मठ में पूजा के बाद रायपुर दक्षिण विधानसभा में डोर-डोर चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया। कांग्रेस ने इस प्रचार अभियान को ‘प्रगति यात्रा’ नाम दिया है। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री बघेल कुछ घरों में पहुंचे और कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर जनता से फीडबैक लिया। इसी तरह रायपुर के 4 विधानसभा के 70 वार्डों में यह अभियान चलेगा।
भतीजे ने की चाची की हत्या, डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश जारी
कोरबा। जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में भतीजे ने चाची को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मंगलवार की देर शाम सरोज बाई मंझावर ने यशोदा बाई को एक डंडा मार दिया। यशोदा ने इसकी जानकारी समार मंझावर को दी। जिसके बाद वह आग बबूला हो गया और घर के आंगन में काम कर रही सरोज मंझवार के ऊपर आंगन में रखें डंडे से हमला करना शुरू कर दिया। लगभग 10 मिनट तक उसके सिर और हाथ पर वार करता रहा जिसके बाद वह घर के आंगन पर ही गिर पड़ी। आरोपी को लगा कि वह जिंदा जब उसके शरीर से किसी तरह की हरकत दिखाई नहीं पड़ी तब उसे लगा कि उसकी मौत हो चुकी है जिसके बाद सीधे वह जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ।
परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल लेमरू थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा कार्रवाई शुरू की और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया।
लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है फिलहाल पुलिस में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है बहुत जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लौटाई चिटफंड के पीड़ित निवेशकों की राशि, कहा- ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने वायदे के अनुसार चिटफंड के पीड़ित निवेशकों को उनकी राशि लौटा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से राज्य के 7 जिलों के 35 हजार 378 पीड़ित निवेशकों को 4 करोड़ 13 लाख 88 हजार 996 रूपए की राशि लौटाई गई। मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर अब तक राज्य के 81 हजार 204 पीड़ित निवेशकों को 37 करोड़ 92 लाख 99 हजार 656 रूपए की राशि लौटाई जा चुकी है, 208 चिटफंड कंपनियों के खिलाफ 462 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और इनसे संबंधित 700 से अधिक डायरेक्टर्स/ पदाधिकारियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने आज रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी, मनेंद्रगढ़, कोरिया और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के 35,378 निवेशकों को चिटफंड कम्पनियों द्वारा हड़पी गई राशि लौटाई। इसमें रायपुर जिले के 13 हजार 676 निवेशकों को एक करोड़ 44 लाख 37 हजार रूपए, बिलासपुर जिले के 16 हजार 615 निवेशकों को आज 84 लाख 55 हजार रुपए की राशि वापस की गई है।
इसी तरह से राजनांदगांव जिले के 4835 निवेशकों को आज एक करोड़ 10 लाख रुपए और धमतरी जिले के 43 निवेशकों को 12 लाख 55 हजार की राशि वापस दी गई। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के 110 निवेशकों को 44 लाख 41 हजार 895 रूपए, कोरिया जिले के 94 निवेशकों को 17 लाख 18 हजार 960 रूपए और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ जिले के 5 निवेशकों को 54 हजार 100 रूपए की राशि का अंतरण किया गया है।
हितग्राहियों को आनलाइन संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई करके पीड़ित निवेशकों का पैसा वापस लौटाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे द्वारा की गयी कार्रवाई को देखते हुए अब दूसरे राज्य भी हमसे ये पूछ रहे हैं कि ये कैसे संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सब कुछ राज्य की जनता के विश्वास के कारण ही संभव हो सका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने आपसे वादा किया था आपसे ठगी करके आपके खून-पसीने की कमाई लूटने वाली चिटफंड कंपनियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी और निवेशकों के पैसे लौटाए जाएंगे। हमने चिटफंड कंपनियों से निवेशकों की राशि लौटाने कार्ययोजना बनाई और इस पर अमल के लिए समयसीमा तय की। इस पर अधिकारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और फर्जी कंपनियों पर लगातार कार्रवाई कर निवेशकों को राशि लौटाई जा रही है।
कार्यक्रम में आनलाइन जुड़े राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने संबोधन में कहा कि ये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज वो पैसे निवेशकों को वापस मिल रहे हैं जिसके बारे में सोचना उन्होंने छोड़ दिया था। साहू ने पीड़ित निवेशको को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को विशेष तौर पर धन्यवाद दिया।
मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ आना हुआ कंफर्म, दीपक बैज का निमंत्रण किया स्वीकार
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ आना कंफर्म हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजधानी पहुंचेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निमंत्रण को उन्होंने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि खड़गे मिनी माता की पुण्यतिथि पर जांजगीर-चांपा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान आयोजित आमसभा को कांग्रेस अध्यक्ष संबोधित करेंगे।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रायपुर से गुजरने वाली 7 ट्रेनें कैंसिल, देखें सूची
रायपुर: छत्तीसगढ़ से सफर करने वाले यात्रियों को एक बार फिर से परेशानियों का सामना करना पढ़ सकता है। हावड़ा मुंबई मेल लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर नागपुर सेक्शन में 4 अगस्त को 18 घंटे तक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। यह कार्य 4 अगस्त सुबह 9 बजे से शुरू होकर 5 अगस्त के तड़के 3 बजे तक किया जाना है। जिसके चलते 7 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
देखें सूची:-
- 4 अगस्त, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08707 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 4 अगस्त, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 08708 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 4 अगस्त, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 5 अगस्त, 2023 को डोंगरगढ़ से चलने वाली 08710 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 4 अगस्त, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08729 रायपुर – डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 5 अगस्त, 2023 को डोंगरगढ़ से चलने वाली 08730 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 4 अगस्त, 2023 को अंतागढ़ से चलने वाली 08815 एवं 08816 अंतागढ़-रायपुर- अंतागढ़ डेमू स्पेशल रायपुर एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।
राजधानी में डबल मर्डर : युवक ने सौतेली मां और भाई को तलवार से उतारा मौत के घाट...बहन की हालत गंभीर..!!
रायपुर। राजधानी रायपुर से डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां उरला थाना अंतर्गत सरोरा इलाके में युवक ने सौतेली मां और सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है। जबकि हमले में सौतेली बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार इस दोहरे हत्याकांड का मामला पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपित राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है। यह घटना मंगलवार रात 10-11 बजे के बीच हुई है। दरअसल, विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब परिवार के लोग खाना खा रहे थे। सौतेली मां हेमिन साहू ने आरोपित राजकुमार साहू से कोई काम करने के लिए कहा। इस पर आरोपित भड़क कर उठा और गुस्से में आकर सौतेली मां हेमिन साहु और सौतेले भाई रोहन साहु, बहन पर तलवार से हमला कर दिया।
सौतेले बहन की हालत गंभीर
इस हमले में मां और भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बहन को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
उरला पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की वजह सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
BREAKING : बड़ी संख्या में रेंजर स्तर के अधिकारियों का तबादला, वन विभाग ने जारी किया आदेश...देखिए पूरी लिस्ट..!!
रायपुर। राज्य सरकार चुनाव आयोग के आदेश के मद्देनजर ताबड़तोड़ तबादले कर रही है। वन विभाग ने रेंजर स्तर के कई अधिकारियों का तबादला दिया गया है।
देखिये लिस्ट




आज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री बघेल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चिटफंड निवेशकों को करेंगे राशि का अंतरण
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत चिटफंड निवेशकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राशि का अंतरण करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है।
सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र आवास योजना के अंतर्गत प्रतिक्षा सूची के शेष आवासों के लिए लक्ष्य आबंटित करने का किया अनुरोध
रायपुर :CM भूपेश बघेल ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजनातर्गत कुल 18,75,585 हितग्राही भारत सरकार की सामाजिक- आर्थिक जाति जनगणना-2011 (SECC-2011 ) की स्थायी प्रतीक्षा सूची ग्रामीण में दर्ज है। उपरोक्त सूची से वर्ष 2016-2023 तक कुल 11,76,146 हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति पश्चात् योजना में लगभग 73.5 प्रतिशत (8,63,567) आवास निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। इस प्रकार स्थायी प्रतीक्षा सूची 6,99,439 लक्ष्य प्राप्ति हेतु शेष है। यह भी कि वर्ष 2021-22 हेतु आवंटित 7,81,999 आवास के लक्ष्य को भारत सरकार द्वारा वापस ले लिया गया। इस लक्ष्य को राज्य को पुनः आवंटित करने हेतु राज्य शासन के पत्र क्रमांक 5026 दिनांक 18.08.2022 के माध्यम से भारत सरकार को इन आवास को किश्तों में देने का अनुरोध किया गया है, किन्तु भारत सरकार की ओर से कृत कार्यवाही की जानकारी आज दिनांक तक अपेक्षित है। मात्र वर्ष 2022-23 में 79,000 आवास का ही लक्ष्य दिया गया है। भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रतिक्षा सूची के शेष आवासों के लिए लक्ष्य आबंटित करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी से प्रदेश में आवास प्लस के 8 लाख 19 हजार 999 हितग्राही परिवारो के लिए भी लक्ष्य आबंटित करने का अनुरोध किया है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजनातर्गत कुल 18,75,585 हितग्राही भारत सरकार की सामाजिक- आर्थिक जाति जनगणना-2011 (SECC-2011 ) की स्थायी प्रतीक्षा सूची ग्रामीण में दर्ज है। उपरोक्त सूची से वर्ष 2016-2023 तक कुल 11,76,146 हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति पश्चात् योजना में लगभग 73.5 प्रतिशत (8,63,567) आवास निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। इस प्रकार स्थायी प्रतीक्षा सूची 6,99,439 लक्ष्य प्राप्ति हेतु शेष है। यह भी कि वर्ष 2021-22 हेतु आवंटित 7,81,999 आवास के लक्ष्य को भारत सरकार द्वारा वापस ले लिया गया। इस लक्ष्य को राज्य को पुनः आवंटित करने हेतु राज्य शासन के पत्र क्रमांक 5026 दिनांक 18.08.2022 के माध्यम से भारत सरकार को इन आवास को किश्तों में देने का अनुरोध किया गया है, किन्तु भारत सरकार की ओर से कृत कार्यवाही की जानकारी आज दिनांक तक अपेक्षित है। मात्र वर्ष 2022-23 में 79,000 आवास का ही लक्ष्य दिया गया है।
ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का बंपर तबादला, देखें आदेश
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पुलिस विभाग में बंपर तबादले का आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के अनुसार एएसआई, प्रधान आरक्षक समेत 30 आरक्षकों का ट्रांसफर किया गया है. SSP दीपक झा ने आदेश जारी किया है.
देखें आदेश-

छत्तीसगढ़ के आठ जिलों में खुलेगा बिजली फोरम, कनेक्शन से लेकर बिजली बिल जैसी समस्याओं की होगी सुनवाई
रायपुर। जीरो पावर कट और 56 लाख उपभोक्ताओं वाले छत्तीसगढ़ में बिजली नियामक आयोग अब लोगों की शिकायतें दूर करने के लिए उपभोक्ता फोरम की तरह रायपुर के बाद अब प्रदेश के आठ जिलों में बिजली फोरम शुरू करने की तैयारी कर रही है।
ये फोरम आठ जिलों में सभी कार्यालयीन दिवस पर आम लोगों की बिजली शिकायतों की सुनवाई करेंगे और अधिकतम 30 दिन में फैसला कर लेंगे। बचे हुए 25 जिलों में फोरम महीने में एक बार बैठेगा और यही प्रक्रिया होगी। इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है।
बिजली फोरम में इस तरह की समस्याओं की कर सकते हैं शिकायत
जिन मामलों की सुनवाई होगी, उनमें लो वोल्टेज, लाइन और मीटर फाल्ट, कनेक्शन न देने, बिजली बिल अधिक जैसे प्रकरण शामिल हैं। कंपनी के प्रत्येक शिकायत केंद्र में रोजाना 30 से 35 शिकायतें आ रही हैं। कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि शिकायतों को 30 दिन में दूर कर दिया जा रहा है
बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि बिजली से संबंधित शिकायतों को दूर करने विद्युत नियामक आयोग बिजली फोरम के पुनर्गठन का ड्राफ्ट लेकर आया है, जो उपभोक्ताओं को और अधिक अधिकार देगा।कंपनी के आठ डिवीजन वाले जिलों में उपभोक्ता फोरम गठित होगा।इन जिलों के अतिरिक्त फोरम माह में एक दिन 25 जिलों में जाकर सुनवाई करेगा और 30 दिन के अंदर फैसला देगा।
अभी छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में हैं फोरम
अभी रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुुर में ही फोरम हैं। इन तीन जिलों की अन्य जिलों से दूरी अधिक होने के चलते शिकायतकर्ता फोरम तक पहुंच नहीं पाते। उधर, मौजूदा व्यवस्था के तहत फोरम में दो सदस्य हैं। अध्यक्ष डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से है, जबकि सदस्य का पद स्वतंत्र व्यक्ति के लिए होता है।
आरोप लगते रहे हैं कि अध्यक्ष कंपनी का ही एक अधिकारी होता है, उसके फैसले निष्पक्ष नहीं होते, इसलिए नए सिस्टम में अध्यक्ष का पद स्वतंत्र व्यक्ति के लिए आरक्षित कर दिया गया, जबकि सदस्य कंपनी का तकनीकी अधिकारी होगा। आयोग ने भरोसा जताया है कि नई व्यवस्था से शिकायतों का समय रहते निराकरण होगा, उपभोक्ता संतुष्ट होंगे।फोरम के फैसले के विरुद्ध विद्युत लोकपाल को शिकायत की जा सकती है।
फोरम का नाम सीजीआरएफ
बिजली उपभोक्ताओं के लिए राइट टू कंज्यूमर एक्ट 2020 में उपभोक्ता परिवेदना निवारण विनियम (सीजीआरएफ) गठित करने की बात कही गई।यह सीजीआरएफ ही सरल भाषा में बिजली फोरम कहलाएगा।दरअसल केंद्र ने तीन साल पहले सभी राज्यों से कहा था कि बिजली शिकायतों की सुनवाई और फैसला का पूरा सिस्टम सरल किया जाए।इस आधार पर राज्य में यह ड्राफ्ट बना।
इसलिए पड़ी जरूरत
विद्युत नियामक आयोग में साल 2021 में बिजली संबंधित के 75 मामले दर्ज किए गए, इनमें से 53 का निराकरण हुआ। 2021 के पहले के 109 प्रकरण में से 86 का निराकरण हुआ। 16 मामलों में आयोग ने संज्ञान लिया, तो 59 प्रकरण पक्षकारों की ओर से पेश हुए। अभी 45 प्रकरणों में सुनवाई चल ही रही है।
छत्तीसगढ़ को हिंसा में झोंकने भूपेश सरकार की तैयारी : भाजपा
सरकार बचाने रच रहे षड्यंत्र, धमकी से नहीं डरेंगे भाजपा के कार्यकर्ता : साव
रायपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मोहला-मानपुर जिले में खुलेआम भाजपा नेताओं की हत्या की धमकी देने के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साव ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की जा रही है। अब खुलेआम मारने काटने की धमकी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में अब ऐसे लोगों को कोई भय नहीं है। सोशल मीडिया का जमाना है। तमाम तरह के न्यूज चैनल हैं इसके बावजूद कांग्रेसी विधायक की उपस्थिति में इस प्रकार की धमकी दी जा रही है। यह प्रदेशवासियों के लिए बेहद चिंतनीय है।
साव ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सरजू टेकाम कांग्रेसी विधायक की उपस्थिति में भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं मारने-काटने की धमकी दे रहे हैं। यह बताता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था किस प्रकार मृत्यु शय्या पर है।
भाजपा कार्यकर्ताओं से डरी हुई है कांग्रेस सरकार
साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार जाने वाली है। हमारे कार्यकर्ता गांव- गांव जा कर भूपेश बघेल की नाकामी, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार को बताने का काम कर रहे हैं। जिससे आज राज्य में भूपेश बघेल की सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं से डरी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर खुलेमंच से धमकी दी जा रही है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ की शांति व्यवस्था में खलल डालने का काम, हिंसा की आग में डालने का काम भूपेश बघेल की सरकार कर रही है। अब इस सरकार के तीन माह ही शेष हैं। इस प्रकार के कृत्य से स्पष्ट है यह कांग्रेस की सरकार अब सदा के लिए प्रदेश से जाने वाली है।
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया का तिरंगे के माध्यम से राष्ट्रसेवा की शपथ का अभियान
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया का तिरंगे के माध्यम से राष्ट्रसेवा की शपथ का अभियान
रायपुर । जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के चेयरमैन नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाले फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से प्रत्येक देशवासी के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने के लिए जो शपथ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के प्रति छत्तीसगढ़ में भी उत्साह दिखने लगा है। इस सिलसिले में जेएसपी के प्रेसिडेंट प्रदीप टंडन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें सम्मान स्वरूप राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया।
सीएम बघेल को टंडन ने बताया कि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिन्दल ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक खास अभियान चला रखा है। इसमें प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में राष्ट्रसेवा की शपथ लेनी है। इस शपथ के लिए लोगों को फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर एक लिंक क्लिक करना है, जिसमें शपथ लेने के बाद एक प्रमाणपत्र भी शपथकर्ता को प्रदान किया जाता है। प्रदीप टंडन ने मुख्यमंत्री को फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के कार्य और उद्देश्यों के बारे में भी बताया और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस मुहिम को आगे बढ़ाया जाए ताकि प्रदेश का हर नागरिक राष्ट्रसेवा की शपथ लेकर राष्ट्र निर्माण के पवित्र अभियान में जुट जाएं। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया का लिंक है...
गौरतलब है कि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिन्दल ने तिरंगे को जन जन तक पहुंचाने के लिए लगभग एक दशक तक कानूनी लड़ाई लड़ी थी। 23 जनवरी 2004 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया तिरंगे को हर घर पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। फाउंडेशन का नारा है - हर घर तिरंगा -हर दिन तिरंगा।
कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘प्रेमचंद जयंती’ पर विशेष व्याख्यान का आयोजन संपन्न
रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकाय के तत्वावधान में हिन्दी कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती पर “प्रेमचंद का रचना संसार” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग के प्रमुख डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने की एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. विनीता दीवान की विशिष्ट उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और कथा सम्राट प्रेम चंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित करने के साथ हुआ, जिसमें कला और मानविकी संकाय के डीन डॉ. शिल्पी भट्टाचार्य, मुख्य वक्ता डॉ. विनीता दीवान और कार्यक्रम समन्वयक मेरीटा जगदल्ला उपस्थित थीं।
प्रमुख वक्ता के रुप में उपस्थित डॉ. विनीता दीवान ने कहा कि न केवल हिन्दी भाषा और साहित्य के लिए बल्कि हमारे देश और समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रेमचंद की रचनाएं आज भी प्रेरणा का स्थायी स्त्रोत बनी हुयी है। भारतीय साहित्य में उनका नाम अमर है और उनके साहित्यिक योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिंदी विभाग के प्रमुख डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने प्रेमचंद के जीवन और उत्कृष्ट कार्यों पर प्रकाश डाला, जिन्होंने तीन सौ से अधिक कहानियों और शास्त्रीय उपन्यासों से हिंदी साहित्य को समृद्ध किया। एक मुख्य कहानीकार के रूप में प्रसिद्ध, प्रेमचन्द राजशाही की काल्पनिक कहानियों से दूर चले गए और इसके बजाय उन्होंने अपने लेखन में वास्तविक जीवन की घटनाओं और प्रासंगिक परिस्थितियों के विविध चित्रण व्यक्त किए।
उक्त संगोष्ठी का कुशल संचालन अंग्रेजी विषय की सहायक प्राध्यापक मेरिटा जगदल्ला के द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया और कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. ए. विजय आनंद द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कला एवं मानविकी संकाय की अधिष्ठाता डॉ. शिल्पी भट्टाचार्य, श्री ए.के. कौल, डॉ. विनीता दीवान, डॉ. अनिता सामल, डॉ. श्रद्धा हिरकने, डॉ. पापरी मुखोपाध्याय ,डॉ.सुषमा दुबे, डॉ. वफी अहमद खान, डॉ. मनोज मैथ्यू, एल. ज्योति रेड्डी, अर्चना नागवंशी, आशीष सामल, जेसिका मिंज, गौरव ताम्रकार, श्री पीयूष दास, टेकराम साहू और संतोष के साथ-साथ विभाग के समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पीसीसी चीफ ने किया मंजूर
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राजीव शर्मा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। बता दें कि, बीते शनिवार को शर्मा ने पीसीसी चीफ को अपना इस्तीफा भेजा था।
पार्टी के मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि जगदलपुर शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा के त्यागपत्र को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज ने स्वीकार कर लिया है। दीपक बैज ने राजीव शर्मा के जगदलपुर शहर अध्यक्ष के रूप में पार्टी के प्रति किए गए उनके कार्यों को सराहा है। पीसीसी चीफ को भेजे अपने इस्तीफा में शर्मा ने लिखा था कि नौ साल से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहा था, अब किसी अन्य साथी को इस पद पर मौका देना चाहिए। बताते चले कि कांग्रेस की उदयपुर में हुई संकल्प शिविर में एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला तय किया गया था। वहां यह भी तय हुआ था कि एक व्यक्ति अधिकतम पांच वर्ष तक पद पर रहेगा। शर्मा इन दोनों मापदंडों के हिसाब से पद पर नहीं रह सकते थे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार जगदलपुर शहर अध्यक्ष के रूप में शर्मा का कार्यकाल करीब नौ वर्ष का हो चुका था। साथ ही वे इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी हैं। चर्चा है की इसी कारण उन्होंने जिला अध्यक्ष का पद छोड़ दिया।
शर्मा के इस्तीफा को लेकर एक चर्चा यह भी है कि वे जगदलपुर सीट से विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इस कारण उन्होंने संगठन का पद छोड़ दिया है। इधर, शर्मा के इस्तीफा की वजह से खाली हुए जगदलपुर शहर जिला अध्यक्ष की कुर्सी के लिए 10 से ज्यादा दावेदार खड़े हो गए हैं। इनमें पीसीसी चीफ दीपक बैज के कुछ करीबी भी शामिल हैं। दावेदारों में मुख्य रुप से सुशील मौर्य, प्रकाश अग्रवाल और जतिन जायसवाल का नाम चर्चा में है। तीनों बैज के करीबी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा गौरनाथ नाग, यशवर्धन राव और अनवर खान नाम भी शामिल है। ये मौजूदा विधायक रेखचंद जैन के खेमे से बताए जा रहे हैं।
बड़ी खबरः IFS आलोक कटियार को मिली PWD की जिम्मेदारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आईएफएस अधिकारी आलोक कटियार को PWD के सचिव की जिम्मेदारी दी है। बता दें अधिकारी के पास छग राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण तथा मिश्न संचालक, जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी थी।
मगर अब नए प्रभार के साथ छत्तीसगढ़ कैडर के 1993 बैच के आईएफएस अधिकारी आलोक कटियार को छग राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। बता दें कि जल जीवन मिशन के कार्य में तेज़ी के कारण उन्हें एक और बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है।
