छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अटका रहेगा आरक्षण बिल ! विधेयक का सवाल सुनते ही राज्यपाल बोले आस्क टू सीएम और चले गए,मुख्यमंत्री बोले बीजेपी आरक्षण के खिलाफ है...
प्रदेश में आरक्षण का मुद्दा आज भी गरम हैं सिर्फ जुबानी जंग के अलावा आरक्षण मुद्दे में अभी भी कुछ हाथ नही लगा है। मसला आज भी महामहिम राज्यपाल के पाले में हैं। यही बड़ी वजह हैं कि सरकार और विपक्ष एक दूसरे पर जबरदस्त जुबानी हमला करते हुए रोज नजर आ रहे हैं।
बिलासपुर खेत में मिली अधजली लाश का हुआ खुलासा जीजा ने ही साले को उतारा मौत के घाट सबूत मिटाने जला दी लाश ये है वजह...
छत्तीसगढ़ बिलासपुर । तखतपुर में साले की हत्या करने वाले आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जीजा ने जमीन और पैसे के लेनदेन के विवाद के चलते गला दबाकर अपने साले को मार दिया था। फिर साक्ष्य मिटाने के लिए बोरे में भर कर उसकी लाश को पैरा से जला दिया था। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश किया है। पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।
बड़ी खबर कांग्रेस विधायक के काफिले पर नक्सली हमला जिला पंचायत के गाड़ी पर लगी गोली...
छत्तीसगढ़ में बीजापुर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि, जिस वाहन में जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप बैठीं थीं, उस वाहन पर गोलियां लगी हैं। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस हमले के संबंध में अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ पिकनिक बनाने गए 12वी के छात्र की डूबकर मौत 2 दोस्तो के साथ गया था घूमने..
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के फुटहामुड़ा जोगी सुरंग पिकनिक स्पॉट पर हुए हादसे में एक छात्र की जान चली गई। 17 साल का मृत छात्र साहिल साहू निर्मला स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था और अपने 2 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए था। जहां डूबकर उसकी मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसका शव जोगीसुरंग से निकाला गया। यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ में लू का अलर्टः गर्मी के सितम से लोगों का निकल रहा दम! मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी, घर से निकलने से पहले एक क्लिक में जानें लक्षण व बचाव के तरीके
रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 10 से शाम चार बजे तक प्रदेश में लू चलने की संभावना है। प्रदेश में हिट वेव की स्थिति भी बन सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने घर पर ही रहने की सलाह दी है। आवश्यक होने पर शरीर को ढंककर निकलने व धूप से बचने के लिए चश्मा लगाने को कहा गया है। लू के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएं।
छत्तीसगढ़ के इस मॉल में स्पा सेंटर के आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट विदेशी सहित 8 महिला आपत्तिजनक हालत में मिले...पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित सूर्या मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में खुलेआम देह व्यापार चल रहा था। भिलाई नगर सीएसपी निखिल रखेचा ने जब छापा मारा तो यहां से 8 कोलकाता और बांग्लादेशी लड़कियां कुछ लोगों के साथ संदिग्ध हालत में पाई गईं। पुलिस ने स्पा सेंटर से बड़ी मात्रा में इस्तेमाल होने वाली अमानक सामग्री भी जब्त की है।
कोतवाली थाना परिसर में आग लगाने वाला गिरफ्तार सीसीटीवी से पुलिस पहुची आरोपी तक पहले भी तुलसी होटल में लगाया था आग जिसमे 5 लोग की मौत हुई थी....
छत्तीसगढ़ अपडेट 18 अप्रेल । रायपुर के कोतवाली थाने में खड़े दोपहिया वाहनों में आग लगाने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है। थाना परिसर में आगजनी के बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो इसमें एक व्यक्ति नजर आया। जो आसपास के कागज और गत्ते की मदद से जब्त की हुई गाड़ियों की तरफ जा रहा है। फिर कुछ मिनटों बाद गाड़ियों में भयानक आग लग जाती है। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।
आधा गंजा कर बीच सड़क में पुलिस ने निकाला चाकुबाजो का जुलूस हत्या के नियत से मारा था चाकू....
रायपुर में कुछ आपराधिक किस्म के लड़के ऑटो चालक बने घूम रहे हैं। इसी किस्म के कुछ बदमाशों ने शनिवार रात एक घटना को अंजाम दिया। इन बदमाशों ने पहने ऑटो संघ के सचिव पर चाकू से हमला करने की धमकी दी। इसके बाद संगठन के एक नेता का रास्ता रोककर उसकी हत्या करने की नीयत से वार कर दिया। ये सभी हमलावर ऑटो चालक हैं जो घायल हुआ वो भी ऑटोचालक है ।
बस और ट्रेक्टर में टक्कर मौके पर 2 की मौत 4 घायल महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ आ रही थी बस...
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव 17 अप्रैल । सुबह छत्तीसगढ़ आ रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। राजनांदगांव में तेज रफ्तार बस ने आगे लकड़ी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस के चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव अंदर ही फंस गया। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया है। बस महाराष्ट्र के अमरावती से रायपुर जा रही थी। हादसा तुमीबोड़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुआ है।
छत्तीसगढ़ पढाई के तनाव में छात्र ने दे दी जान पटरी पर सर रख कर लेट गया...धर से अलग हुआ सिर
पढ़ाई का बोझ और करियर की चिंता युवाओं में हावी होती जा रही है। कड़ी मेहनत के बाद भी डर इस कदर मन में है कि डिप्रेशन हावी हो जाता है और वह जान तक दे देते हैं। छत्तीसगढ़ में कोरबा के रहने वाले 19 साल के अमन ने भी ऐसा ही कदम उठाया। अमन ने रविवार को ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अगले दिन सोमवार को शव की शिनाख्त हुई तो सारे मामले का खुलासा हो सका। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।
अवैध संबंध के चलते रिश्ते का कत्ल एक ही महिला से 2 भाइयो का था अवैध संबंध पहले पंजा काटा फिर आंखे निकाली फिर पत्थर और पेचकस गोदकर कर दी हत्या....पुलिस ने भाई गर्लफ्रैंड सहित 3 को किया गिरफ्तार
बिलासपुर में शुक्रवार को मिली युवक की लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। असल में युवक की हत्या की गई थी। उसे उसके ही मौसेरे भाई ने शराब पिलाने के बहाने बुलाया और मार दिया। ये सब कुछ एक ही महिला से दोनों भाइयों के अवैध संबंध के चक्कर में हुआ।
भेंट मुलाकात रायपुर के उत्तर विधानसभा में 17 अप्रैल को 117 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की देंगे मुख्यमंत्री सौगात
रायपुर, 16 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 17 अप्रैल को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायपुर शहर वासियों को 117 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यो की सौगात देंगे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार, सड़क-यातायात, पेयजल, शहर सौंदर्यीकरण से लेकर इलाज की बेहतर सुविधा से जुड़े कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूूमिपूजन होगा। श्री बघेल 50 करोड़ रूपए की लागत से रायपुर शहर में 5 सड़कों के सौंदर्यीकरण और 10 करोड़ की लागत से कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवें माले पर 500 सीटर बी.पी.ओ. सेंटर की आधारशिला रखेंगे।
रायपुर हनीसिंह का लाइव कांसर्ट 10000 लोगो के भिड़ जमा होने की संभावना,फायर सेफ्टी का इंतेजाम नही अवैध होडिंग लगाए गए शिव सेना ने की शिकायत...
रायपुर में सिंगर हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन है। आयोजकों को दावा है कि इस कार्यक्रम में 10 हजार लोगों की भीड़ जुट सकती है। इतनी भीड़ में भगदड़ की परिस्थिति से निपटने और फायर सेफ्टी को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
छत्तीसगढ़ गला रेत कर हत्या,फिर जला दी लाश.. खेत मे मिला शव
सीजी अपडेट्स 16/04/2023 बिलासपुर जिले में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद पहचान छिपाने उसके शव को जला दिया गया है। खेत में जले हुए पैरे के बीच उसका शव मिला है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
छत्तीसगढ़ कोरोना ब्लास्ट आज राज्य में 400 से भी ज्यादा मामले सामने आए कहा कितने मामले देखे लिस्ट...
छत्तीसगढ़ समेत पुरे देश में कोरोना एकबार फिर अपने पैर पसार रहा है, प्रदेश में आये दिन सैकड़ों मरीजों की पुष्टि हो रही है, वहीँ आज 450 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है, वहीं 81 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। आज 3 लोगों ने अपनी जान गवाई है। सर्वाधिक राजधानी से 55 मरीज मिले है।


18 अप्रैल को आयोजित होगा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 6 हजारो छात्रों को मिलेगी उपाधि
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का नवम् दीक्षांत समारोह 18 अप्रैल, 2023 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागार में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 6 हजार विद्यार्थियों को उपधियाँ प्रदान की जाएगी। राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में आयोजित नवम् दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे उपस्थित रहेंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व माहानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 62 स्वर्ण, 140 रजत एवं 23 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
छत्तीसगढ़ छात्रों के लिए खुशखबरी कॉलेजों में प्रवेेश लेने की उम्र का बंधन समाप्त
रायपुर, 15 अप्रैल 2023/ छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश लेने की उम्र की सीमा समाप्त किए जाने से पढ़ने के इच्छुक लोगों को पढ़ाई का फिर से मौका मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए कॉलेज प्रारंभ किए जा रहे हैं। साथ ही कॉलेजों में विभिन्न विषयों के नए-नए संकाय प्रारंभ किए जा रहे हैं। राज्य के कॉलेजों में लड़कियों के प्रवेश लेने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह छत्तीसगढ़ के लिए शुभ संकेत है, आने वाले दिनों में महिलाओं को सशक्त होने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और उच्च शि़क्षा मंत्री श्री उमेश पटेल की पहल पर उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के स्तर की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नैक के द्वारा निर्धारित विभिन्न मापदण्डों के अनुरूप शैक्षणिक अधोसंरचना एवं अकादमिक स्तर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड पर नैक से संबद्धता प्राप्त करने का अभियान प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में नैक से मूल्याकिंत कॉलेजों की संख्या 192 हो गई है।