छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को आएंगे बदनावर, नागदा से मोहनखेडा तक 84 किलोमीटर करेंगे रोड शो

 मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। बता दे 15 नवंबर को शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान में ताकत झोंक दी है, जिससे चुनावी पारा  गर्मा गया है।इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को बदनावर क्षेत्र में रोड़ शो करेंगे। शाह दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से नागदा पहुंचेगे। इसके बाद हेलीपेड से रवाना होकर नागदा में होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में वहां से उनका रोड़ शो शुरू होगा। इसमें वे रथ में सवार होकर नागदा से कानवन, बोराली होते हुए दोपहर 3.30 बजे बदनावर आएंगे। यहां बदनावर में रोड़ शो करते हुए भैंसोला पहुंचेगे। जहां रथ सभा होगी। इसके बाद यहां से रवाना होकर वे सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। शाम 6.20 बजे वे राजोद पहुंचेंगे। जहां रथ सभा करेंगे। राजोद से रवाना होकर शाम 7.40 बजे लाबरिया पहुंचेगे। जहां वे रथ सभा को भी संबोधित करेंगे। यहां से वे रवाना होकर रात्रि 9 बजे राजगढ़ जाएंगे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह रात्रि 10 बजे मोहनखेड़ा पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image