छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

कवर्धा हादसे में 19 की मौत मृतको को मिलेंगे 5-5 लाख रूपए,घायलो को देंगे 50-50 हजार सरकार ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को छत्तीसगढ़ सरकार प्रति व्यक्ति 5 लाख रुपए की सहायता देगी। सभी घायलों को 50 हजार रुपए मिलेंगे। इसकी घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की।


उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है। घायलों को इलाज की अच्छी सुविधा मिले यह हम देख रहे हैं। प्रदेश उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उस गांव भी गए, जहां के ग्रामीण इस सड़क हादसे में मारे गए। परिजनों ने मिलकर शर्मा ने उन्हें हौसला दिया।

पिकअप पलटने से 19 लोगों की मौत

दरअसल, कवर्धा में सोमवार (20 मई) को तेज रफ्तार पिकअप पलटकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, 7 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 4 को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी आदिवासी समाज से हैं। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है।

मुख्यमंत्री बोले दोबारा ऐसा न हो

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर शोक जताते हुए कहा- हादसे में मृतकों की संख्या 19 हो गई हैं। 3 लोग घायल हैं। दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारजनों के साथ पूरी तरह खड़ा है। हादसे के शिकार लोगों को यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है 

Leave Your Comment

Click to reload image