छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा

बेटी ने अपने बायफ्रेंड के संग मिलकर अपने पिता की कर दी हत्या, पहचान छुपाने पेट्रोल डाल लगा दी आग

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में परिवार के अंदर चल रहे जमीन के बंटवारे और घरेलू विवाद ने एक पिता की जान ले ली। पिता की हत्या उसकी दूसरी पत्नी की बेटी ने अपने बॉय फ्रेंड और एक दूसरे साथी के साथ मिलकर की थी


बेटी ने पिता को मारने के लिए पहले उसे शराब में चूहा मार दवा मिलाकर पिलाया। फिर उसे जंगल ले गए। वहां तीनों ने उसकी जान ले ली फिर उसके शव की पहचान को छिपाने की नीयत से उसके चेहरे को पेट्रोल डालकर जला दिया था।

पुलिस ने चार साल की लंबी जांच के बाद महिला और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दे कि यह मामला 8 नवंबर 2020 का है, जब पंतोरा चौकी क्षेत्र के बिछलवा नरवा और छाता जंगल के पास नहर किनारे एक जली हुई लाश बरामद हुई थी। शव पूरी तरह से जला हुआ था और पहचान करना मुश्किल था, लेकिन जांच के दौरान उसकी पहचान बगडबरी गांव के रहने वाले भूखल रोहिदास के रूप में हुई। उस समय पुलिस ने जांच की, लेकिन अपराधियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई।

ऐसे हुआ खुलासा

जुलाई महीने में चकरभाठा थाना के हिर्री इलाके में साहिल पाटले के मर्डर मामले में पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने 24 जुलाई 2025 को इस मामले में राजा बाबू खूंटे (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया था।

कौन है साहिल पाटले

साहिल पाटले ने बगडबरी की रहने वाली सरोजिनी बाई की बेटी वर्षा से लव मैरिज किया था। कुछ समय बाद वो उसकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा। इस बात से सरोजिनी बाई परेशान थी। उसने अपने दामाद साहिल की हत्या का प्लान बनाया। सरोजिनी ने साहिल की हत्या के लिए राजाबाबू से संपर्क किया और उसे ब्लैकमेल करने लगी।

उसने कहा, कि अगर वो उसके दामाद की हत्या नहीं करेगा तो वो भूखल के मर्डर के राज को पुलिस को बता देगी। इस बात पर राजाबाबू ने साहिल की भी हत्या की ​थी।

इसके बाद भूखल रोहिदास की हत्या का राज खुला। पूछताछ के दौरान आरोपी राजा बाबू ने कबूल किया कि वह जांजगीर-चांपा जिले में हुई भूखल की हत्या में शामिल था। आरोपी राजा ने बताया कि उसने अपने साथी पुरुषोत्तम खूंटे और भूखल की बेटी राजिम उर्फ रजनी रोहिदास के साथ मिलकर भूखल रोहिदास की हत्या की थी।

राजिम भूखल की दूसरी पत्नी की बेटी थी और उसी ने उसकी हत्या की साजिश रची थी।

Leave Your Comment

Click to reload image