हत्या या आत्महत्या ? छत्तीसगढ़ 2 दिन से लापता युवक की मिली लाश, फोन आया बोला घूमने जा रहा ,फिर लौटा ही नही
बिलासपुर |
29-Aug-2022
विशाल शर्मा ,बिलासपुर । बिलासपुर में 2 दिन से लापता युवक की मिली लाश
जानकारी के अनुसार , सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित यदुनंदन नगर निवासी कमाल अख्तर ( 25 साल ) कपड़ा दुकान में काम करता था । बताया जा रहा है कि रविवार की शाम वह घर में था । उसी समय उसके मोबाइल पर किसी परिचित का कॉल आया और वह घूमने के नाम पर घर से निकला था । कमाल अख्तर घर से निकलने के बाद देर रात तक नहीं लौटा । इससे परेशान परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया । लेकिन , उसका फोन रिसीव नहीं हुआ । इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई और उसकी तलाश करते रहे । पूरी रात परिजन उसकी पतासाजी करते रहे । इधर , सोमवार की सुबह सकरी क्षेत्र के घुरू अमेरी के तालाब में उसकी लाश की खबर आई । तब परिजन वहां पहुंच गए । उन्होंने कमाल अख्तर की मौत पर संदेह जताया है और जांच की मांग की है ।
इधर , पुलिस का कहना है कि युवक के शव को देखकर लग रहा है कि उसने आत्महत्या की होगी । घटनास्थल के पास ही उसकी स्कूटी खड़ी थी , जिसमें मोबाइल वगैरह रखा था । TI पौरुष पुर्रे का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि युवक के दोनों पैर की हड्डी गल रही थी , जिसका वह इलाज करा रहा था । इसकी वजह से वह परेशान रहता था । ऐसे में उसके तालाब में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है । पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा ।