छत्तीसगढ़ बर्थ डे पार्टी में युवक की छत से फेंककर हत्या : लड़कियों को देख धर्मशाला में घुसे नशेड़ी ; लात - घूंसों और बेल्ट से लोगों को भी जमकर पीटा
छत्तीसगढ़ के जांजगीर - चांपा जिले में रात बिल्डिंग की छत से धक्का देकर एक युवक की हत्या कर दी गई । बड़ी बात तो ये है कि वारदात चांपा थाने से महज 10 मीटर की दूरी पर हुई है । फिलहाल पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । बुधवार जानकारी के मुताबिक , बुधवार देर रात श्री कृष्ण तुलसी धर्मशाला में एक बर्थ डे पार्टी का आयोजन किया गया था । इसमें कुछ लड़कियों को भी बुलाया गया था । लड़कियों को देखकर नशे में धुत कुछ बाहरी युवक भी पार्टी में घुस गए और नाचने - गाने लगे । उन्हें मनमानी करता देख पहले उन्हें समझाने की कोशिश की गई , लेकिन जब वे नहीं माने तो नौबत मारपीट तक पहुंच गई ।