छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ में दैनिक भोगी का अनोखा प्रदर्शन,भीख मांग कर नियमतिकरण की मांग पिछले 16 दिनों से बैठे है हड़ताल पर

छत्तीसगढ़ के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हड़ताल पर हैं । इन कर्मचारियों में गुस्सा भरा हुआ है । वजह यह है प्रशासन ने नियमित अधिकारी कर्मचारियों की बात सुनी महंगाई भत्ता भी बढ़ाया , मगर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की कोई नहीं सुन रहा । पिछले 16 दिनों से दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ रायपुर में धरना दे रहा है । 6000 से अधिक कर्मचारियों वाले इस संगठन के धरने में शामिल होने प्रदेशभर से कर्मचारी रायपुर पहुंचे हैं । बूढ़ा तालाब के किनारे धरना स्थल पर इन कर्मचारियों का आंदोलन जारी है । मगर अब तक प्रशासनिक अधिकारियों ने इनसे कोई चर्चा नहीं की ।

आलम यह है कि इन कर्मचारियों ने भीख मांग कर अपना विरोध जताया है । सड़क पर कर्मचारी प्लास्टिक के डिब्बे लेकर बैठ गए और राह चलते लोगों से भीख मांगी । कर्मचारियों ने कहा कि इन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है । जिसकी वजह से यह बेहद परेशान है । परिवार आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है । बहुत से कर्मचारियों को 10 से 15 साल अपनी सेवा देते समय गुजर गया मगर इन्हें नियमित नहीं किया गया । इस वजह से भीख मांग कर गुजारा करने की मजबूरी है ।

Leave Your Comment

Click to reload image