देश-विदेश

भाजपा ने ट्वीट कर सीएम की ली चुटकी, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कही ये बात…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 सालों के भाजपा सरकार को बुरी तरह से परास्त करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जलवा बरकरार दिख रहा है। पिछली बार की 90 में से 67 सीटों के प्रदर्शन में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन स्थानीय करिश्माई नेतृत्व के अभाव में भाजपा की वापसी मुश्किल दिख रही है। वहीं छत्तीसगढ़ भाजपा पार्टी ने अपने 21 नेताओं को पार्टी का अधिकृत प्रवक्ता बनाया है, इसकी बकायदा सूची जारी की है। भाजपा उम्मीदवारों का ऐलान कर नया दांव चला है और सांसदों को भी मैदान में उतारा है।इसी बीच छत्तीसगढ़ भाजपा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोशल मीडिया पर चुटकी ली। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी चयन संबंधित बैठक की एक फोटो जारी कर ट्वीट किया कि भूपेश जी भी निश्चित है, उन्हें पता है कि कितनी भी माथा-पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है। शायद इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने की बजाय उन्होंने कैंडी क्रश खेलना उचित समझा है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image