देश-विदेश

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया

 नई दिल्लीकेंद्रीय कैबिनटे की बैठक में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए (महंगाई भत्ता) में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया गया है। कैबिनेट ने इसे अपनी मंजूरी दे दी है। डीए की नई दर 1 जुलाई से लागू मानी जाएगी। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को 4 महीने का एरियर भी मिलेगा। कर्मचारियों को अब तक जो 42 फीसदी डीए मिल रहा था अब वह 46 फीसदी हो जाएगा। इसका लाभ पेंशनर्स को भी मिलेगा।

साल 2023 के लिए सरकार ने पहला संशोधन करते हुए 24 मार्च, 2023 DA Hike का ऐलान किया था, तब 38 फीसदी डीए को 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था। इसके बाद इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 1 जनवरी, 2023 से मिल रहा है। पेंशनर्स के लिए DR यानी महंगाई राहत में बढ़ोतरी की जाती है। रकार के इस फैसले से देश के करीब 1 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा और उनकी सैलरी-पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image