देश-विदेश

रायपुर: मुख्यमंत्री से अमेरिका के मेकआर्थर फाउंडेशन और ग्लोबल मीथेन हब के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात

अमेरिका के मेकआर्थर फाउंडेशन और ग्लोबल मीथेन हब के प्रतिनिधि मण्डल ने आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में  सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ छत्तीसगढ़ में मीथेन उत्सर्जन को कम करने, पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने की संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर मेक आर्थर फाउंडेशन के डायरेक्टर क्लाइमेट प्रोग्राम श्री जार्गन थामसन, ग्लोबल मिथेन हब के सीईओ मार्सेलो मीना, स्वनिती इनीशिएटिव सुश्री उमा भट्टाचार्य तथा मुख्यमंत्री के सचिव श्री अंकित आनंद आदि  उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image