देश-विदेश

आज से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी, अब 20 नवंबर के बाद खुलेंगे विद्यालय

  भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आज से दिवाली की छुट्टी शुरू हो गई है। प्रदेश में 10 से 15 नवंबर तक अवकाश रहेगा। राज्य में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव है और अगले दिन 18 नवंबर को शनिवार है। इसके बाद अगले दिन 19 नवंबर रविवार है। ऐसे में अब 20 नवंबर के बाद स्कूल खोले जाएंगे।

एमपी के सरकारी और निजी स्कूलों में 10 से 15 नवंबर (6 दिन) तक दिपावली का अवकाश रहेगा। वहीं प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके चलते स्कूलों में मतदान के लिए बूथ बनाया जाएगा। अगले दिन 18 नवंबर को शनिवार है, शिक्षक मतदान कार्य से वापस लौटेंगे।

इसके बाद अगले दिन 19 नवंबर को रविवार है। इस वजह से अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई चुनाव के बाद ही संभव है। प्रदेश में अब 20 नवंबर से ही स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो पाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image