देश-विदेश

दर्दनाक सड़क हादसा : खड़ी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

 उत्तरप्रदेश। गोरखपुर में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। हाइवे पर एक यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हुआ।

मामला गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे (NH 28) का बताया जा रहा है। गोरखपुर से अनुबंधित बस सवारियों को लेकर पड़रौना जा रही थी। जगदीशपुर के मल्लपुर के पास बस का पहिया पंचर हो गया था। बस को सड़क के किनारे खड़ी करके चालक और कंडक्टर ने दूसरी बस मंगाई थी। एक खाली बस गोरखपुर से पहुंची और सवारियों को बैठा रही थी। कुछ यात्री बस में बैठ गए थे, जबकि कुछ अभी दोनों बसों के बीच खड़े थे।

इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि करीब 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की पहचान की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image