देश-विदेश

लखीसराय में अर्घ्य देकर लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों को मारी गोली, 2 की मौत, 4 घायल

 बिहार के लखीसराय में आपसी रंजिश के चलते दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह छठ का अर्घ्य देकर लौट रहे एक परिवार पर एक युवक ने गोली चला दी। इस घटना में दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए। घायलों को इलाज के पटना रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले की है। बताया जाता है कि छठ पर अर्घ्य देकर एक परिवार के सदस्य अपने घर लौट रहे थे। अभी वे सभी घर के पास पहुंचे ही थे कि कुछ अपराधियों ने उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग क्यों की गई, इसकी जानकारी खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आई है।

तफ्तीश में जुटी पुलिस

फायरिंग में गोली लगने से 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति के सिर में गोली लगी है। फिलहाल सूचना मिलते ही कबैया थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है। मामले की जांच जारी है। इधर घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave Your Comment

Click to reload image