Aaj Ka Panchang, 23 November 2023: आज देव प्रबोधिनी एकादशी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और योग
आज का पंचांग, 23 नवंबर 2023, गुरुवार
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 02, शक संवत 1945, कार्तिक शुक्ल, एकादशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 08, जमादि-उल्लावल-08, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।
आज के व्रत त्योहार हरिप्रबोधिनी एकादशी व्रत, तुलसी विवाह, भीष्म पंचक प्रारंभ। चातुर्मास्य व्रत-नियम समाप्त।
सूर्योदय का समय 23 नवंबर 2023 : सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 23 नवंबर 2023 : शाम में 5 बजकर 25 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 23 नवंबर 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 2 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट तक। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 49 मिनट से 8 बजकर 9 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 23 नवंबर 2023 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 21 मिनट से 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। भद्राकाल रात में 10 बजकर 2 मिनट से 9 बजकर 1 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहने वाला है।
आज का उपाय : आज पूजा के समय भगवान विष्णु को नारियल अर्पित करें।