गरियाबंद 17 सितंबर 2022 | गरियाबंद से सटे ओड़िशा के नवरंगपुर में एक Youtuber की हत्या कर दी गयी । शक है कि उसकी हत्या नक्सलियों ने की है । हालांकि पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है । मृतक का नाम हिंदू मरकाम बताया जा रहा है , दरअसल पिछले दिनों हिंदू मरकाम ने नक्सलियों के खिलाफ 19 वीडियो अपलोड किए थे । इस वजह से वो नक्सलियों के निशाने पर था । इस हत्या के पीछे नक्सलियों का हाथ ही बताया जा रहा है । 2 महीने पहले युवक का घर जला दिया गया था , जिसके बाद उसने साहस दिखाते हुए नक्सलियों के खिलाफ लगातार 19 वीडियो अपलोड किए थे । वो अपने वीडियो में नक्सलियों को गलत बताता था , उनके करतूतों की पोल खोलता था ।
हिंदू मरकाम गरियाबंद के शोभा थाना क्षेत्र के भुतबेड़ा गांव में पिछले 10 सालों से अपने मामा के घर रह रहा था । हालांकि एक - दो महीने पहले वो अपने गृह ग्राम नबरंगपुर जिले के कुमली गांव चला गया था । 15 सितंबर को वो कुमली से भुतबेड़ा गांव आने के लिए निकला था । लेकिन दोपहर 12 बजे के आसपास सुनसान इलाके में उसका रास्ता रोककर कुछ लोगों ने नजदीक से उसकी कनपटी पर गोली मार दी ।
बताया गया कि गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के भुतबेड़ा गांव में ये युवक रहता था । महीनेभर पहले छतीसगढ़ छोड़कर ये ओडिशा के कुमली गांव में रह रहा था । हिन्दू मरकाम रायघर के कुमली का रहने वाला था । जानकारी के मुताबिक 10 साल पहले वह भुतबेडा में रहने वाले अपने मामा के घर आकर रहने लगा युवक कार को किराए में देता था । साथ यूट्यूबर के तौर पर काम करता था । 2020 में भुतबेड़ा पंचायत का सरपंच चुनाव भी लड़ा था . वारदात वाले दिन वो रायघर कुमली से भुतबेड़ा आने के लिए निकला था । इसी बीच दोपहर 12 बजे के आसपास सूनसान इलाके में उसका रास्ता रोककर उसे गोली मार दी गई । आशंका है कि मुताबिक हिन्दू मरकाम की हत्या नक्सलियों ने की है . वह भुतबेड़ा में रहता था , पर दो महीने पहले गांव छोड़ चुका था । घटना के कुछ देर बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई ।