देश-विदेश

धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व: गुरु ग्रंथ साहिब का हुआ नगर भ्रमण,रैली का हुआ जगह- जगह स्वागत

 प्रकाश पर्व गुरुनानक जयंती सोमवार को मनाई जाएगी। आज परासिया के गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन के लिए गुरु ग्रंथ साहब की शोभायात्रा के साथ पंच प्यारे भी शामिल हुए। बडी संख्या में सिक्ख समुदाय और अन्य धर्मों के लोग इस नगर कीर्तन में शामिल थे। दोपहर बाद गुरुद्वारा गुरु सिंध सभा से नगर कीर्तन शोभायात्रा प्रारंभ हुई।

भगवा वस्त्रों में सिक्खों के पांच प्रतीक को धारण किए पंज प्यारे नगर कीर्तन की शोभा बढा रहे थे। घोडों पर सवार नीले वस्त्रों में बालक आकर्षण का केंद्र थे। धार्मिक ग्रंथ के साथ कीर्तन करती महिलाओं का जत्था साथ चल रहा था। शोभायात्रा गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर गुरु गोविंद सिंह चौक पहुंची। यहां से चौकी मोहल्ला होते हुए शोभायात्रा बांध मोहल्ला, बाबू लाईन, महाराष्ट्र बैंक, तहसील कार्यालय होते हुए अंबेडकर चौक से वापस गुरुद्वारे पहुंचकर समाप्त हुई।

Leave Your Comment

Click to reload image