देश-विदेश

रेवंत रेड्डी ने ली तेलंगाना के सीएम पद की शपथ, भट्टी विक्रमार्क बने डिप्टी सीएम

 हैदराबादकांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने रेड्डी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद रहे।

तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कैबिनेट में कई मंत्रियों को जगह दी गई है। इनमें भट्टी विक्रमार्क को डिप्टी सीएम बनाया गया है। कैबिनेट में सीताक्का, पोन्नम प्रभाकर के साथ-साथ कोंडा सुरेखा ने भी मंत्रीपद की शपथ ली। इसके अलावा उत्तम कुमार रेड्डी, श्रीधर बाबू ने भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

Leave Your Comment

Click to reload image