छत्तीसगढ़ कई जिले में आयकर विभाग ने मारा छापा , सुबह 6 बजे पहुँची आयकर की टीम...
रायपुर और दुर्ग-भिलाई समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आयकर विभाग ने कारोबारियों पर छापेमार कार्रवाई की है। शुक्रवार को बिल्डर, ट्रांसपोर्टर्स और सप्लायर्स के ठिकानों पर जांच जारी है। रायपुर में आरके रोडवेज, स्वास्तिक ग्रुप पर छापा पड़ा है, तो वहीं दुर्ग-भिलाई में फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध के ठिकानों पर जांच की जा रही है।