देश-विदेश

मामा की लड़की से करता था मोहब्बत...परिवार बना रोड़ा, फिर उठाया खौफनाक कदम, पढ़िए प्यार का अंत…

 नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है. यहां एक युवक को अपनी ममेरी बहन से प्यार हो गया था. चार माह तक चले इस प्रेम कहानी का अंत काफी दुखद रहा. युवक ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली.युवक की मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया है. मृत युवक के पिता ने इसकी जानकारी थाने में दी है. फिरोजाबाद के टापाकलां सत्यनगर निवासी अमर सिंह दो वर्ष पहले परिवार सहित थाना बागवाला के गांव मानिकपुर में रहने लगा था. मृतक की पहचान रवेन्द्र (19) के रूप में हुई है.

मृतक रविंद्र के पिता ने बताया कि, बेटे का उसके मामा की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दो माह पहले दोनों भाग भी गए थे, परिवार वालों के दबाव के कारण दोनों को वापस लौटना पड़ा था. इसके बाद मृतक रविंद्र गुरुग्राम में नौकरी करने चला गया था. गुरुग्राम से वह छह दिन पहले ही लौटा था. पिता ने पुलिस से की लिखित सुचना में कहा कि, प्रेम प्रसंग के चलते उनके बेटे रविंद्र ने शुक्रवार शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली.

 उन्होंने आगे बताया कि शुक्रवार शाम को बाहर से आया और कमरे में चले गया था. मृतक रविंद्र की बहन का आरोप है कि किसी ने उसे कुछ खिलाया है. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है. बागवाला पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच में जुट गई है.

Leave Your Comment

Click to reload image