देश-विदेश

हाईवे में अज्ञात वाहन ने टैंपो को मारी टक्कर, 3 की मौत, 6 लोग घायल

 राजस्थान। भरतपुर जिले के नदबई में सवारियों से भरे टैंपो को एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो ड्राइवर और दो सवारियों की मौत हो गई। जबकि 6 घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर सवारी टेम्पो भरतपुर से हलैना की ओर जा रहा था। टैंपो में ड्राइवर समेत 9 यात्री सवार थे। इस दौरान नेशनल हाईवे 21 पर हंतरा गांव के पास पीछे से एक वाहन ने टैंपो को टक्कर मार दी। सूचना पर लखनपुर पुलिस और डेहरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पहुंची तब तक टेम्पो चालक गंधार मुड़िया निवासी हेतराम पुत्र सोहनलाल और नदबई निवासी पुष्पा पत्नी दीप चंद की मौत हो गई थी। दोनों के शव नदबई अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए

हादसे में घायल 7 लोगों को एंबुलेंस से भरतपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल महिला कम्मो निवासी बासी कला ने दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन के साथ फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image