देश-विदेश

बस और ट्रक की आमने सामने से टक्कर हादसे में 20 यात्री हुए घायल रॉंग साइड से आ रही थी ट्रक

कवर्धा जिले में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक और यात्री बस के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। 5 लोगों की हालत गंभीर है। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे- 30 पर शक्कर कारखाने के पास हरिनछपरा गांव में हुई। मामला कवर्धा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।


खबर मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-30 पर एक घंटे के लिए जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक और बस को बीच सड़क से हटवाकर यातायात को बहाल किया।

Leave Your Comment

Click to reload image