छत्तीसगढ़ से सड़क के माध्यम से महाकुंभ जा रहें हो तो ये न्यूज़ जरूर देखे
30-Jan-2025
अगर आप भी छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रहें है प्रयागराज में भीड़ और न बढ़े इसलिए उत्तर प्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है तो ये खबर आप के लिए
बुधवार शाम से ही करीब 12 घंटे तक ट्रकों और भारी वाहनों को बसंतपुर से धनवार के बीच रोक दिया गया था, जिससे 15 किलोमीटर लंबा जाम लग रहा। हालांकि यातायात बहाल हो गई है। लेकिन कुंभ के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। सबसे ज्यादा प्रभाव बलरामपुर जिले के धनवार बॉर्डर पर देखने को मिला। बता दें कि सीमावर्ती राज्यों की सीमाओं पर 31 जनवरी रात 12 बजे तक वाहनों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है।