देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला आर्मी ट्रक पर हमलावरों ने की फायरिंग 5 जवान शहीद 1 गंभीर रूप से घायल..

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सेना के ट्रक पर आतंकियों ने फायरिंग की। इसके बाद ट्रक में आग लग गई, जिसमें झुलसकर 5 जवान शहीद हो गए। जवानों की पहचान हवलदार मनदीप सिंह, लायंस देबाशीष बसवाल, लायंस कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह, सिपाही सेवक सिंह के रूप में हुई है।


सेना को शक है कि अज्ञात आतंकियों ने ट्रक पर ग्रेनेड भी फेंके। आग इसी से लगी ।

नॉर्दर्न कमांड हेडक्वार्टर की ओर से जारी बयान में बताया गया कि जवानों को लेकर ट्रक भिंबर गली से पुंछ की तरफ जा रहा था। बारिश हो रही थी। विजिबिलिटी भी काफी कम थी। आतंकियों ने इसी का फायदा उठाया। हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। उसे राजौरी में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बयान में यह भी बताया गया कि शहीद हुए जवान राष्ट्रीय रायफल्स यूनिट के थे। उन्हें इस इलाके में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशंस में लगाया गया था। इससे पहले सेना के एक अधिकारी ने बताया था कि जवानों की मौत ट्रक में आग लगने की वजह से हुई। शक यह भी जताया जा रहा था कि बिजली गिरने से ट्रक में आग लगी।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को हमले की जानकारी दी।

Leave Your Comment

Click to reload image