चिरमिरी नगर निगम में विनय जायसवाल को मिली करारी हार, रामनरेश राय 4000 वोट से जीते
चिरमिरी: छत्तीसगढ़ के चिरमिरी नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच एकतरफा बीजेपी के पक्ष में चला गया। यहां 11 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में बीजेपी नेता और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यहां की प्रचार कमान उन्होंने संभाली थी। वहीं कांग्रेस की ओर से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने जमकर चुनाव प्रचार किया था। यहां महापौर पद के लिए भाजपा से अधिवक्ता रामनरेश राय और कांग्रेस से पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल चुनावी मैदान में थे।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के बागी नेता और निर्दलीय महापौर प्रत्याशी खेल बिगाड़ सकते हैं। यहां कांग्रेस के ज्यादा बागी मैदान में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के महापौर उम्मीदवार डॉक्टर विनय जायसवाल को नुकसान हो सकता है। हालांकि बागी और निर्दलीय नेताओं ने किसका खेल बिगाड़ा है यह कुछ ही देर में साफ हो जाएगा। विनय जायसवाल को महापौर का टिकट मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने बगावती रुख अपनाते हुए निर्दलीय खड़े हो गए थे।