सड़क के रास्ते महाकुंभ जा रहें तो ये खबर जरूर देखे, रीवा में 8 किमी लम्बा जाम
महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रयागराज को जोड़ने वाले रीवा जिले के चाकघाट व रायपुर टोल नाके पर गुरुवार रात में वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से कई बार जाम की स्थिति बनी।
8 किमी लंबा जाम
रीवा जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर रायपुर नाके पर रात में करीब 8 किमी लंबा जाम लग गया और टोल पर फास्टैग ने काम करना बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने तत्काल वैकल्पिक इंतजाम कराए। इसके बाद ही यातायात संभाला। शुक्रवार को जहां नेशनल हाईवे में वाहनों की संख्या कुल 7000 दर्ज की गई है। बड़े वाहनों की संख्या 245 दर्ज की गई है।