महाशिवरात्रि पर संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, इतने कर्मचारियों के नियमितीकरण का ऐलान!
नई दिल्ली: महाशिवरात्रि से पहले दिल्ली के संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। क्या वे आखिरकार स्थायी कर्मचारी बन जाएंगे? इसका फैसला 25 फरवरी को होने वाली MCD की महत्वपूर्ण बैठक में होने जा रहा है, जहां 12,000 कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अंतिम मुहर लग सकती है!
दिल्ली MCD में ऐतिहासिक कदम!
दिल्ली की राजनीति में हलचल मचाने वाले इस फैसले की जानकारी पूर्व सीएम आतिशी मार्लेना ने खुद दी। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर घोषणा करते हुए लिखा—
"दिल्ली MCD में ‘आप’ सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सभी विभागों के 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला किया है। 25 फरवरी को MCD सदन की बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगेगी। हमने जो वादा किया था, उसे पूरा करने जा रहे हैं!"
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे दावा किया कि "देश के इतिहास में किसी भी सरकार ने इतना बड़ा फैसला नहीं लिया, जो अब अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में ‘आप’ सरकार लेने जा रही है।"
केजरीवाल ने दी कर्मचारियों को बधाई!
इस बड़े फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा—
"MCD के सभी 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ! आम आदमी पार्टी ने अपना वादा निभाते हुए निगम के इन अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। 25 फरवरी को MCD सदन की बैठक में यह प्रस्ताव पारित होगा!"
अब सबकी निगाहें 25 फरवरी की MCD बैठक पर टिकी हैं। क्या यह फैसला बिना किसी अड़चन के पास हो जाएगा? क्या दिल्ली के 12,000 अस्थायी कर्मचारियों का इंतजार खत्म होने वाला है?