नीट की परीक्षा 7 मई को आयोजित,दोपहर 2 बजे से होगा आयोजित,देखे कब होगा एडमिट कार्ड जारी,पढ़े पूरी जानकारी..
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट का आयोजन 7 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक होगा। परीक्षा के लिए अंग्रेजी माध्यम चुनने वाले उम्मीदवारों को सिर्फ अंग्रेजी में टेस्ट बुकलेट दी जाएगी। हिंदी भाषा को चुनने वाले उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी में टेस्ट बुकलेट मिलेगी। जिस उम्मीदवार ने क्षेत्रीय भाषा का चयन किया है, उन्हें संबंधित क्षेत्रीय भाषा और अंग्रेजी बुकलेट मिलेगी। देश भर के मेडिकल, डेंटल व आयुष कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीए व बीएएमएस, बीएचएमएस समेत विभिन्न मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन के लिए नीट यू जी का आयोजन किया जाता है।