नदी में गिरी; 3 बच्चों समेत 17 की मौत MP के खरगोन में 50 फीट ऊंचे पुल की रेलिंग तोड़
मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार सुबह 8.40 बजे एक बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिर गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे और 6 महिलाएं शामिल हैं। बस डोंगरगांव और दसंगा के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। नदी सूखी हुई थी । खरगोन के सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह चौहान ने बताया कि 3 घायल यात्रियों की मौत जिला अस्पताल में हुई है। करीब 35 घायलों को अस्पताल लाया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।