छात्र-छात्राओं को सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत स्कोर करना होता है. प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों परीक्षाओं में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं.


सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड के करीब 38 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर 10वीं, 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी करने वाला है. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने रोल नंबर की मदद से अपना बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकेंगे
CBSE 10th, 12th Result 2023: यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर, CBSE 10th Result Direct Link' या 'CBSE 12th Result Direct Link' पर क्लिक करें.
स्टेप 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
स्टेप 4: आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
स्टेप 5: छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकेंगे.